Vastu Tips for Happiness

Vastu Tips for Happiness: सनातन धर्म में सूर्य और चंद्रमा को देवताओं का रूप माना गया है। पौराणिक काल से ही सूर्योदय के समय सूर्य नमस्कार करना हिंदूधर्म की परंपरा रही है। धर्मग्रंथों के अनुसार, सूर्योदय और सूर्यास्त दोनों समय किए गए कार्यों से व्यक्ति का जीवन बहुत अधिक प्रभावित होता है। माना जाता है की सूर्य नमस्कार करने से व्यक्ति निरोगी होता है और व्यक्ति के घर में भी सुख शांति बनी रहती है।

इसी तरह सूर्यास्त के समय किए जाने वाले कुछ विशेष कार्य भी घर में खुशहाली और समृद्धि लाते हैं। सूर्यास्त के समय डूबते सूरज को प्रणाम करने से व्यक्ति के मन से उदासी दूर होती है और उसका मन आनंदित हो जाता है। आज इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि सूर्यास्त के समय ऐसे कौनसे कार्य करने चाहिए जो व्यक्ति के जीवन में खुशियां लाते हैं।

सूर्यास्त के समय जरूर करें ये कार्य

सूर्यास्त
सूर्यास्त के समय किए गए ऐसे कार्य लाते हैं जीवन में खुशहाली, आप भी जानें शास्त्रों में दर्ज ये बातें: Vastu Tips for Happiness 4

पंडित इंद्रमणि घनस्याल बताते हैं कि सूर्यास्त के समय कभी भी घर में अंधेरा नहीं रखना चाहिए। सूर्यास्त के समय अंधेरा रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है जो घर के सदस्यों की मानसिक अशांति का कारण बनती है। डूबते सूरज को नमस्कार करने से व्यक्ति को आध्यात्मिक बल मिलता है। व्यक्ति का आत्म विश्वास बढ़ता है। सूर्यास्त होने पर हमेशा अपने पूर्वजों और पितरों को याद करके उन्हें प्रणाम करना चाहिए। इससे पितृ खुश होते हैं और व्यक्ति के सभी संकटों को दूर करते हैं।

सूर्यास्त के समय घर के मंदिर और मुख्य द्वार में दीया जलाना चाहिए। दीया जलाने से घर में देवताओं की कृपा बनी रहती है। घर में धन धान्य बढ़ता है। साथ ही एक लोटे में पानी भरकर मुख्य द्वार पर रख देना चाहिए। इससे घर में किसी दुर्घटना के होने की संभावना नहीं रहती। साथ ही ऐसा करने से घर में बुरी आत्माएं भी प्रवेश नहीं कर पाती। इन सभी कार्यों को सूर्यास्त के समय करने से घर का माहौल खुशनुमा और शांतिपूर्ण बना रहता है।

सूर्यास्त के समय ऐसे कार्यों को करने से बचें

सूर्यास्त
सूर्यास्त के समय किए गए ऐसे कार्य लाते हैं जीवन में खुशहाली, आप भी जानें शास्त्रों में दर्ज ये बातें: Vastu Tips for Happiness 5

शास्त्रों में वर्णित है कि सूर्यास्त के समय कभी भी लेटे नहीं रहना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब होता है। यदि कोई व्यक्ति बीमार है तो भी उसे सूर्यास्त के समय थोड़ी देर उठकर बैठ जाना चाहिए। ऐसा करने से उसकी सेहत में भी सुधार होता है। यदि कोई व्यक्ति बाहर से काम करके लौट रहा तो उसे कभी भी खाली हाथ घर में नहीं आना चाहिए।

इससे घर की लक्ष्मी रूठ जाती है। साथ ही घर की गृहणी को यह ध्यान रखना चाहिए कि सूर्यास्त के समय और सूर्यास्त के बाद भूलकर भी घर में झाडू न लगाएं। ऐसा करने से घर में पैसे की तंगी आती है और गृहक्लेश भी बढ़ता है। किसी बाहरी व्यक्ति को सूर्यास्त के समय पैसे उधार देने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः किस दिन कौनसा काम करने से मिलती है सफलता? जानें शास्त्रों में दर्ज ये बातें: Vastu Shastra