Astro Tips
Astro Tips

Shankha Puja: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ को लेकर कई नियम बताए गए हैं। ऐसा माना जाता है कि बिना नियम की गई पूजा का कोई महत्व नहीं होता है। ऐसे में एक नियम शंख बजाने को लेकर है। हर पूजा पाठ में शंख जरूर बजाया जाता है। शंख को पवित्रता, सकारात्मकता, वैभव और धर्म का प्रतीक माना जाता है। ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि शंख नाद के बिना कोई भी पूजा अधूरी सी रह जाती है। हालांकि कभी आपने सोचा है कि पूजा के दौरान शंख क्यों बजाए जाते हैं। आइए जानते हैं इसका जवाब-

Also read: शंख के प्रकार एवं घर में शंख रखने और बजाने के लाभ

हिंदू धर्म में शंख

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूजा के दौरान शंख बजाने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। शंख की आवाज़ ईश्वर को पुकारने जैसी होती है। ऐसा माना जाता है कि कुछ घरों में, परिवार के सदस्य रोज सुबह सूर्योदय से पहले या उसके बाद शंखनाद करते हैं तो इससे घर में सदैव बरकत बनी रहती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पूजा में शंख का इस्तेमाल करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। हिंदू धर्म में पूजा के दौरान शंख बजाना शुभ माना गया है, खासतौर पर भगवान विष्णु की पूजा करते समय शंख जरूर बजाएं। इसकी ध्वनि से घर में पॉजिटिविटी आती है और निगेटिविटी दूर होती है।

मां लक्ष्मी का स्वरूप

शंख समुद्र मंथन से निकले 14 रत्नों में से एक है। शंख को माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में शंख होता है, वहां माता लक्ष्मी का वास होता है। शंख को मां लक्ष्मी का भाई भी कहा जाता है क्योंकि दोनों की उत्पत्ति समुद्र मंथन के दौरान हुई थी। शंख की ध्वनि बुराई पर अच्छाई की जीत का आह्वान करती है।

शंख बजाने के फायदे

हमारे पूर्वजों और पवित्र ग्रंथों के अनुसार, शंख बजाने का सबसे महत्वपूर्ण पहलू इसकी पवित्रता और सकारात्मकता है। ऐसा कहा जाता है कि शंख से उत्पन्न ध्वनि वातावरण को शुद्ध करती है और सकारात्मकता लाती है। शंख बजाने से आसपास की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। सनातन धर्म में किसी पूजा और आरती समारोह की शुरुआत को चिह्नित करने के लिए शंख बजाया जाता है। यह प्रथा मंदिरों और कुछ भारतीय घरों में आज भी जारी है। शंख बजाने से वायुमंडल कीटाणुओं से मुक्त होता है।

शंख बजाने से फेफड़े मज़बूत होते हैं और कई तरह के फेफड़ों के रोग दूर होते हैं। शंख बजाने से दमा, कास, प्लीहा, यकृत, और इन्फ़्लूएंज़ा जैसी बीमारियां दूर होती हैं। शंख बजाने से मानसिक रोगों से मुक्ति मिलती है।शंख में रखे पानी को पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और आंखों के इंफ़ेक्शन से छुटकारा मिलता है। शंख में कैल्शियम, फास्फोरस व गंधक मौजूद होता है और इसमें रखे पानी को पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं और यह पानी दांतों के लिए भी फायदेमंद होता है।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...