बच्चों के लिए एक्सरसाइज है जरूरी, मिलते हैं कई फायदे: National Exercise Day
National Exercise Day

बच्चों को एक्सरसाइज से मिलते हैं कई फायदे

बच्चों को एक्सरसाइज कराना जरूरी होता है, इससे वे फिट तो होते ही हैं, साथ ही उन्हें कई फायदे भी मिलते हैंI

National Exercise Day: हर उम्र के लोगों के लिए एक्सरसाइज करना जरूरी होता हैI लेकिन जब बात बच्चों को एक्सरसाइज कराने की आती है तो पेरेंट्स इस बात को बिलकुल अंदेशा कर देते हैंI उन्हें लगता है कि बच्चों का शरीर लचीला होता है और वे खुद से इतनी ज्यादा भागदौड़ करते हैं कि उन्हें एक्सरसाइज करने की क्या ही जरूरत हैI लेकिन बच्चों को भी एक्सरसाइज कराना जरूरी होता है, इससे वे फिट तो होते ही हैं, साथ ही उन्हें कई फायदे भी मिलते हैंI

Also read: बच्चों को सिखाएं बात करने का तरीका: Parenting Tips

National Exercise Day
develop a sense of patience

अधिकांश पेरेंट्स को ये बात नहीं पता होगी, लेकिन बच्चों को कम उम्र से ही एक्सरसाइज कराने से उनके अन्दर धैर्य की भावना का विकास होता है और वे किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहते हैंI साथ ही वे कठिन परिस्थियों में घबराने के बजाए धैर्य से काम लेना शुरू कर देते हैंI

बच्चों को एक्सरसाइज कराने से उनके शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है और उनकी मांसपेशियां भी स्ट्रेच होती हैं, जिससे बच्चा काफी एक्टिव रहता है और शरीर से भी फिट रहता हैI

muscles
muscles become stronger

जब बच्चे कोई फिजिकल एक्टिविटी करते हैं तो उनकी मांसपेशियां मजबूत होने लगती हैं और उनका स्ट्रेंथ भी बढ़ता हैI जिससे बच्चे के अन्दर धीरे-धीरे शारीरिक ताकत बढ़ने लगती है और वह कम उम्र में ही भारी से भारी सामान को उठाने में सक्षम हो जाता हैI

mental development
Exercise leads to mental development

बच्चों को एक्सरसाइज़ कराने से उनकी मसल्स तो हेल्दी होती ही है, साथ ही मानसिक विकास भी अच्छे से होता हैI उन्हें चीजों को समझने में आसानी होती है और वे चीजों को जल्दी भी सीखते हैंI

 self-reliant
children become self-reliant

बच्चों को एक्सरसाइज़ कराने से एक फायदा यह भी है कि बच्चे आत्मनिर्भर बनने लगते हैं और उनके अन्दर सोशलाइजिंग, शेयरिंग, हेल्प करने जैसे कई उपयोगी गुणों का विकास होने लगता है, जो बच्चे के एक बेहतर भविष्य के लिए जरूरी होता हैI

बच्चों को एक्सरसाइज कराने से उनके शरीर की चर्बी कम होती है, जिससे उनमें बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता हैI एक्सरसाइज से बच्चों का ह्रदय स्वस्थ होता है और इससे मधुमेह के विकास की संभावना  भी काफी हद तक कम हो जाती हैI एक्सरसाइज बच्चों में तनाव सँभालने की क्षमता को बढ़ाने का काम करता हैI

Kids
Keep some important things in mind
  • बच्चों को एकदम से अचानक हैवी एक्सरसाइज ना कराने लगें, उन्हें धीरे-धीरे एक्सरसाइज करना सिखाएंI
  • एक्सरसाइज के लिए एक समय तय करें और उसी समय पर उन्हें एक्सरसाइज कराएँI
  • अगर बच्चा किसी एक्सरसाइज को नहीं कर पा रहा है तो जबरदस्ती ना कराएँ, बल्कि उसे सीखने के लिए थोड़ा समय देंI
  • बच्चों को एक्सरसाइज कराते समय ध्यान रहे कि बच्चे अच्छी तरह से हाइड्रेट रहेंI
  • बच्चों को कभी भी दिन के समय एक्सरसाइज ना कराएँ, कोशिश करें कि बच्चे सुबह या फिर शाम के समय एक्सरसाइज करेंI