हर गुलाब की है अपनी कहानी, जानिए गुलाब के रंगों में छिला महत्व
रोज डे पर इस रंग का गुलाब देकर आप भी अपने पार्टनर को खुश कर सकते हैं। चलिए जानते हैं हर रंग के गुलाब के महत्व के बारे में।
Rose Colour Meaning: फरवरी का महीना शुरु होते ही सबके दिमाग में वैलेंटाइन डे का ख्याल आ जाता है। 14 फरवरी को पूरी दुनिया में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। वैलेंटाइन डे से एक सप्ताह पहले वैलेंटाइन वीक शुरू हो जाता है। इस पूरे हफ्ते अलग अलग दिन को सेलिब्रेट किया जाता है। इस हफ्ते की शुरुआत रोज डे से होती है। इसके बाद चॉकलेट डे सहित बहुत सारे दिन अपने पार्टनर के साथ मनाएं जाते हैं। रोज डे में गुलाब के फूल के द्वारा अपने पार्टनर के सामने अपनी फीलिंग्स का इजहार किया जाता है। गुलाब का ध्यान आते ही लाल गुलाब दिमाग में आता है। लेकिन गुलाब सिर्फ लाल रंग का ही नहीं होता है। इसमें बहुत सारे रंग होते हैं जिनका अपना अपना अलग महत्व होता है। आज हम आपको गुलाब के हर रंग और उसके महत्व के बारे में बताने जा रहे हैं।
Also read: गुलाब जल से करें कोरियन फेशियल, फॉलो करें ये 5 स्टेप्स
लाल गुलाब

लाल रंग प्रेम को दर्शाता है। इसलिए इस रंग का फूल कपल्स के बीच बहुत फेमस है। लगभग सभी कपल्स एक दूसरे को लाल गुलाब देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। आप भी रोज डे पर अपने पार्टनर को लाल रंग का गुलाब देकर अपनी फीलिंग्स जाहिर कर सकते हैं।
गुलाबी गुलाब
गुलाबी रंग पसंद या फिर प्रशंसा को दर्शाता है। अगर आप किसी को पसंद करते हैं या उनकी प्रशंसा करते हैं तो आप उन्हें गुलाबी गुलाब देकर अपनी फीलिंग्स जाहिर कर सकते हैं। इस रंग का फूल ज्यादातर कपल्स के बीच फेमस हैं। हालांकि दोस्तों और रिश्तेदारों को भी आप किसी मौके पर उपहार के तौर पर गुलाबी गुलाब का फूल दे सकते हैं।
पीला गुलाब

पीले रंग का गुलाब दोस्ती को दर्शाता है। अगर आप किसी दोस्त को उपहार देना चाहते हैं तो आपके लिए पीले रंग का गुलाब एक अच्छा विकल्प हो सकता है। सिर्फ दोस्त ही नहीं अपने पार्टनर और रिश्तेदारों को भी पीले रंग का गुलाब दिया जा सकता है।
सफेद गुलाब
सफेद रंग शांति को दर्शाता है। सफेद गुलाब के द्वारा आप अपनी शांतिपूर्वक दोस्ती या अपने रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। अगर आपको कोई पसंद है तो आप उसे सफेद गुलाब दे सकते हैं। यह शांतिपूर्वक रिश्ते की शुरुआत करने का एक अच्छा विकल्प है।
नारंगी गुलाब
नारंगी रंग ऊर्जा और साहस को दर्शाता है। अगर आपका पार्टनर आपको नारंगी गुलाब देता है तो समझ जाइए कि वह आप पर बहुत भरोसा करते हैं और आप पर गौरवांवित महसूस करते हैं। नारंगी रंग का गुलाब पार्टनर, दोस्त और रिश्तेदारों को उपहार स्वरूप दिया जा सकता है।
हरा गुलाब

हरा रंग खुशहाली, सुख, समृद्धि को दर्शाता है। आप अपने पार्टनर की खुशहाली, सुख और समृद्धि के लिए उन्हें हरा गुलाब दे सकते हैं। साथ ही अपने दोस्तों को भी हरा गुलाब दिया जा सकता है।
काला गुलाब
काला रंग नकारात्मकता, गुस्सा और दुश्मनी को दर्शाता है। काला रंग अच्छा नहीं माना जाता है, जिसके चलते काले रंग का गुलाब अपने पार्टनर, दोस्त और रिश्तेदारों को देने से बचना चाहिए।
