पुराने सामानों का उपयोग करके ऐसे करें कंटेनर गार्डनिंग: Container Gardening
Container Gardening

Container Gardening: शहरी जीवन में बाग़वानी को लेकर क्रेज़ बढ़ा है जिसकी वजह से इस क्षेत्र में तरह तरह के प्रयोग हो रहे हैं। हर कोई अपने घर के अंदर और बाहर की बाग़वानी को अलग और आकर्षक बनाने के बारे में सोच रहा है। ऐसे में पुराने सामानों का उपयोग करके कंटेनर गार्डनिंग करने के बारे में आप विचार बना सकते हैं। यह एक ऐसा तरीक़ा है जो आपके लिए क्रिएटिव होने के साथ साथ किफ़ायती भी साबित होगा। आपको बता दें कि हर तरह की प्लांटर सामग्री के अपने फायदे और कमियां होते हैं इसलिए जो भी सामान आप उपयोग कर रहे हैं उनके बारे में अच्छी तरह से जाँच पड़ताल कर लें। 

Also read : गार्डनिंग के 10 बेहतरीन अजूबे

Container Gardening
racotta or ceramic pots

हमारे यहां पर गमले के तौर पर राकोटा या चीनी मिट्टी के बर्तन का उपयोग लम्बे समय से होता रहा है। इस तरह की सामग्री के इस्तेमाल से एक तो हमारे बाग़वानी में तरह तरह के लुक वाले गमले मिल जाते हैं। दूसरा यह कि यह काफ़ी किफ़ायती होते हैं। यह हमारे गार्डेन को ख़ूबसूरत और आकर्षक बनाते हैं। बस इसे बनाते वक़्त बस इस बात का ध्यान रखें की इसमें जल निकासी की सुविधा हो। ताकि आपके पौधे स्वस्थ्य रहें। 

wooden container
wooden container

लकड़ी के गमले जितने पारम्परिक दिखते हैं उतने ही आधुनिक भी माने जाते हैं। और इससे भी बड़ी बात यह कि यह एक पूरी तरह से प्राकृतिक निर्माण सामग्री है। इसका उपयोग जब हम गमलों और कंटेनरों के रूप में करेंगे तो यह हमारे बाग़वानी को आकर्षक बनाने के साथ साथ पौधों को भी स्वस्थ्य और मज़बूत बनाएगा। लकड़ी के कंटेनर सस्ते और आसानी से बनाए जाने वाले उपकरण हैं। यह आपको अलग अलग शेप और साइज़ में मिल जाएँगे।  

metal planters
metal planters

धातु के कंटेनर हमारे भारतीय घरों में बहुत ही आम हैं। आप ऐसे कंटेनर को आसानी से अपने घर अथवा आसपास देख सकते हैं। इस तरह के कंटेनर घर के अंदर और बाहर दोनों जगह पर शानदार लूक देते हैं। इसके लिए आप घर में कबाड़ पड़े स्टील के बक्सों से लेकर टिन के डिब्बे तक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप कई पुरानी धातु की वस्तुएं जो आपके घर में उपलब्ध हो उसका भी कंटेनर के रूप में उपयोग किया जा सकता है। 

plastic plant pots
plastic plant pots

प्लास्टिक के बर्तन को कंटेनर के रूप में करना भी एक बहुत ही सुंदर और किफ़ायती तरीक़ा है बाग़वानी निर्मित करने का। यह हमारी बाग़वानी को काफ़ी आकर्षक और विविधतापूर्ण बना सकता है। बस आपको करना यह है कि कुछ ऐसे प्लास्टिक के डिब्बों का चुनाव करना है जो आकर्षक और उच्च श्रेणी के हो। प्लास्टिक प्लांटर इनडोर और आउटडोर दोनों ही जगहों पर उपयोग के लिए व्यावहारिक होते हैं। प्लास्टिक के बर्तन हल्के हर आकार में मिल सकते हैं। 

fiberglass container
fiberglass container

फाइबरग्लास कंटेनर को हम अक्सर प्लास्टिक समझने की ग़लती करते हैं। हालाँकि दोनों ही एक दूसरे से बहुत ही अलग हैं। यह फाइबरग्लास कंटेनर प्लास्टिक से भी कहीं हल्के होते हैं। यह ढले हुए प्लास्टिक की बजाय रेजिन के साथ मिश्रित फाइबरग्लास से बनते हैं। फ़ाइबरग्लास के कंटेनरों को कई बार कंक्रीट, टेराकोटा या लकड़ी समझ लिया जाता है क्योंकि इनका कुछ ऐसा ही लूक निकलकर सामने आता है।