Summer Honeymoon Destination
Summer Honeymoon Destination

Summer Honeymoon Destination: आजकल शादी के बाद कपल्स को हनीमून पर जाते और क्वालिटी टाइम बिताते देखा जाता है। हनीमून कहां पर जाना है इस बात की तैयारी कपल बहुत पहले से ही कर लेते हैं। फिलहाल गर्मियों का मौसम चल रहा है और शादियां भी खूब हो रही है। अगर आप भी इस सीजन सिंगल से डबल होने वाले हैं, तो पार्टनर के साथ हनीमून पर जाने की प्लानिंग जरूर कर रहे होंगे। अगर आपको प्रकृति की सुंदरता के बीच समय गुजारना है तो आप कुछ शानदार डेस्टिनेशन पर घूमने जा सकते हैं।

चलिए आज हम आपको भारत की कुछ शानदार डेस्टिनेशन के बारे में बताते हैं। ये जगह आपको गर्मी में भी गर्मियों का एहसास नहीं होने देगी। कहीं पहाड़ की ऊंची ऊंची चोटियां तो कहीं दूर तक फैले घास के मैदान आपको आकर्षित करेंगे। नदी, झरने, झील, तालाबों का दीदार भी यहां किया जा सकता है। इन प्राकृतिक स्थानों पर आप अपने पार्टनर के साथ एडवेंचर एक्टिविटीज का आनंद भी ले सकते हैं। अगर आपको फोटोग्राफी करने का शौक है तो एक से बढ़कर एक नजारे यहां आपके इस शौक को और भी बढ़ा देंगे। आप यहां अपने पार्टनर के साथ हनीमून एंजॉय कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात तो ये है कि यहां पर जाना बहुत ही आसान है। चलिए हम आपको इन शानदार डेस्टिनेशन के बारे में बताते हैं।

Dharamshala
Dharamshala

अगर आप प्रकृति के बीच बेहतरीन समय गुजारने के बारे में सोच रहे हैं तो धर्मशाला बेस्ट स्थान है। यहां जाने के बाद आपको तिब्बती परंपरा से रूबरू होने का मौका मिलेगा। प्राकृतिक सुंदरता का यहां बहुत पास से दीदार किया जा सकता है। ये जगह गर्मी में आपको ठंडक का एहसास करवाएगी।

Thekkadi
Thekkadi

केरल जिसे अपनी प्राकृतिक सुंदरता की वजह से पहचाना जाता है। यहां घूमने फिरने के लिए बहुत सारे स्थान मौजूद हैं। ये कपल्स के बीच चर्चित हनीमून डेस्टिनेशन के तौर पर पहचाना जाता है। यहां आप पेरियार झील में नाव की सवारी का आनंद ले सकते हैं। गर्मियों के मौसम में ये घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगह है।

शादी के बाद आप अपने पार्टनर के साथ गोवा की यात्रा का प्लान भी बना सकते हैं। यहां समुद्र के किनारे बीच पर एक दूसरे का हाथ था में लंबी वॉक की जा सकती है। लेट नाइट पार्टी और जगमगाती रातें आपके हनीमून को बेस्ट बना देगी। यहां अंजुना बीच, कैलेंगुट बीच, वागाटोर बीच, सिंकेरियन बीच घुमा जा सकता है।

Darjeeling
Darjeeling

सिक्किम में मौजूद ये जगह बहुत ही खूबसूरत है। अगर आप कंचनजंगा के सुंदर नजारों का दीदार करना चाहते हैं तो यहां पर जा सकते हैं। ये बहुत ही शांत जगह है जो आपको सुकून का एहसास देगी। यहां आप कई खूबसूरत मठों का दीदार करने के साथ ठंडे मौसम का आनंद भी ले सकते हैं।

यह जगह सबसे ज्यादा अपने चाय के बागानों के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा इसे परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन के तौर पर भी पहचाना जाता है। यहां आप टॉय ट्रेन में बैठकर प्रकृति के सुंदर नजारों का आनंद ले सकते हैं। यहां देवदार के जंगल, रंगीन नदियां और तिस्ता आपकी यात्रा को यादगार बना देंगे। टाइगर हिल्स के कंचनजंगा के पर्वतों के पीछे से उगता सूरज आपका दिन बना देगा। अगर मौसम साफ रहे तो यहां से विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट भी दिखाई देती है।

मैं एक बहुमुखी मीडिया पेशेवर हूं, जिसे कंटेंट लेखन में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। मेरा लक्ष्य ऐसी सामग्री पर ध्यान केंद्रित करना है जो सूचित, शिक्षित और प्रेरित करती है। चाहे लेख, ब्लॉग या मल्टीमीडिया सामग्री बनाना हो, मेरा लक्ष्य...