जान लीजिए घर की इन चीजों को कितनी बार साफ करना चाहिए: Efficient House Cleaning
Efficient House Cleaning

Efficient House Cleaning: आप भले ही अपने घर की सफाई रोज करते हों, लेकिन अक्सर घर में कई चीजें ऐसी होती हैं, जिनकी सफाई रह ही जाती हैं। छोटी-छोटी कई ऐसी चीजें होती हैं, जिनकी सफाई का अगर ध्यान ना दिया जाए, तो इससे घर में कई तरह की बीमारियां जन्म ले सकती हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताएंगे जिनकी सफाई पर आपको ध्यान देना चाहिए। 

स्मार्टफोन

आपका स्मार्टफोन एक ऐसी चीज है, जिसका इस्तेमाल आप रोज करते हैं, लेकिन इसकी सफाई पर ध्यान देना आप भूल ही जाते हैं। आपका स्मार्टफोन आपके साथ हर जगह होता है। स्क्रीन पर छोड़े गए उंगलियों के निशान गंदगी और कीटाणुओं आपकी हेल्थ के लिए बुरे साबित हो सकते हैं। इसे दिन में कम से कम एक बार पोंछकर साफ करने की आदत डालें। 

किचन काउंटर

आपका किचन काउंटर सबसे ज्यादा गंदी जगहों में से एक हो सकता है। हर बार उपयोग के बाद रसोई की सतहों को पोंछना और साफ करना बहुत ही जरूरी है। इसे हर बार इस्तेमाल के बाद जरूर साफ करें। इससे कीटाणु आपके खाने तक पहुंच सकते हैं। 

डिशवॉशर

समय के साथ, आपकी मशीन में गंदगी जमा होने से आपके बर्तनों को वह सफाई नहीं मिल पाती जिसकी उन्हें ज़रूरत है। ऐसे में आपको महीने में एक बार एक कप बेकिंग सोडा और 1/2 कप सफेद सिरका डालकर इसकी सफाई जरूर करनी चाहिए। 

यह भी देखें-बवाल के फोटोशूट में जान्हवी कपूर और वरुण धवन की केमिस्ट्री ने फैंस को किया हैरान: Bawaal Cast Photoshoot

रेफ्रिजरेटर

ये ऐसी जगह है, जहां बासी या खराब खाना पड़े रहने की वजह से फफूंदी के बीजाणु लग जाते हैं। इसकी सफाई का खास ख्याल रखना बहुत ही जरूरी है। इसे आपको हर महीने में कम से कम 3 बार साफ करना चाहिए।