Summary: गुब्बारे से घरेलू समस्याओं का आसान हल – जानिए 8 कमाल के हैक्स
साधारण-सा गुब्बारा सिर्फ बच्चों का खिलौना नहीं, बल्कि घर की कई परेशानियों का जुगाड़ू साथी है। जानिए 8 आसान balloon home hacks, जो सफाई से लेकर स्टोरेज तक हर काम आएंगे।
Balloon Hacks: हमारे घरों में बच्चों के पसंदीदा रंग-बिरंगे गुब्बारे जरूर मिलते हैं। बच्चों के लिए तो यह सिर्फ खेलने का सामान होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही साधारण गुब्बारा हमारी रोज़मर्रा की कई मुश्किलों का आसान सा हल भी बन सकता है? गुब्बारे से न केवल बच्चों का मनोरंजन होता है बल्कि यह घर के कई कामों में भी काफी फायदा पहुंचा सकता है। चाहे सफाई से जुडी छोटी-सी परेशानी हो, कोई चीज़ सुरक्षित रखने की जरूरत हो या फिर अलग तरह का क्रिएटिव घरेलू हैक अपनाना हो, ये साधारण सा गुब्बारा आपके लिए हर जगह मददगार साबित हो सकता है। चलिए जानते हैं गुब्बारे से जुड़ी कुछ शानदार ट्रिक्स,
जो आपके घर की छोटी-छोटी परेशानियों को मिनटों में चुटकी बजाते ही दूर कर देंगी और आपकी रोजमर्रा की ज़िन्दगी को थोड़ा और को आसान बना देगी।
सिक्के ढूँढना

कभी-कभी बाली, पिन या छोटा सिक्का कार्पेट या सोफे पर गिर जाए तो ढूँढना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में गुब्बारे को रगड़कर उसमें स्टैटिक चार्ज बना लीजिए और उस जगह पर घुमाइए। इस तरह ये छोटा सामान गुब्बारे से चिपक जाएगा।
कील या पिन रखे सुरक्षित

कील, पिन या छोटे-छोटे और महंगे फैंसी बटन अक्सर बिखर जाते हैं या खो भी जाते हैं। गुब्बारे को आधा काट लें और उसके एक हिस्से का छोटा-सा पाउच जैसा बना लें और उसमें इस तरह के छोटे सामान रख दें। इस तरह यह न तो बिखरेंगे और न ही चुभने का डर रहेगा।
बच्चों के लिए पानी का खेल
गर्मी के दिनों में बच्चे पानी से खेलना बहुत पसंद करते हैं। गुब्बारे में पानी भरकर उन्हें खेलने दीजिए। यह मज़ेदार विकल्प बच्चों को काफी लम्बे समय तक व्यस्त रखेगा। ध्यान रखें ज्यादा छोटे बच्चों को अपनी निगरानी में ही इस खेल का आनंद लेने दें इसलिए खेलते समय उनके पास ही रहें।
पाइप या बोतल के लीकेज को रोकना
कभी-कभी पानी की पाइप या बोतल में छोटा सा छेद हो जाए तो तुरंत ही उसे रिपेयर करना संभव नहीं होता। ऐसे में गुब्बारे को काटकर उस हिस्से पर कसकर बांध दें। यह अस्थायी जुगाड़ पानी को कुछ समय तक रोक लेगा।
बर्तन खोलने में पकड़

अक्सर टाइट ढक्कन वाले बोतल या जार खोलने में हाथ फिसल जाते हैं। गुब्बारे को काटकर उसका रबर का टुकड़ा ढक्कन पर चढ़ा लीजिए। इस तरह काफी मजबूत हो जाएगी और बोतल आसानी से खुल जाएगी।
पानी और धूल से बचाव
बरसात या धूल की मौजूदगी में मोबाइल, टीवी रिमोट या छोटे-मोटे गैजेट खराब होने का डर बना रहता है। बचाव के लिए गुब्बारे को काटकर उसके अंदर डिवाइस डाल दीजिए। इससे यह सुरक्षित रहेगा और स्क्रीन भी नज़र आती रहेगी।
जाले हटाने में होगी आसानी

छत के कोनों या पंखे परअक्सर जाले बन ही जाते हैं जिन्हें हटाना काफी मुश्किल लगने लगता है। इसे आसानी से हटाने के लिए गुब्बारे को फुलाकर जालों वाली जगह पर हल्के से घुमाइए। ऐसा करने से गुब्बारे पर स्टैटिक चार्ज बनता है जो जालों को आसानी से खींच लेता है। इससे सीढ़ी पर चढ़कर सफाई की झंझट भी कम हो जाती है।
इन हैक्स को जानने के बाद आप समझ ही गए होंगे की गुब्बारा सिर्फ बच्चों की हंसी-खुशी का ही साथी नहीं है, बल्कि हमारे घर की कई छोटी-मोटी समस्याओं का आसान सा हल भी भी है , इसलिए जब अगली बार बच्चे गुब्बारे मांगें तो इसे केवल खिलौना न समझें, बल्कि घर का छोटा-सा ‘जुगाड़ू साथी’ मान लें।
