होली में अपने घर को ऐसे दें कलरफुल लुक: Holi Decoration Ideas
Holi Decoration Ideas

होली में अपने घर को ऐसे दें कलरफुल लुक: Holi Decoration Ideas

आप भी होली में अपने घर को कुछ अलग तरीकों से सजाना चाहती हैं तो आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं।

Holi Decoration Ideas : होली का त्यौहार जल्द आने वाला है, जिसकी तैयारी में महिलाएं जुट चुकी होती हैं। यह त्यौहार साल में बस एक बार आता है और इस दिन कई मेहमान हमारे घर पर आते हैं, जिस वजह से हम सभी अपने घर को सजाकर रखना चाहते हैं। इस बार अगर आप भी अपने घर को कुछ अलग तरीकों से सजाना चाहती हैं तो आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं।

Also read: होली पार्टी में दिखना है स्टाइलिश तो ट्राई करें ये व्हाइट आउटफिट्स

  • इस बार आप अपने घर की सजावट की शुरुआत डाइनिंग रूम से करें और अपने सोफा के कवर को कलरफुल लुक दे सकते हैं। अगर आपके सोफा का रंग काला या ब्राउन है तो आप उसपर कोई फ्लोरल प्रिंटेड कवर चढ़ा दे। यह देखने में काफी सुंदर लगेंगे और बिल्कुल होली वाली वाइब्स भी आएगी। आपको ऐसे सोफा कवर मार्केट और ऑनलाइन दोनों जगह पर आसानी से मिल जाएंगे।
Holi Decoration Ideas
Printed Sofa Set
  • आप होली में अपने घर को रंग-बिरंगे पर्दे और कुशन से सजाएं। ये एक ऐसा त्यौहार है, जहां लाल, पीला, हरा, नीला जैसे खिले रंग लगाने से घर हंसी खुशी से भर जाता है। ये सजावट आपके घर को और भी आकर्षक बना देगी। इन सिंपल टिप्स को अपनाकर आप अपने घर को होली के लिए तैयार कर सकते हैं।
Flower Decoration
  • आप चाहें तो होली के दिन अपने घर को सजाने के लिए रंग बिरंगे फूलों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। फूल देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। ऐसे में फूलों की माला को दरवाजे पर लगाएं। इसके अलावा आप अपने घर के टेबल पर भी फूलों से सजावट कर सकती हैं। यह मेहमानों को सुगंधित खुशबू देंगे।
  • आप होली पर लीविंग रूम के फ्लोर के लिए कलरफुल कारपेट लें। यह न केवल आपके घर को स्टाइलिश लुक देगा बल्कि होली वाइब भी क्रिएट कर देगा। ध्यान रखें कि इसके लिए सूती कारपेट का इस्तेमाल करें, ताकि आपका फर्श ठंडा रहे।
Holi Rangoli Designs
Holi Rangoli Designs
  • जब आप पूरे घर को कलरफुल तरीके से सजा रही हैं, तो रंगोली बनाना आखिरकार कैसे भूल सकती हैं। आप अपने घर के दरवाजे पर छोटी-छोटी रंगोली बनाएं या फिर आप अपने पूजा घर के पास भी रंगोली बना सकती हैं। यह देखने में काफी सुंदर लगेंगे और बिल्कुल होली वाली फीलिंग आएगी।
Holi Stall Corner
Holi Stall Corner
  • होली वाले दिन सुबह में लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं, तो वहीं शाम को एक-दूसरे के घर जाते हैं। ऐसे में मेहमानों का घर पर आना जाना लगा रहता है। ऐसे में आप होली में लिविंग रूम में एक होली डेडिकेटेड स्टॉल लगा सकती हैं। वहीं इसे होली का टच देने के लिए टेबल पर डार्क कलर का मैट या मल्टीकलर का मैट बिछाकर इस पर मिठाई, गुलाल, पकवान और ठंडाई आदि रखकर सजा सकते हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...