Sleeping Tips

Sleeping Tips: दिनभर कामकाज और भागदौड़ भरी जिंदगी में सुखद नींद ले पाना मुश्किल होता है। इस वजह से मानसिक व शारीरिक समस्याएं होने लगती हैं। बिना नींद के व्यक्ति दिनभर थका हारा महसूस करता है और उसका काम में मन नहीं लगता है। इसके अलावा नींद पूरी नहीं होने से इसका प्रभाव व्यक्ति के स्वास्थ्य पर पड़ता है। नींद नहीं आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे मानसिक तनाव होना, किसी बात से परेशानी और मन व दिमाग शांत ना रहना। डॉक्टर भी सलाह देते हैं कि बेहतर सेहत के लिए भरपूर नींद लेना बेहद जरूरी होता है। अगर आप भी नींद नहीं आने जैसी समस्या से जूझ रहे हैं तो शास्त्रों में इससे जुड़े कई उपाय बताए गए हैं। पंडित इंद्रमणि घनस्याल बताते हैं कि अच्छी व सुखद नींद के लिए ज्योतिष शास्त्र में बताए गए उपाय अपनाने चाहिए। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ ज्योतिष उपाय जो सुखद नींद के कारक होने के साथ ही आपके जीवन को सुगम बनाने में मददगार होते हैं।

सोने से पहले जरूर करें ये उपाय

Sleeping Tips

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आपको रात्रि में नींद नहीं आती है तो आपको सिरहाने के पास एक तांबे के पात्र में पानी भरकर रख दें और इसे सुबह उठकर पिएं। ऐसा रोजाना करने से आपको नींद भी अच्छी आने लगेगी और आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। अगर आपको सोते वक्त नकारात्मक विचार आते हैं जिस वजह से नींद नहीं आती या फिर उड़ जाती है तो आपको सोने से पहले मन ही मन में हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इससे आपको बुरे सपने आना बंद हो जाएंगे और आपको अच्छी नहीं आएगी। इसी तरह आपको सोने से पहले सकारात्मक विचारों वाली किताब पढ़नी चाहिए। इससे आपका मन एकाग्रत होता है जिससे काम में भी सफलता प्राप्त होती है।

नारियल का तेल

Sleeping Tips

सोने से पहले अपने पैरों में नारियल के तेल की मालिश करनी चाहिए, नारियल के तेल में कपूर मिक्स गरी के तेल को भी मिलाएं और इससे मालिश करें। इससे आपको अच्छा महसूस होगा और नींद भी सुखद व अच्छी आएगी।

भगवान विष्णु का मंत्र

Sleeping Tips

रात्रि में सोने से पहले भगवान विष्णु के इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

मंत्र- शांता कारम भुजङ्ग शयनम पद्म नाभं सुरेशम।
विश्वधारंगनसदृशम्मेघवर्णं शुभांगम।
लक्ष्मी कान्तं कमल नयनम योगिभिर्ध्याननगमयम।
वन्दे विष्णुम्भवभयहरं सर्व्वलोकैकनाथम।

सोने से पहले इस बात का रखें ध्यान

Sleeping Tips

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में सिरहाने के पास में कोई भी एलेक्‍ट्रॉनिक चीज़े जैसे मोबाइल और लैपटॉप आदि नहीं रखने चाहिए। इसके अलावा सोने से पहले इन सबको सिरहाने से दूर कर देना चाहिए। इन सबसे नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है जिस वजह से नींद में बाधा आती है। इसलिए सोने से पहले इन सबका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: घर में दरिद्रता लेकर आती हैं ये वस्तुएं, महिलाओं के स्वास्थ्य पर पड़ता है बुरा असर: Home Vastu Tips