रक्षाबंधन पर 2 हजार के बजट में बहन को दें ये शानदार गिफ्ट्स: Rakshabandhan Gift Under 2K
Rakshabandhan Gift Under 2K for Your Sister

बहन को गिफ्ट करने के लिए बेस्ट हैं ये गिफ्ट ऑप्शन

अगर आप भी अपनी बहन के लिए गिफ्ट खोज रहे हैं तो हम आपको 2 हजार रूपए के बजट में अच्छे-अच्छे गिफ्ट ऑप्शन बता रहे हैं, जो आपकी बहन को जरूर पसंद आएगाI

Rakshabandhan Gift Under 2K for Your Sister: रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आ गया हैI ऐसे में हर भाई अपनी प्यारी बहन को इस दिन स्पेशल फील कराने के लिए गिफ्ट खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वे अपनी बहन के लिए बजट में ऐसी कौन सी चीज़ खरीदें, जिसे पाकर उनकी बहन की ख़ुशी का ठिकाना ना रहेI अगर आप भी अपनी बहन के लिए गिफ्ट खोज रहे हैं तो हम आपको 2 हजार रूपए के बजट में अच्छे-अच्छे गिफ्ट ऑप्शन बता रहे हैं, जो आपकी बहन को जरूर पसंद आएगाI

Also read: रक्षाबंधन पर भाई-बहन हैं दूर तो ऐसे मनाएं राखी

Rakshabandhan Gift Under 2K
Fabindia’s Antique Silver Earrings

हर लड़की को इयररिंग्स का शौक होता है और उनके पास तरह-तरह के इयररिंग्स का कलेक्शन भी होता हैI ऐसे में आप रक्षाबंधन पर अपनी बहन को भारतीय संस्कृति से प्रेरित फैबइंडिया का ये खूबसूरत एंटीक सिल्वर इयररिंग गिफ्ट कर सकते हैंI ये इयररिंग क्लासिक लुक देने के साथ-साथ ट्रेडिशनल लुक भी प्रदान करता हैI इस इयररिंग की कीमत 1,499 रूपए हैI आप इस इयररिंग्स को फैबइंडिया की साइट से आर्डर कर सकते हैंI

Silver Dangler Earrings

 Shoulder Bag
Freya’s Shoulder Bag

इस रक्षाबंधन आप अपनी बहन को मिराग्गियो का यह खूबसूरत शोल्डर बैग भी गिफ्ट कर सकते हैंI इस शोल्डर बैग का रंग तो खूबसूरत है ही, साथ ही इसका स्टाइल भी काफी यूनिक है, जो सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता हैI इस बैग की कीमत 1,599 रूपए हैI आप इस बैग को इसके ऑफिसियल वेबसाइट से खरीद सकते हैंI

Freya Shoulder Bag

Mist Set
Mini Body Mist Set

फारेस्ट एसेंशियल के मिनी बॉडी मिस्ट सेट को खास रक्षाबंधन के लिए तैयार किया गया हैI इसके एक बॉक्स में 4 सेट हैं, जिसकी खुशबू की महक आपकी बहन को जरूर पसंद आएगी और आप इसके माध्यम से अपनी बहन को बता सकते हैं कि वह आपके लिए कितनी खास हैI इसकी कीमत 1,750 रूपए हैI आप इस गिफ्ट को आसानी से इस साइट से आर्डर कर सकते हैंI

Forest Eessentials Mini Body Mist Set

Bliss Gift Box
Chumbak’s Brew & Bliss Gift Box

रक्षाबंधन पर गिफ्ट के माध्यम से अपनी बहन को स्पेशल फील कराने के लिए चुंबक का ‘ब्रू एंड ब्लिस गिफ्ट बॉक्स’ से अच्छा विकल्प और कुछ भी नहीं हो सकता हैI इसकी किम्मत 1,560 रूपए हैI आप इसे यहाँ से खरीद सकते हैंI

Brew & Bliss Gift Box – Set of 4

Candles
Nicobar Jar Candles

आप अपनी बहन को निकोबार जार कैंडल्स बॉक्स भी गिफ्ट कर सकते हैंI इस बॉक्स में पांच कैंडल्स हैं, जो अलग-अलग रंगों में हैंI यकीन मानिए ये गिफ्ट पाकर आपकी बहन को बहुत ख़ुशी होगी और इस बार उनके लिए हर बार की तुलना में कुछ अलग गिफ्ट होगाI इसकी कीमत 1,850 रूपए हैI आप इसे इस साइट से खरीदेंI

Nicobar Jar Candles

Chai Hamper
Octavius ​​Desi Chai Hamper

चाय पीना हर किसी को पसंद होता है, इसलिए ऑक्टेवियस देसी चाय हैम्पर आपकी बहन को जरूर पसंद आएगाI इस गिफ्ट हैम्पर को बेहद ही क्रिएटिव तरीके से एक लकड़ी के बक्से में पैक किया गया है, जिसमें इंस्टेंट इलायची चाय और दो मिट्टी के कुल्लड़ भी शामिल हैंI इस गिफ्ट हैम्पर की कीमत 1,400 रूपए हैI आप इसे आसानी से इसके साइट से खरीद सकते हैंI

Octavius Desi Chai Hamper (Indian Masala Instant Tea & Kullad set)

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...