Haldi ke Upay: हिंदू धर्म, आयुर्वेद, ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में हल्दी को बहुत ही शुभ और गुणकारी माना जाता है। रसोईघर में भोजन पकाने के लिए तो इसका इस्तेमाल किया ही जाता है। इसकी के साथ पूजा-पाठ, शुभ-मांगलिक कार्य और सेहत के लिहाज से भी हल्दी बहुत पवित्र होती है। श्रीकृष्ण, विष्णु और भगवान गणेश की पूजा में हल्दी अर्पित की जाती है, हिंदू विवाह संस्कार तो हल्दी की रस्म के बगैर अधूरा है, हल्दी से कुंडली में गुरु ग्रह को मजबूत किया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, शुभता और स्वास्थ्य लाभ के साथ ही हल्दी के उपाय से आपके जीवन में चल रही तमाम तरह की परेशानियों को दूर किया जा सकता है।
विवाह में देरी, नौकरी-पेशा में परेशानी, आर्थित तंगी, ग्रह दोष आदि जैसी कई समस्याओं के निवारण के लिए ज्योतिष शास्त्र में हल्दी के उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से सभी परेशानियां दूर होने लगती है और सोई किस्मत भी जाग जाती है। आइये जानते हैं हल्दी के अचूक और चमत्कारी उपायों के बारे में।
हल्दी के उपाय से दूर होगी आर्थिक तंगी

अगर आप आर्थिक रूप से लंबे समय से पैसों की तंगी का सामना कर रहे हैं तो ज्योतिष में इसके उपाय बताए गए हैं। इसके लिए गुरुवार के दिन हल्दी की 2 गांठ लेकर इसे पूजा स्थान पर रख दें और मंत्रोच्चारण के साथ बृहस्पति भगवान का पूजन करें। इस उपाय को करने से धीरे-धीरे धन संबंधी परेशानी दूर होने लगती है। एक अन्य उपाय यह है कि घर के हल्दी के पानी में 1 रुपया का सिक्का डालकर घर के मुख्य द्वार पर इसका छिड़काव करें। फिर सिक्के को किसी मंदिर में रख दें। इससे भी धन की परेशानी दूर हो जाती है।
हल्दी के उपाय से दूर होगा गुरु दोष

गुरु ग्रह कमजोर होने या कुंडली गुरु दोष होने से भी जीवन में कई तरह की परेशानियां रहती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरुवार के दिन नहाने के पानी चुटकीभर हल्दी मिलाकर स्नान करने से गुरु ग्रह मजबूत होते हैं। इसके साथ ही गुरुवार के दिन हल्दी का दान करना भी अच्छा माना जाता है। इससे सेहत और नौकरी संबंधी परेशानी दूर होती है।
विवाह के लिए हल्दी के उपाय

अगर विवाह में अड़चन आ रही है या किसी कारण देरी हो रही है तो गुरुवार के दिन हल्दी का यह उपाय कर सकते हैं। इसके लिए गुरूवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें हल्दी का तिलक लगाएं। ऊंगली में बचे हुए तिलक से अपने माथे पर भी टीका लगाएं। इस उपाय को लगातार सात गुरुवार करें। इससे शीघ्र विवाह के योग बनने लगते हैं। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की फोटो या मूर्ति के पीछे हल्दी की पुड़िया छिपा दें। इससे भी विवाह में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं।
हल्दी के उपाय से दूर होगा पारिवारिक कलह-क्लेश

घर-परिवार में आए दिन वाद-विवाद या कलह-क्लेश जैसी स्थिति बनी रहती है तो घर के बाहरी दीवार पर हल्दी से एक सीधी रेखा बना दें। इससे घर के भीतर नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होगा और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
