Shani Dev
Shani Dev

Shani Dev Upay: शनि देव का नाम सुनते ही डर जाते हैं, शनि देव की साढ़ेसाती या ढैय्या से भय लगता है, शनि देव के दंड से डरते हैं… तो आज ही अपने घर पर कुछ चीजों को जरूर रखें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन घरों में ये चीजें होती हैं, उन्हें शनि देव कभी दंडित नहीं करते और ना ही उन पर शनि की कुदृष्टि पड़ती है। शनि को लेकर ऐसा कहा जाता है कि, जिस व्यक्ति पर शनि की बुरी दृष्टि पड़ जाए या फिर शनि देव किसी गलती के कारण व्यक्ति से नाराज हो जाए तो उसका बुरा समय शुरू हो जाता है। क्योंकि कर्मफल दाता और दंडाधिकारी शनि महाराज बुरे कर्मों का तुरंत फल देते हैं।

वहीं इसके विपरीत शनि की कृपा दृष्टि जिस व्यक्ति पर बनी रहती है, उसे हर काम में सफलता मिलती है और वह जीवन में हर तरह के सुखों को भोग करता है। इसलिए ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जिससे शनि देव को प्रसन्न कर उनकी कृपा प्राप्त की जा सकती है। साथ ही ज्योतिष में ऐसी चीजों का भी जिक्र किया गया है जिन्हें अगर आप अपने घर पर रखेंगे तो इससे शनि देव की तेढ़ी दृष्टि आपके घर-परिवार पर कभी नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में।

घर पर रखें ये 5 चीजें, शनि नहीं करेंगे परेशान

shani dev and lord hanuman
shani dev and lord hanuman

बजरंगबली की फोटो: जो भक्त पवनपुत्र हनुमान की पूजा करते हैं, उन्हें शनि देव कभी परेशान नहीं करते हैं। इसलिए शनिवार के दिन शनि देव के साथ ही हनुमान जी की भी पूजा करने का विधान है। पौराणिक कथाओं के अनुसार शनि देव ने स्वयं हनुमान जी को यह वचन दिया था कि, वह हनुमान भक्तों को कभी भी कष्ट नहीं पहुंचाएंगे। इसलिए कहा जाता है कि जिन घरों पर हनुमान जी की तस्वीर या मूर्ति होती है और जहां भगवान हनुमान का पूजन किया जाता है, वहां शनि दोष का दुष्प्रभाव कम रहता है।

नीलम रत्न: नीले रंग के नीलम रत्न का संबंध शनि ग्रह से होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की कुंडली में शनि दोष रहता है या फिर शनि की स्थिति कमजोर होती है, उन्हें नीलम रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है। ज्योतिष के सलाह पर जो लोग नीलम रत्न धारण करते हैं उन पर भी शनि देव की कृपा रहती है।

रुद्राक्ष: सातमुखी वाले रुद्राक्ष को धारण करने वाले व्यक्तियों को भी शनि देव कभी दंडित नहीं करते हैं। सातमुखी रुद्राक्ष धारण करने से या फिर पूजाघर में इसे रखने से शनि देव की कृपा मिलती है।

Rudraksha
Rudraksha

शमी: शमी को शनि देव का पौधा कहा जाता है, इसलिए जिन घरों में यह पौधा लगा होता है और नियमित रूप से इसकी पूजा और देखभाल की जाती है उनसे शनि महाराज बहुत ही प्रसन्न रहते हैं। शनि की कृपा पाने के लिए खासकर शनिवार के दिन शमी पौधे की पूजा जरूर करनी चाहिए।

शनि यंत्र: कहा जाता है कि शनि देव की पूजा हमेशा शनि मंदिर में ही जाकर करनी चाहिए, क्योंकि घर पर शनि देव की मूर्ति या तस्वीर रखना वर्जित माना गया है। लेकिन आप अपने घर पर शनि यंत्र को स्थापित कर सकते हैं। जिन घरों पर शनि यंत्र होता है उनसे शनि देव काफी प्रसन्न रहते हैं।

मैं मधु गोयल हूं, मेरठ से हूं और बीते 30 वर्षों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है और हिंदी पत्रिकाओं व डिजिटल मीडिया में लंबे समय से स्वतंत्र लेखिका (Freelance Writer) के रूप में कार्य कर रही हूं। मेरा लेखन बच्चों,...