Sawan 2023 Rashifal

Sawan 2023 Rashifal: सावन का पावन महीना हिंदू धर्म के लोगों के लिए बड़ा खास महत्व रखता है। सावन का पूरा महीना शिवमय बना रहता है। इस साल सावन का पवित्र महीना 4 जुलाई 2023 से शुरू हो रहा है। पहला सावन सोमवार 10 जुलाई को पड़ रहा है। जैसा कि सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है तो हर दिन भगवान शिव की भक्ति की जाती है। सावन महीने के हर सोमवार को व्रत रखने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। पंडित इंद्रमणि घनस्याल बताते हैं कि इस बार सावन का महीना शुभ संयोग के साथ बेहद ही दुर्लभ संयोग में आया है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार अधिकमास का समायोजन सावन महीने में हो रहा है। ऐसे में इस बार सावन का महीना एक महीने की जगह दो महीने रहेगा। इस बार 19 साल बाद ऐसा होगा जब सावन 59 दिन का होगा, जिसमें आठ सोमवार के व्रत रखे जाएंगे। ऐसे में इसका शुभ प्रभाव राशियों पर भी पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं सावन में किन राशियों के लोगों की किस्मत चमकेगी।

सावन में इन राशियों पर बरसेगी शिव कृपा

Sawan 2023 Rashifal

वृषभ राशि

सावन का महीना वृषभ राशियों के लिए बेहद शुभ अवसर लेकर आया है। सावन महीने में वृषभ राशि के जातकों को शुभ समाचार मिल सकते हैं। यह महीना आपके लिए बेहद ही सुखद रहने वाला है। आपका दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा और व्यापार में वृद्धि होगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो भगवान शिव की कृपा से आपको तरक्की मिल सकती है। आपसी रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और घर में सुख-शांति का आभास होगा।

मिथुन राशि

सावन महीने में मिथुन राशि के लोगों का भाग्य जागने वाला है। आप जो काम करना चाहते हैं उनमें आपको पूरी सफलता मिलेगी। आपके पुराने अटके हुए काम भी पूरे होंगे। व्यापार और रिश्तों में अच्छा तालमेल बना रहेगा। इस दौरान आप अपने परिवार के साथ यात्रा को लेकर योजना बना सकते हैं। सावन में आपको भगवान शिव की स्तुती करने का शुभ फल प्राप्त होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए सावन का महीना शुभ फलदायी रहेगा। इस दौरान नये अवसर प्रदान होंगे। अगर आप नया करोबार शुरू करना चाहते हैं तो यह समय उचित रहेगा। सिंह राशि के लोग अपने टारगेट को पूरा करने में कामयाब होंगे। विद्यार्थियों को अपने करियर लक्ष्य में सफलता प्राप्त होगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी और व्यापार में तरक्की होगी।

तुला राशि

सावन माह तुला राशि वालों के लिए शुभ अवसरों से भरा रहेगा। आप जो भी निर्णय लेंगे उनमें आपको सफलता प्राप्त होगी। इस दौरान आपका समय परिवार के साथ अधिक गुजरेगा। आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के जातक अगर नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो सावन में उनकी मुराद पूरी हो सकती है। आपको कंपनी की तरफ से बुलावा आ सकता है। आपको अपने पसंदीदा क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

यह भी पढ़ेंः सावन मास में शिव जी पर चढ़ाएं ये चीजें, हर कामना होगी पूरी: Sawan 2023