Ganesh Chalisa: भगवान गणेश की पूजा हर किसी शुभ काम में सबसे पहले की जाती है। इन्हें शुभता का प्रतीक माना जाता है। अगर आप भी चाहते हैं की आपका कोई कार्य अच्छे से संपन्न हो तो गणेश जी की पूजा हमेशा करनी चाहिए। अगर गणेश जी को खुश करना चाहते हैं तो उनकी पूजा करने के साथ साथ गणेश चालीसा का पाठ भी करना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि और खुशहाली आती है। आइए जान लेते हैं गणेश चालीसा का पाठ करने से आप को कौन कौन से लाभ मिल सकते हैं।
Also read: हर मंत्र से पहले क्यों किया जाता है ‘ॐ’ का उच्चारण: Om Chanting Importance
किस प्रकार करें गणेश चालीसा का पाठ?
गणेश जी को बुधवार का दिन समर्पित होता है। अगर आप गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं और चाहते हैं की उनकी कृपा आप पर बनी रहे तो आप को सबसे पहले सुबह नहा कर अच्छे कपड़े पहन लेने चाहिए। इसके बाद आप को भगवान गणेश जी की दिया जला कर विधि पूर्वक पूजा करनी चाहिए। फिर उनकी मन पसंद चीजों का भोग जरूर लगाएं। इसके बाद गणेश चालीसा का पाठ करना शुरू कर दें। पाठ पूरा होने के बाद भगवान जी का आशीर्वाद मांगें और उनसे अपनी इच्छा बताएं।
क्या क्या फायदे मिलेंगे?
गणेश चालीसा का पाठ करने से भगवान गणेश का आशीर्वाद आप पर बना रहता है। ऐसा करने से आप के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। अगर आप किसी दुख या कष्ट का सामना कर रहे हैं तो उससे आप को छुटकारा मिल सकता है। इससे आपके जीवन में शांति भी बनी रहती है। इसलिए हर बुधवार को गणेश चालीसा का पाठ जरूर करें। ऐसा करने से आप को और भी बहुत सारे लाभ मिल सकते हैं। सबसे मुख्य बात तो यह है की आप पर गणपति बप्पा का आशीर्वाद बना रहेगा और आप के जीवन में आने वाली सारी बाधाएं दूर होनी शुरू हो जाएंगी।
