इन 6 एसेंशियल ऑयल के साथ घर पर करें अरोमाथेरेपी, बने रहेंगे स्ट्रेसफ्री: Essential Oil
Essential Oil

Essential Oil: यह आजकल की लाइफ स्टाइल का कमाल है कि हमें न चाहते हुए भी तनाव हो जाता है। यह सच है कि हमें तनावमुक्त रहना चाहिए लेकिन अगर आप तनाव में हैं तो उसे दूर करना भी जरुरी है। एसेंशिअल ऑयल की तनाव को दूर करने में भूमिका को आप नकार नहीं सकते। आप घर पर रहते हुए नेचुरल तरीकों से तनाव दूर कर सकते हैं। अरोमाथेरेपी एक नेचुरल रेमिडी है जो कि स्ट्रेस बस्टर का करती है। इस आटीर्कल में हम आपके साथ ऐसे 6 एसेंशियल ऑयल के बारे में बताएंगे जो न केवल आपको स्ट्रेसफ्री रखेंगे बल्कि इनसे घर में भी एक सकारात्मक माहौल बनेगा। हम सभी जानते हैं कि सभी कुछ हमारे मन पर निर्भर करता है। अगर हम मन से अच्छा फील करेंगे तो हम रिलेक्स रहेंगे और इसका असर हमारी सेहत पर भी होगा।

लैवेंडर ऑयल

Essential Oil
Levender Essential Oil

लैवेंड की खुशबू आपको एक फ्रैश फीलिंग देती है। इसकी खुशबु सूंघने भर से ही आपका खुद को रिचार्ज सा फील करते हैं। अगर आप नहाने के पानी में इसकी चार बूंदे डाल लें। इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होगा। इसकी कुछ बूंदे अपने मॉइश्चराइजर में भी डाल सकते हैं। इससे स्किन चमकेगी और त्वचा के दाग-धब्बे भी कम होंगे। अगर आपको नींद नहीं आती तो सोने से पहले इसकी कुछ बूंदे अपनी कान के पीछे लगा लें आपका स्ट्रेस लेवल कम होगा और आपको नींद भी अच्छी आएगी। इसके साथ आपको करना यह है कि आप एक तय समय पर बिस्तर पर जाएं और सोने की कोशिश करें। खुद को हर तरह के विचार से फ्री रखें।

रोज ऑयल

फूलों में गुलाब की महक की बात ही अलग है। अगर आपको नींद आने में परेशानी हो रही है या फिर आपको बहुत स्ट्रेस हो रहा है तो इस रोज ऑयल की दो बूंद अपने हाथ में लें। इसे अपने माथे पर लगाएं। इस हाथ को ही अपने तकिए पर लगा लें और आंखें बंद कर आधे घंटे के लिए लेट जाएं। आपको बहुत रिलेक्स फील होगा। आप इसे खास तौर पर उस टाइम पर करें जब आप थोड़ा फ्री हों। हां इस समय मोबाइल को बंद करना न भूलें। कई बार ऐसा होता है कि मोबाइल आपको रिलेक्स होने का मौका नहीं देता।

लेमनग्रास ऑयल

Lemongraas
Lemongrass Oil

नींबू की महक लिए इस ऑयल को उन लोगों को विशेषतौर से लगाना चाहिए जिन्हें बैचेनी और घबराहट बहुत ज्यादा रहती है। आप इस ऑयल की दो बूंदों को नारियल तेल के साथ मिलकार सिर में लगाएं। स्ट्रेस भी दूर होगा और ड्रैंडफ की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा फ्रैशनेस के लिए आप इस ऑयल की भाप भी चेहर पर ले सकते हैं। आप हफ्ते में एक बार ऐसा करें आप स्ट्रेस को मैनेज करने में कामयाब हो जाएंगे। इससे आपकी पॉजिटिवटी भी बढ़ेगी।

नेरोली ऑयल

नरवस रिलैक्सेशन के लिए नेरोली ऑयल एक बेहतरीन सॉल्यूशन है। यह आपकी नींद में सुधार करके आपको सुस्ती और मानसिक तनाव से मुक्त कराता है। नेरोली तेल का उपयोग आप बिस्तर पर लेटने से पहले कर सकते हैं। अपने तकिए पर तेल की एक बूंद डालें और एक खूबसूरत नींद आपको अपने आगोश में लेने के लिए तैयार है। यह आपके मन की स्थिति को शांत कर आपके इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में मददगार है। इस तेल की महक संतरे की तरह होती है। इसे संतरे के फूल के तौर पर भी जाना जाता है।

जेरेनियम ऑयल

Jerenium Oil
Jerenium Oil

अगर आपके उदास मन को कोई भी चीज खुशी देना बंद कर चुकी है तो आप जेारेनियम ऑयल का इस्तेमाल करें। इसका उपयोग भी आप तनाव और चिंता दूर कर मन को शांत और खुश रखने के लिए कर सकते हैं। आप गुनगुने पानी से भरे टब में इसकी दो से तीन बूंदें डालें और बिस्तर पर जाने से पहले 20-30 मिनट के लिए इसमें पैर भिगोएं। आपको लगेगा जैसे सारी नेगेटिविटी और उदासी आपके पैरों के जरिए निकल गई। आपकी थकावट भी दूर होगी और आप अंदर से खुद को खुश और रिलेक्स फील करेंगे।

तुलसी ऑयल

अगर आपको नेगेटिव फीलिंग खुद के लिए बहुत ज्यादा आ रही हैं तो आप तुलसी के तेल का इस्तेमाल करें। यह न केवल आपकी नेगेटिवटी दूर करेगा बल्कि इसका इस्तेमाल करने से आपका कंस्ंट्रेशन बड़ेगा और आपकी डिसीजन मेकिंग पावर भी अच्छी होगी। आप पानी में कुछ बूंदें इस डालें इसमें अपना तौलिए को भिगोएं। इस तौलिए से अपने चेहरे और शरीर को पोंछे। आपको पहली बार में ही फर्क महसूस होगा। आप सोने से पहले ऐसा करें, आपको बहुत आराम मिलेगा।