एडवेंचर प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं
बीर बिलिंग में देश दुनिया के हर हिस्से से पर्यटक घूमने और इस जगह प्पर शांति और सकून के साथ समय व्यतीत करने के लिए आते हैं।
Bir Billing Itinerary: हिमाचल में घूमने टहलने की जगहों की जब भी बात आती है एक नाम बीर बिलिंग का भी आता है। बीर बिलिंग हिमाचल प्रदेश का ही नहीं बल्कि हमारे देश का एक बहुत ही लोकप्रिय हिल स्टेशन है। बीर बिलिंग को सिर्फ अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए ही नहीं बल्कि अपनी साहसिक गतिविधियों के लिए भी जाना जाता है। एडवेंचर प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। बीर बिलिंग में देश दुनिया के हर हिस्से से पर्यटक घूमने और इस जगह प्पर शांति और सकून के साथ समय व्यतीत करने के लिए आते हैं। यदि आप हिमाचल घूमने का प्लान बनाते हैं तो इस जगह पर आकर पैराग्लाइडिंग का मज़ा ज़रूर लेना चाहिए। इस जगह पर घूमने के लिए महीनों का समय भी कम पड़ जाएगा लेकिन हम आपको बतायेंगे की तीन दिन में बीर बिलिंग कैसे घूमें।
बीर में आपको पर्यटन स्थल के साथ आपको प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलती है। इस जगह पर आपको तरह तरह पेड़ पौधे और जीव जंतु देखने को मिलेंगे। इस जगह पर आप अपने परिवार, दोस्तों और पार्ट्नर के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। अपनी यात्रा के पहले दिन आप करेरी झील, धौलाधार रेंज और वज्रेश्वरी मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। यह सभी जगहें शांत और सुखद अहसास कराएँगी।
बीर में पहले दिन घूमने की जगहें

करेरी झील – करेरी झील बीर में स्थित एक बहुत ही खूबसूरत और मनमोहक पर्यटन स्थल है। समुद्र तल से अच्छी ख़ासी ऊंचाई पर होने की वजह से इस जहग का मौसम बहुत ही ख़ूबसूरत होता है। यह झील अच्छे मौसम का अहसास करने के साथ साथ प्रकृति के अद्भुत दृश्य उत्पन्न करती है। इस जगह पर समय बिताना अच्छा लगता है जिसकी वजह से सैलानी इस जगह पर आकर पिकनिक मनाते हैं। इस जगह पर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए आ सकते हैं।
धौलाधार रेंज – धौलाधार रेंज को सिर्फ बीर का ही नहीं बल्कि पूरे हिमालय का खजाना माना जाता है। धौलाधार रेंज में आपको पहाड़ के मनमोहक दृश्य के साथ साथ प्राकृतिक सुंदरता के भी दीदार होते हैं। इस जगह पर जाने के लिए हिमाचल के अलग- अलग हिस्से से ट्रेक निकलते हैं जोकि आपके अंदर रोमांच पैदा कर देंगे। इस जगह पर आकर आप यहाँ की तमाम ख़ूबसूरत पहाड़ियों का दीदार कर सकते हैं।
वज्रेश्वरी मंदिर – वज्रेश्वरी मंदिर बीर के लोगों के लिए आस्था का एक बहुत ही प्रमुख जगह है। यह मंदिर भारत के 51 शक्तिपीठों में से एक होने की वजह से अपना एक विशिष्ट महत्व रखता है। इस जगह पर देश के कोने कोने से लोग पूजा अर्चना के साथ साथ शांति के साथ समय बिताने के लिए आते हैं। यह जगह समुद्र तल से ऊंचाई पर होने के कारण कई तरह के मनभावन दृश्य भी उत्पन्न कराती है।
बीर में दूसरे दिन घूमने की जगहें

बैजनाथ मंदिर – बैजनाथ मंदिर हिन्दू धर्म से जुड़े लोगों के लिए आस्था का एक बहुत बड़ा केंद्र है। एक ख़ूबसूरत पहाड़ी की चोटी पर मौजूद होने केकी वजह से बैजनाथ मंदिर देशी और विदेशी सैलानियों के बीच काफी फेमस है। इस जगह पर भगवान शिव को ‘हीलिंग के देवता’ के रूप में पूजा जाता है। यही वजह है कि इस जगह पर दुनिया भर से श्रद्धालु आते और अपनी आस्था को प्रकट करते हैं।
व्यू पॉइंट – व्यू पॉइंट बीर बिलिंग की सबसे ख़ूबसूरत जगहों में गिना जाता है। यही वजह है कि बीर आने वाले सैलानी इस जगह पर आते ही आते हैं और इस जगह से खड़े होकर आसपास की ख़ूबसूरती को निहारना पसंद करते हैं। यदि आप नज़दीक से खूबसूरती को देखना चाहते हैं, तो फिर आप बीर व्यू पॉइंट जा सकते हैं। यह आपको वीर के सुंदर और मनभावन दृश्य दिखाता है।
बीर में तीसरे दिन घूमने की जगहें

पैराग्लाइडिंग – बीर बिलिंग में आप अपनी तीसरे दिन की यात्रा साहसिक और पर्यटन गतिविधियों को एंजोय करते हुए बिता सकते हैं। जिसमें पैराग्लाइडिंग को प्रमुखता दी जाती है जोकि दुनिया भर में फेमस है। हर साल इस जगह पर पैराग्लाइडिंग के लिए लाखों देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। इस जगह को दुनिया भर में पैराग्लाइडिंग कैपिटल ऑफ इंडिया के नाम से जाना जाता है।
ट्रेकिंग – बीर ट्रेकिंग के लिए काफ़ी पॉप्युलर है। ऐसे में यदि आप बैकपैकिंग पसंद करते हैं तो आप ट्रेकिंग के जरिये बीर की तमाम जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यह जगह आपको प्रकृति के अद्भुत दृश्यों तक लेकर जाएगी। इस जगह पर जाकर आपका मन शांत और तरोताज़ा हो जायेगा। इस जगह पर यदि आप एक बार आ गए तो आपका मन बार बार आने को करेगा।
कैम्पिंग – कैम्पिंग का शौक रखने वाले लोगों के लिए भी बीर किसी जन्नत की तरह है। इस जगह पर कई हरे भरे घास के ख़ूबसूरत मैदान हैं जो देश दुनिया से आए सैलानियों को कैम्पिंग करने का विकल्प देते हैं। इस जगह पर कैम्पिंग के दौरान बॉनफ़ायर भी कर सकते हैं। यह सैलानियों को शांत और सकून भरी जगह पर प्रकृति के साथ रहने और उससे संवाद करने का विकल्प देता है।
दिल्ली से बीर बिलिंग कैसे पहुंचें

दिल्ली से देश के किसी भी हिस्से में पहुँचना आसान है। ठीक यही बात बीर बिलिंग के सम्बंध में भी है। राजधानी दिल्ली से आप बस, ट्रेन और हवाई जहाज़ के जरिये बीर बिलिंग पहुंच सकते हैं। आइए जानते हैं कि हम परिवहन के विभिन्न साधनों के माध्यम से इस जगह पर कैसे पहुंच सकते हैं।
बस द्वारा- बस से बीर बिलिंग यदि आप जाना चाहते हैं तो कश्मीरी गेट बस स्टैंड से आपको बस मिल जाएगी। इस जगह से बीर बिलिंग के लिए नियमित रूप से बस चलती रहती है।
ट्रेन द्वारा- ट्रेन से माध्यम से यदि आप बीर जाना चाहते हैं तो नज़दीकी रेलवे स्टेशन आह्जू है। आप पठानकोट के लिए भी गाड़ी पकड़ सकते है। यह वीर से कुछ ही दूरी पर स्थित है।
हवाई यात्रा द्वारा- दिल्ली से हवाई यात्रा द्वारा भी आप आसानी से बीर बिलिंग पहुंच सकते हैं। बीर बिलिंग के सबसे पास में कांगड़ा हवाई अड्डा है, जो बीर बिलिंग से करीब 68 किमी है।
