marina beach

दुनिया का दूसरा सबसे लम्बा बीच

यह बीच सुंदर होने के साथ साथ हमारे देश भारत का पहला और दुनिया का दूसरा सबसे लम्बा बीच है।

Explore Marina Beach: चेन्नई में स्थित मरीना बीच देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में लोकप्रिय है। यह बीच सुंदर होने के साथ साथ हमारे देश भारत का पहला और दुनिया का दूसरा सबसे लम्बा बीच है। जिसकी वजह से देश दुनिया से लाखों की संख्या में सैलानी इस जगह पर आते और अपनी छुट्टियों को एंजॉय करते हैं। इस जगह पर आकर बीच की ख़ूबसूरती देखने के साथ प्राकृतिक नज़ारों का लुत्फ़ उठाते हैं। आप भी इस बीच को देखना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले चेन्नई आना होगा जोकि तमिलनाडु राज्य की राजधानी है। आपको बता दें कि चेन्नई का पुराना नाम कभी मद्रास हुआ करता था जिसे 1996 में बदल कर चेन्नई रखा गया। चेन्नई बंगाल की खाड़ी के कोरोमंडल तट पर स्थित है। यह दक्षिण भारत का सबसे बड़ा सांस्कृतिक केंद्र है और इस जगह पर ही स्थित है मरीना बीच। 

Also read : एक ऐसा समुद्र जहां कभी नहीं डूबेंगे आप, जानें क्यों कहा जाता है इसे डेड सी

Explore Marina Beach
Special feature of Marina Beach
Marina Beach Places
Marina Beach Tourist Places

मरीना बीच रोड नगर के कई महत्वपूर्ण संस्थानों से घिरा हुआ है। इस जगह पर जाकर आपको कई सुंदर ब्रिटिश इमारते देखने को मिल जायेंगी जोकि काफ़ी प्रसिद्ध हैं। इसी जगह पर आपको मद्रास विश्वविद्यालय भी देखने को मिल जाएगा। इस जगह पर घूमते हुए आप प्रेसीडेंसी कॉलेज, चेपॉक पैलेस और आइस हाउस का भी भ्रमण कर सकते हैं। इस जगह पर खतरनाक ज्वार आता रहता है जिसकी वजह से समुद्र में तैरने की अनुमति नहीं है। लेकिन इस जगह पर कई ऐसे पूल हैं जहां पर आप तैर सकते हैं। इस बड़े और विस्तृत तट पर घूमने का भी भरपूर मज़ा ले सकते हैं। 

chennai
good time to visit in chennai

चेन्नई तो कभी भी जाया जा सकता है लेकिन मरीना बीच घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी महीने के मध्य का होता है। इस समय इस जगह पर देश दुनिया भर से सैलानी आते हैं। इस दौरान मौसम काफ़ी मनोरम होता है जिसकी वजह से काफ़ी भीड़ रहता है। आप चाहे तो इस जगह पर सर्दियों के बाद भी जा सकते हैं। इस दौरान तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के मध्य होता है। मानसून के समय इस जगह पर जाने से बचना चाहिए क्योंकि इस दौरान मूसलाधार बारिश और चक्रवात आने की सम्भावना रहती है। 

इस जगह पर जाने के लिए सभी तरह की परिवहन की सुविधायें मौजूद हैं। आप ट्रेन, सड़क मार्ग अथवा हवाई यात्रा का विकल्प चुन सकते हैं। इस जगह पर देश के सभी प्रमुख जगहों से गाड़ियाँ जाती हैं। यह देश के सभी प्रमुख सड़क मार्गों से भी कनेक्टेड है। मुख्य शहर से महज़ 7 किमी की दूरी पर चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा स्थित है। 

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...