Mohini Ekadshi 2024 Date: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का काफी अधिक महत्व है। इस दिन भगवान श्री हरी विष्णु की पूजा की जाती है और उनके लिए व्रत भी रखा जाता है। मई के महीने में मोहिनी एकादशी आती है और इस व्रत को सबसे कठिन माना जाता है। यह व्रत वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष में आता है और इसका सबसे अधिक महत्त्व होता है। इस बार यह तिथि 18 मई को आ रही है। अगर आप इस दिन का व्रत करते हैं तो भगवान विष्णु की कृपा आप पर बनी रहती है। तो आइए जान लेते हैं इस एकादशी की तिथि और इससे जुड़ी कुछ बातों के बारे में।
जानिए कब है मोहिनी एकादशी

मोहिनी एकादशी की तिथि 18 मई 2024 को सुबह 11 बज कर 22 मिनट पर शुरू हो जाएगी और 19 मई 2024 को दोपहर एक बज कर 50 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। इस हिसाब से यह व्रत 19 मई को रखा जायेगा।
मोहिनी एकादशीमहत्त्व
- -ऐसा माना जाता है की इस एकादशी का व्रत करने से आप के जन्म जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं इसलिए कुछ लोग इस दिन काफी मुश्किल व्रत रखते हैं। अगर इस दिन व्रत कर लेते हैं तो आप को हजारों गायों के दान, यज्ञ और तीर्थ यात्रा करने का पुण्य प्राप्त होता है।
- -जो लोग इस व्रत को पूरी विधि विधान और सच्चे मन से करते हैं उनका जीवन काफी कल्याणकारी बन जाता है और भगवान श्री विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा उन पर सदैव बनी रहती है। ऐसा करने से आप को अपने -जीवन में सुख समृद्धि प्राप्त होती है। इस दिन व्रत करने से आप को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
- ऐसा माना जाता है की इस दिन भगवान विष्णु ने मोहिनी का अवतार लिया था और इसी वजह से इस एकादशी को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है।
