हनीमून में अपनी खूबसूरती को किस तरह से कायम रख सकती हैं इसके लिए मेकअप एक्सपर्ट  आशमीन मुंजाल बता रही हैं कुछ मेकअप टिप्स व वीएलसीसी ब्यूटी एक्सपर्ट वंदना लूथरा बता रही हैं कुछ ब्यूटी इसेंशियल, जिनको अपनाकर आप हनीमून में हुस्न की मल्लिका बन जाएंगी

  • ध्यान रखें कि आपका मेकअप व कॉस्मेटिक  हनीमून स्थान के मौसम के अनुसार हो।
  • मेकअप से पहले चेहरे को अच्छे से साफ कर लें ताकि धूल गंदगी हट जाए।
  • कोशिश करें कि फ्रेश नजर आएं। इसके लिए बहुत कम मेकअप करें।
  • स्किन टोन से मैच करता वॉटर प्रूफ फाउंडेशन या बीबी, सीसी क्रीम लगाएं। थोड़ी देर बाद टचअप कि लिए वॉटर प्रूफ कॉम्पेक्ट लगाएं। यह त्वचा की चमक को बनाए रखेगा।
  • चीक बोनस को उभारने के लिए चेरी कलर का रूज लगाएं ताकि चीक पर चमक बनी रहे।
  • आंखों के मेकअप के लिए वॉटर प्रूफ काजल लगाएं। ड्रेस से मिलता-जुलता आईशैडो लगाएं।
  • आई लैशेज को सुंदर बनाने के लिए ट्रांसपेरेंट मस्कारा लगाएं।
  • होठों को फ्रूटी लिपस्टिक या ग्लॉसी पिंक फ्रूटी रेड, क्रीमी पीच जैसे फ्रूटी लिपर्स लगाएं।

हनीमून के लिए ट्रीटमेंट

हाइड्रोग्लेशियर थेरेपी 
शादी की थकान त्वचा पर साफ दिखती है। ऐसे में आप त्वचा को गहराई से लंबे समय तक नमी देने वाली हाइड्रोग्लेशियर थेरेपी कराएं। इससे आपकी त्वचा जवां दिखती है। यह त्वचा को अंदरूनी पोषण और नमी का सही स्तर बनाए रखने की क्षमता देती है। परिणामत: जो दमक त्वचा में आती है लंबे समय तक रहती है।

स्पा थेरेपी
हनीमून से पहले जरूरी है कि शरीर में नई जान आ जाए ताकि थकी-थकी मांसपेशियां को आराम मिले और आपको एक नई ऊर्जा। इसके लिए बालीनीज मसाज कराएं। यह अल्टरेनटिव थेरेपी है, जिसमें मेरीडियन लाइंस के किनारे प्रेशर प्वाइंट ढूंढ़े जाते हैं। इसके लिए आपके शरीर और कोमल टिश्यू की जम कर मालिश की जाती है।

मैनिक्योर और पेडिक्योर
मौसम का सबसे अधिक असर चेहरे के बाद हाथों पर पड़ता है क्योंकि वे शरीर के अन्य हिस्सों की तरह ढके नहीं होते। पैर तो आम तौर पर ढके नहीं होते इसलिए आपको चाहिए मैनिक्योर और पेडिक्योर ताकि आपके हाथ और पैर दिखें खूबसूरत और रहें साफ और स्वच्छ। हाथों और पैरों को सही नमी देने के लिए क्रीम की मालिश और उसके बाद अनोखे नेल पेंट्स से शृंगार कराएं।