धन के लाभ के लिए धनतेरस के दिन जरूर आजमाएं झाड़ू के उपाय: Dhanteras Jhadu Upay
भारत में सदियों से धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने की परंपरा है। धनतेरस के दिन घर में झाड़ू लाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
Dhanteras Jhadu Upay: हिंदू धर्म में दिवाली के त्यौहार का बहुत बड़ा महत्व है। दिवाली 5 दिनों तक भारत में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस पर्व की शुरुआत धनतेरस से हो जाती है। इन त्योहारों पर घर में खुशियां लाने के लिए खासतौर पर मां लक्ष्मी-गणेश की पूजा होती है। कहते हैं कि, मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने से घर में बरकत होने लगती है। यही वजह है कि लोग मां लक्ष्मी को मनाने के लिए लोग तमाम उपाय करते हैं, लेकिन, धनतेरस के दिन कुछ उपाय करने से आप धन प्राप्ति कर सकते हैं। भारत में सदियों से धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने की परंपरा है। धनतेरस के दिन घर में झाड़ू लाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। साथ ही अधूरे कार्य पूरे होते हैं। आइए जानें झाड़ू से जुड़े कुछ उपायों के बारे में।
Also read: दिवाली डेकोरेशन का बजट है कम, तो ये सिंपल हैक्स करेंगे आपकी मदद
पहला उपाय

धनतेरस के दिन आप मां लक्ष्मी की आशीर्वाद पाने के लिए दो झाड़ू खरीदे लेकिन उसमें से एक झाड़ू आप किसी जरूरतमंद को दान कर दीजिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। कहते हैं कि इस उपाय से घर में सुख शांति बनी रहती है और घर की सभी नकारात्मकता दूर हो जाती है।
दूसरा उपाय

धनतेरस के दिन जब आप नई झाड़ू खरीद कर लाती है तो उससे पहले पुरानी झाड़ू को घर में ऐसी जगह छुपा कर रखें जहां किसी के पर नहीं लगने चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का वास होता है। साथ ही सभी बिगड़े काम भी बनने लगते हैं।
तीसरा उपाय
धनतेरस के दिन नई झाड़ू खरीदकर लाने की पुरानी परंपरा है। इसके लिए धनतेरस के दिन सोने, चांदी या फिर ताबे से बनी नई झाड़ू को मां लक्ष्मी के चरणों में पूजा के दौरान अर्पित करना चाहिए। इसके बाद झाड़ू को लाल कपड़े में लपेटकर रख तिजोरी में रख लेना है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा प्राप्त होता है।
चौथा उपाय

धनतेरस के दिन यदि आपने नई झाड़ू खरीदी है तो पुरानी झाड़ू को तुरंत नहीं फेंके, क्योंकि ऐसा करना अशुभ माना जाता है। पुरानी झाड़ू को हमेशा होलिका दहन, अमावस्या या शनिवार के दिन ही फेंकना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती हैं, जिससे घर की बरकत होने लगती है।
पांचवा उपाय
धनतेरस के दिन सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद अपने घर की झाड़ू लगानी चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है। झाड़ू लगाने के बाद घर में गंगाजल छिड़क कर कपूर जलाकर झाड़ू के ऊपर से लेकर पूरे घर में घूमना चाहिए। इस उपाय को करने से घर में कोई बीमार हो तो वह जल्द ठीक होने लग जाता है।
