Overview:
भारत में त्योहार संस्कृति और जीवन का हिस्सा है। यह उमंग, आस्था और आशाओं का उत्सव होते हैं। इस साल अक्टूबर का पूरा माह त्योहारों के नाम कहा जा सकता है। वहीं नवंबर के महीने में बड़े त्योहार नहीं हैं।
Festival Calendar 2025: नए साल 2025 की शुरुआत हो चुकी है। साल 2025 की शुरुआत इस बार खास नक्षत्र के बीच हुई है, ऐसे में माना जा रहा है कि यह साल हर किसी के लिए बेहद शुभ रहेगा। यह विशेष योग व्याघात और उत्तराषाढ़ा है, जो लोगों की जिंदगी में खुशहाली लाएगा। नए साल का मतलब है, त्योहारों का नया कैलेंडर। वैसे भी भारत में त्योहार संस्कृति और जीवन का हिस्सा है। यह उमंग, आस्था और आशाओं का उत्सव होते हैं। इस साल अक्टूबर का पूरा माह त्योहारों के नाम कहा जा सकता है। वहीं नवंबर के महीने में बड़े त्योहार नहीं हैं। आइए जानते हैं कि हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2025 के बड़े त्योहार किस दिन आ रहे हैं।
2025 के पहले 3 माह के बड़े त्योहार

साल 2025 के पहले 3 माह यानी जनवरी, फरवरी और मार्च के मकर संक्रांति, बसंत पंचमी से लेकर होली और गुड़ी पड़वा सहित कई बड़े त्योहार आ रहे हैं।
13 जनवरी : लोहड़ी
14 जनवरी : मकर संक्रांति, पोंगल, उत्तरायण
26 जनवरी : गणतंत्र दिवस
2 फरवरी : बसंत पंचमी
26 फरवरी: महाशिवरात्रि
13 मार्च : होलिका दहन
14 मार्च : होली, धुलंडी
22 मार्च : शीतला अष्टमी, बसोड़ा
30 मार्च : चैत्र नवरात्र, गुड़ी पड़वा
मई-जून में कम हैं त्योहार

साल 2025 के मई और जून माह में बड़े त्योहार कम हैं। हालांकि अप्रैल माह में मां दुर्गा की आराधना का महापर्व रामनवमी है।
6 अप्रैल : रामनवमी
12 अप्रैल : हनुमान जयंती
13 अप्रैल: बैसाखी
12 मई : बुद्ध पूर्णिमा
6 जून : निर्जला एकादशी
27 जून : जगन्नाथ रथ यात्रा
महिलाओं के लिए आएंगे खास त्योहार

जुलाई, अगस्त और सितंबर के माह में महिलाओं के लिए कई खास त्योहार आ रहे हैं। हरियाली तीज, रक्षा बंधन, कजरी तीज, जन्माष्टमी, हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी के साथ ही मां दुर्गा की उपासना के खास दिन शारदीय नवरात्र भी इसी दौरान आएंगे।
6 जुलाई : अषाढ़ी एकादशी
10 जुलाई : गुरु पूर्णिमा
27 जुलाई : हरियाली तीज
29 जुलाई : नाग पंचमी
9 अगस्त: रक्षा बंधन
12 अगस्त : कजरी तीज
15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस
16 अगस्त : कृष्ण जन्माष्टमी
26 अगस्त : हरतालिका तीज
27 अगस्त : गणेश चतुर्थी
5 सितंबर : ओणम
6 सितंबर : अनंत चतुर्दशी
22 सितंबर : शारदीय नवरात्र
30 सितंबर : दुर्गा महाअष्टमी पूजा
साल के सबसे बड़े त्योहार अक्टूबर में

साल 2025 का अक्टूबर माह त्योहारों के नाम है। साल के सबसे खास और बड़े त्योहार इसी माह में हैं। हालांकि नवंबर-दिसंबर माह में बड़े त्योहारों का अभाव है।
1 अक्टूबर : महानवमी पूजा
2 अक्टूबर : गांधी जयंती, दशहरा
10 अक्टूबर : करवा चौथ
18 अक्टूबर : धनतेरस
20 अक्टूबर : नरक चतुर्दशी
21 अक्टूबर : दिवाली
22 अक्टूबर : गोवर्धन पूजा
23 अक्टूबर : भाई दूज
28 अक्टूबर : छठ पूजा
2 नवंबर : तुलसी विवाह
5 नवंबर : देव दिवाली, कार्तिक पूर्णिमा
25 नवंबर : विवाह पंचमी
25 दिसंबर: क्रिसमस
