बिना मिट्टी के उगने वाले पांच पौधे: Plants Without Soil
Plants That Grow Without Soil

बिना मिट्टी के उगने वाले पौधों की ख़ास बात

कुछ ऐसे पौधों का जिन्हें आप बिना मिट्टी के भी अपने घर में लगा सकते हैं। यह ऐसे पौधे होते हैं जिन्हें लगाने में ज़्यादा मेहनत नहीं लगती है। इन पौधों की बहुत ज़्यादा देखभाल नहीं करनी पड़ती है। साथ ही साथ यह आपके घर की ख़ूबसूरती को बढ़ाने में भी बहुत बढ़ी भूमिका निभाते हैं।

Plants Without Soil: पौधे हर किसी को अच्छे लगते हैं लेकिन सभी के लिए बागवानी के लिए समय निकलना सम्भव नहीं। कई लोग बागवानी के लिए समय निकाल भी ले तो भी सही मिट्टी और खाद का चुनाव करना उनके लिए आसान नहीं होता है। ऐसे में ख़्याल आता है कुछ ऐसे पौधों का जिन्हें आप बिना मिट्टी के भी अपने घर में लगा सकते हैं। यह ऐसे पौधे होते हैं जिन्हें लगाने में ज़्यादा मेहनत नहीं लगती है। इन पौधों की बहुत ज़्यादा देखभाल नहीं करनी पड़ती है। साथ ही साथ यह आपके घर की ख़ूबसूरती को बढ़ाने में भी बहुत बढ़ी भूमिका निभाते हैं। आइये जानते हैं कुछ ऐसे ही पौधों बारे में

Also read : मनी प्लांट की इस तरह से करें देखभाल, कभी नहीं सूखेंगे पौधे: Money Plants Tips

Plants Without Soil
money plant

मनी प्लांट का नाम बिना मिट्टी के लगने वाले पौधों में सबसे पहले आता है। यह एक ऐसा पौधा है जिसे मिट्टी के साथ साथ पानी में आसानी से लगाया जा सकता है। मनी प्लांट को लगाने के लिए आपको बस एक ग्लास का जार या फिर  कांच की बोतल लेनी होगी। एक बार पौधे को लगाने के बाद समय-समय पर इसका पानी बदलते रहना है। समय समय पर इस प्लांट प्रूनिंग करते रहना है।

Bamboo plant
bamboo plant

बैम्बू प्लांट हमारे भारतीय घरों में पाया जाने वाला बहुत ही ख़ास पौधा है। इस पौधे की भी ख़ास बात यही है कि इसकी देखभाल बहुत ही कम करनी पड़ती है। यह मिट्टी के साथ साथ बहुत ही आसानी से पानी में उग जाता है। इस पौधे को आप अपने घर के अंदर कहीं भी रख सकते हैं। इस पौधे को घर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। इसे आप अपने ड्रॉइंग रूम और लिविंग रूम में भी रख सकते हैं। 

philodendron plant
philodendron plant

फिलोडेंड्रोन प्लांट भी एक ऐसा पौधा है जिसे बिना मिट्टी के ग्रो किया जा सकता है। यही वजह है कि ज़्यादातर लोग इसे अपने घर के अंदर लगाना पसंद करते हैं। यह पौधा अपनी ख़ूबसूरती और हार्ट शेप की पत्तियों के लिए जाना जाता है। इस पौधे को आप किसी भी ग्लास बोतल में लगाकर अपने घर में रख सकते हैं। यह एक ऐसा पौधा है जिसके देखभाल की ज़रूरत बहुत ही कम होती है। 

Syngonium Plant
Syngonium Plant

सिंगोनियम प्लांट एक बहुत ही ख़ूबसूरत पौधा होता है। इसे आप बहुत ही आसानी से अपने घर पर बिना मिट्टी के लगा सकते हैं। यह बिना किसी मेहनत और ज़्यादा देखभाल के बहुत अच्छे से ग्रो करता है। यह पौधा अपनी ख़ूबसूरती की वजह से लोगों का ध्यान अपनी तरफ़ खिंचता है। यह हमारे घर की ख़ूबसूरती को बढ़ाता है। बस इस पौधे को लगाने के बाद समय समय पर बोतल का पानी बदलते रहें। 

aglaonema plant
aglaonema plant

बिना मिट्टी के लगाने वाले पौधों में एक नाम एग्लोनिमा प्लांट का भी है। यह बहुत ही आसानी से लगने वाला पौधा है। यदि आप इसे लगाना चाहते हैं तो एक हेल्दी प्लांट से छः इंच काटना होगा। इसके लिए आप स्टेरिलाइज्ड प्रूनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। फिर एक बोतल में पानी भरकर उसमें लगा देना होता है। एग्लोनिमा पिंक और ग्रीन शेड में होता है जो देखने में बहुत खूबसूरत नजर आता है। 

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...