shivratri vrat katha in hindi
shivratri vrat katha in hindi

Sawan 2024 Upay in Hindi: सावन के महीने को सबसे शुभ महीना माना जाता है। यह भगवान शिव का महीना माना जाता है। सभी उनकी पूजा अर्चना करते हैं। भगवान शिव अपने भक्तों पर बहुत जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। इसलिए सावन के महीने में मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा करने से सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। सावन के महीने में धन और संपत्ति पाने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख समृद्धि बढ़ती है। सावन के महीने के शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की और शिवजी के कुछ उपाय करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को और बेहतर करना चाहते हैं तो सावन के शुक्रवार को कुछ खास उपाय करके आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं। ऐसे में सावन के महीने में मां लक्ष्मी की पूजा कर आप उन्हें खुश कर सकते हैं और आपके घर में धन की वर्षा होगी। आईए जानते हैं उन उपायों के बारे में।

Sawan 2024 Upay
Maa Laxmi Mantra

सावन के शुक्रवार के दिन भोलेनाथ के मंदिर में जाकर उनका जलाभिषेक करें। जलाभिषेक करते समय आपको ओम नमः शिवाय का जाप करना है। साथ ही मां लक्ष्मी की भी पूजा करें। लक्ष्मी माता को प्रसन्न करने के लिए ‘ओम् श्रीं ह्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ओम् महालक्ष्म्यै नम:’ मंत्र का जाप करें। दूसरों को कमल या गुलाब का फूल अर्पित करें इस उपाय को कर आप आर्थिक तंगी से छुटकारा पाएंगे।

सफेद कौड़ी का प्रयोग शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें और उनके चरणों में सात सफेद कौड़िया अर्पित करें। पूजा अर्चना करने के बाद आप इन कौड़ियों को घर के किसी कोने में गाड़ दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसने लगती है और बहुत जल्द ही आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। अगर आपके घर में इन कौड़ियों को दबाने के लिए जगह नहीं है तो आप घर के आस-पास भी इसे कहीं दबा सकते हैं।

desi ghee ke upay in hindi
desi ghee ke upay in hindi

सावन में शुक्रवार को परिवार के सभी सदस्यों को पूजा पाठ के बाद उनके माथे पर गाय के घी में केसर मिलाकर उनका तिलक लगाएं। इससे आपके व्यापार में लाभ होना शुरू हो जाएगा और आय के नए साधनों का अवसर प्राप्त होगा। सावन के शुक्रवार को परिवार के सभी लोगों को एक साथ बैठकर श्री सुक्तम का पाठ करना चाहिए।

सावन के शुक्रवार को पीपल के पेड़ के नीचे गाय के घी वाला आटे का बना हुआ दीपक जलाएं। साथ ही धूप भी जलाएं ऐसा करने से मां लक्ष्मी काफी प्रसन्न होती हैं और आपके घर में उनकी कृपा बरसने लगती है।

पति और पत्नी को एक साथ मिलकर केसर वाले दूध से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का अभिषेक करना चाहिए। इस उपाय को सावन के शुक्रवार के दिन करें।ऐसा करने से आपकी आने वाली पीढ़ियों को भी धन की कमी नहीं होगी। आपके परिवार में सुख और शांति आएगी एवं आर्थिक स्थिति हमेशा अच्छी रहेगी।

सावन महीने के हर शुक्रवार के शाम को अपने घर के मुख्य द्वार पर गाय के घी का दीपक जलाएं। अगर दीपक घर में ही आटे से बनाया गया हो तो और भी अच्छा होगा। इस दीपक में बत्ती की जगह पर कल आवे का इस्तेमाल करें और थोड़ा केसर डालने मान्यताओं के अनुसार इस उपाय को करने से घर में किसी चीज की कमी नहीं होती और मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...