Dhanteras 2022: छोटी दिवाली से एक दिन पहले धनतेरस को मनाया जाता है। धनतेरस वाले दिनों कुछ ऐसी चीजों की खरीदारी की जाती है जो घर में बरकत लाती है। ये बेहद शुभ चीजें होती है। कहते है इनको खरीदने से घर में सुख-समृद्धि के साथ देवी लक्ष्मी का वास होता है। घर से आर्थिक तंगी दूर होती है। आईए जानिए वो कौन सी चीजें है जिन्हें आपको धनतेरस पर खरीदना चाहिए।
डिजिटल गोल्ड खरीदें

धनतेरस के दिन सोना खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसी धार्मिक मान्यताएं है कि इस दिन सोना खरीदने से धन में वृद्धि होती है। इस बार धनतेरस के मौके पर भी अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो थोड़ा अलग अंदाज में खरीदें। आज कल डिजिटल दुनिया में हर चीज तकनीक के साथ अपना रूप बदल रही है। आप भी इस बार डिजिटल सोना खरीदें जिसके अनेकों फायदे हैं। खरीदारी भी हो जाएगी और आपको कई तरह के फायदे होंगे। डिजिटल गोल्ड सबसे सुरक्षित निवेशों में से एक माना जाता है। आप इसे अपने ऑनलाइन वॉल्ट में रख सकते हैं। इसे आप अपने करीबी को गिफ्ट के तौर पर भी भेज सकते हैं।
मिट्टी के दीये के साथ ईको फ्रेंडली दीये खरीदें

मिटटी के दीये तो आप हर साल खरीदते हैं क्यों न इस बार मिट्टी के दीये के साथ ईको फ्रेंडली दीये खरीदें। आज कल बाजारों में ईको फ्रेंडली भी आपको आसानी से मिल जाएंगे। दरअसल ये दीये गोबर और जैविक खाद से बने हैं जो पर्यवरण के अनुकूल हैं।
इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स को बम्पर सेल से खरीदें

दिवाली के समय हर जगह ऑफर्स चल रहे होते हैं बस जरुरत है हमें उसपर अपनी नजर बनाये रखने की। अपने बजट के अनुसार सभी ऑनलाइन वेबसाइट और ऑफर्स को जांचे परखें फिर जाकर इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स को खरीदें ताकि धनतेरस के दिन खरीदारी भी हो तो बजट फ्रेंडली। त्योहार के समय में अकसर हम लोग बिना सोचे समझे भी शॉपिंग कर लेते हैं लेकिन महंगाई के दौर में बजट फ्रेंडली शॉपिंग हमें अत्यधिक पैसा खर्च करने से बचा सकती है।
पीतल से बने शो पीस से सजाएं अपना घर

भगवान धन्वंतरि की प्रिय धातु पीतल है और उनके हाथ में अमृत कलश होता है, साथ ही यह मां लक्ष्मी और बृहस्पति का प्रतीक भी है। आप इस दिन पीतल से बने ट्रेंडिंग शो पीस खरीद सकते हैं और घर की सजावट में आपके काम आ सकते हैं। इस तरह आपकी खरीदारी भी हो जाएगी और सजावट का सामान भी खरीद लेंगे।
झाड़ू

धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना काफी शुभ माना जाता है क्योंकि झाड़ू के द्वारा आपके घर में जितने भी विपदा और तकलीफ है, उससे आपको निवारण मिलेगा, क्योंकि झाड़ू घर में लगाने से आपके घर के सभी नकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है और घर में सुख शांति आती है.
बर्तन

इस दिन आप अपने घर के पुराने बर्तन को बदलकर उसके बदले तांबे, पीतल, चांदी के बर्तन खरीदें। सबसे महत्वपूर्ण बात की धनतेरस के दिन पीतल के बर्तन खरीदना काफी शुभ माना जाता है।
लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति

दीवाली पर लोग अपने घर में पूजन के लिए गणेश लक्ष्मी जी की मूर्ति खरीदते है। यदि आप धनतेरस के दिन भगवान की मूर्ति खरीदते है तो ये और भी शुभ माना जाता है।
धनिया

धनतेरस पर बहुत से लोग धनिया के बीज खरीदकर घर में रखते हैं। इसे सौभाग्य और सम्पन्नता का प्रतीक माना जाता है। दीपावली पर लक्ष्मी पूजा की थाली में इसे रखते हैं और बाद में इनको क्यारी,गमलों, खेतों आदि में बोया जाता है।
साड़ी और श्रृंगार सामान और औषधि
विवाहित या अविवाहित महिलाओं द्वारा इस दिन लाल साड़ी और शृंगार का सामान खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। धन्वन्तरि आरोग्य और औषधियों के देव हैं इसलिए इस दिन औषधि खरीदकर उनका दान करना बहुत शुभ माना गया है।
