Tulsi Plant Vastu: तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है। इसे देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है। तुलसी के पौधों को घर में लगाने से कई तरह के लाभ होते हैं। तुलसी का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है। हिंदू धर्म में हर घर में तुलसी का पौधा पाया जाता है। माता तुलसी की विधि-विधान से पूजा अर्चना करने और जल अर्पित करने से घर में खुशहाली बनी रहती है।
Also read : घर में तुलसी लगाने के फायदे : Tulsi Plant at Home
तुलसी का पौधा शुभ और अशुभ कई संकेत देता है। जिस प्रकार तुलसी का सूखना, झड़ना या गिरना अशुभ संकेत देता है। उसी प्रकार तुलसी का पौधा कुछ शुभ संकेत भी देता है, इन शुभ संकेतों की वजह से व्यक्ति के जीवन में खुशियां आने लगती है। इसी के चलते आज हम आपको इस लेख के द्वारा बताएंगे कि तुलसी के पौधे के किन संकेतों से जीवन के तमाम कष्ट दूर हो जाते हैं और घर में खुशियों का आगमन होने लगता है, तो चलिए जानते हैं।
तुलसी के पौधे से खुशियों के आने के कुछ संकेत इस प्रकार है
तुलसी का पौधा हरा-भरा और स्वस्थ हो
जब तुलसी का पौधा थोड़ा-थोड़ा मुरझाने लगे और वह अपने आप फिर से हरा-भरा हो जाए, तो इसे एक बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। इस संकेत का यह मतलब होता है, कि घर में जल्द ही खुशखबरी आने वाली है। इसके अलावा इसका यह मतलब भी होता है कि आपकी भक्ति से माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु प्रसन्न है।
तुलसी के पौधे में नए पत्ते का उगना
लाख कोशिशों के बाद भी कई बार तुलसी के पौधे में नई पत्तियां नहीं आती है पत्तियां मुरझाने लगती हैं। पौधों का ख्याल रखना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में अगर आपका तुलसी का पौधा नए पत्ते देता है, तो यह बहुत ही अच्छा और शुभ संकेत माना जाता है। इस संकेत का यह मतलब होता है कि जल्द ही आपका बिगड़ा हुआ काम बनने वाला है आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी।
तुलसी के आसपास छोटे-छोटे पौधों का उगना
कई बार आपने देखा होगा कि तुलसी के पौधे के आसपास छोटे-छोटे, हरे-भरे पौधे उगने लगते हैं। अगर आपके घर में भी तुलसी के आसपास ऐसे छोटे-छोटे पौधे उगने लग गए हैं, तो यह बहुत ही अच्छा और शुभ संकेत माना जाता है। इन संकेतों का यह मतलब होता है कि आपको धन लाभ हो सकता है। इसके अलावा तुलसी के आसपास दुर्वा का उगना भी बहुत शुभ माना जाता है।
मंजरी उगने से मिलते हैं यह संकेत
तुलसी के साथ-साथ तुलसी में उगने वाली मंजरी के भी कई संकेत होते हैं। अगर तुलसी के पौधे में मंजरी लगने लग गई है, तो यह धन-समृद्धि का संकेत माना जाता है। तुलसी के पौधे में उगने वाली मंजरी को पूजा के दौरान माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में आ रही धन संबंधी समस्या दूर हो जाती है।
किस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा
तुलसी के पौधे को घर में लगाने के लिए सबसे शुभ दिशा उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा मानी जाती है। तुलसी के पौधों में रोजाना सुबह जल अर्पित करना चाहिए। इसके अलावा तुलसी की परिक्रमा भी करनी चाहिए। तुलसी के पौधे को लगाने के बाद उसका ख्याल रखना चाहिए। इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि तुलसी पर ना तो ज्यादा धूप पड़े और ना ही ज्यादा पानी लगे।
