अपने लाइफ की स्पेशल लेडीज को गिफ्ट करें खास तोहफा: Gifts for Women
Gifts for Women

Gifts for Women: भारत जैसे राष्ट्र में समाज के विकास में महिलाओं के योगदान की अक्सर अनदेखी की जाती है। हालांकि बहुत से लोगों ने हाल ही में जेंडर इक्वालिटी की पहल पर अधिक जोर देना शुरू किया है। आप अपने पूरे जीवनकाल में एक महिला के समर्पण, प्रेम और बलिदान की मात्रा निर्धारित नहीं कर सकते।

इसलिए आपको अपने जीवन में उन महिलाओं को सम्मान देना चाहिए जिन्होंने निस्वार्थ भाव से आपके लिए जीती आई हैं।

महिला दिवस के इस महीने में आप आपकी मां, बहन, पत्नी, दोस्त, सहकर्मी, बॉस, शिक्षक या फिर किसी भी महिला का धन्यवाद करें जिन्होंने किसी भी तरह से आपके जीवन में योगदान दिया है, वह आपके लिए कितना मायने रखती है। आप अपने जीवन की स्पेशल महिलाओं को खास गिफ्ट दे सकती हैं। आइए आपको ऐसे ही कुछ गिफ्ट आइटम के बारे में बताने वाले हैं।

Gifts for Women:हैंडबैग

Gifts for Women
Gifts for Women-Bags


कई महिलाओं को हैंडबैग का बहुत शौक होते हैं। वो अपने लिए अलग अलग तरह का हैंडबैग क्लेक्शन भी रखती हैं। अगर आपके घर में आपकी मां, बहन और पत्नी को हैंडबैग का कलेक्शन करना पसंद है तो आप उन्हें लक्ज़री बैग या डिज़ाइनर बैग भी उपहार में दे सकते हैं। ये गिफ्ट उनको बेहद पसंद आएगा।

किंडल

Gifts for Womens
Gifts for Women-Kindle


अगर आपकी मां, गर्लफ्रेंड और बहन को पढ़ने में मजा आता है तो आप उन्हें एक किंडल पेपरव्हाइट उपहार में दे सकते हैं। 8 जीबी की स्टोरेज क्षमता के साथ आता है जहां आप हजारों किताबें स्टोर कर सकते हैं। जो महिला पढ़ने की शौकीन हैं उन्हें ये तोफा जरूर पसंद आएगा।

बुक्स

Books for gifts
Books


कई लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें किंडल से अधिक आनंद किताबों को पढ़ने में आता है। ऐसे में आपक उन्हें बेहतरीन किताबों का कलेक्शन गिफ्ट कर सकते हैं। वो इस तोहफे को देखकर खुश हो जाएगी और आपको धन्यवाद करेंगी।

चॉकलेट के गुलदस्ते

Chocolate
Chocolate Bouquet

फूलों के गुलदस्ते हमेशा उन लोगों के लिए खास होते हैं जो रंग-बिरंगे फूलों से प्यार करते हैं लेकिन चॉकलेट अमूमन हर महिला को पसंद है। आप अपने पार्टनर के लिए चॉकलेट का गुलदस्ता ले सकते हैं। यह एक लीक से हटकर तोहफा है और आप इसे अपने स्थानीय फूलवाले से भी बनवा सकते हैं। फूल बेचने वालों के पास चॉकलेट डे पर रेडीमेड चॉकलेट भी होते हैं लेकिन आप अपने साथी की पसंदीदा चॉकलेट ले सकते हैं और अपने अनुसार एक गुलदस्ता प्राप्त कर सकते हैं। आप गुलदस्ते पर एक प्यारा और छोटा नोट भी ऐड कर सकते हैं। ये गिफ्ट देखकर उनकी आंखों में चमक देखने को मिलेगी।

यह भी देखे-बॉलीवुड की वो 10 फिल्में जिन्होंने उठाई महिलाओं के लिए आवाज: Women’s Day Special

फिटनेस ट्रैकर

Fitness Tracker
Fitness Tracker

एक फिटनेस ट्रैकर कई तरफ में आता है, एक ऐप या एक घड़ी की तरह होता है। इन दिनों, फिटनेस बैंड फिटनेस फ्रीक की लोकप्रिय पसंद हैं और अगर आपकी मां को अपने स्वास्थ्य की देखरेख करता है तो फिटनेस बैंड या ट्रैकर उनके लिए सबसे अच्छा उपहार है।

एक फिटनेस ट्रैकर व्यक्ति को उसकी एक्टिविटी का ध्यान रखता है। अपनी मां के साथ साथ पत्नी को भी ये तोहफा दे सकते हैं।  

पौधे

Gift For Women
Plants


क्या आपके घर में किसी महिला को गार्डनिंग का शौक है। अगर आपका जवाब हां है तो एक पौधा गिफ्ट में देना अच्छा विचार हो सकता है। पौधे को देखकर वो बेहद खुश हो जाएंगी और उसका बहुत ही अच्छे से देखभाल करेंगी।

परफ्यूम

Gift For Women
Perfume

अच्छा परफ्यूम अधिकतर महिलाओं को पसंद आता है। अगर आपको भी इस महिला दिवस पर समझ नहीं आ रहा कि अपने पार्टनर को क्या गिफ्ट करें तो एक परफ्यूम बेहतरीन तोफा साबित हो सकता है। ये न केवल एक अलग बल्कि एक कमाल का तौफा है जिसे हर महिला खरीदना चाहती है।