South India Travel Destinations: जब भी प्राकृतिक स्थानों पर घूमने की बात आती है। लोगों को हिमाचल और उत्तराखंड की याद आ जाती है। ये भारत के ऐसे राज्य हैं, जिन्हें अपनी प्राकृतिक सुंदरता की वजह से पहचाना जाता है। यहां कई सारे हिल स्टेशन है, जिनका दीदार करने के लिए पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिलती है।
इन दोनों जगहों से अलग आप कहीं ओर जाने के बारे में सोच रहे हैं तो साउथ इंडिया एक खूबसूरत इलाका है। दक्षिण भारत को अपनी संस्कृति और परंपराओं के लिए दुनियाभर में पहचाना जाता है। यहां पर हिल स्टेशन भी मौजूद है, जिनका दीदार आपको जरूर करना चाहिए। चलिए आपको यहां के दो सुंदर हिल स्टेशन के बारे में जानकारी देते हैं।
बहुत सुंदर है ऊटी हिल स्टेशन
साउथ इंडिया में मौजूद ऊटी बहुत ही शानदार जगह है। जिसे प्राकृतिक सुंदरता की वजह से पहाड़ों की रानी के नाम से पहचाना जाता है। ये बहुत ही सुंदर हिल स्टेशन है, जो 2240 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद एक बहुत ही सुंदर जगह है। नीलगिरी की पहाड़ियों में मौजूद ये जगह कपल्स के बीच हनीमून डेस्टिनेशन के तौर पर पहचानी जाती है।

कहां घूमें
ऊटी लेक: आप यहां जाएंगे तो यहां पर आपको इस स्थान की सबसे प्रसिद्ध झील का दीदार जरूर करना चाहिए। यहां प्रकृति के सुंदर नजारों को देखने के साथ आप नौका विहार और बोटिंग का आनंद उठा सकते हैं।
नीलगिरी माउंटेन रेलवे: यह जगह विश्व धरोहर स्थल के नाम से मशहूर है जिसमें आपको मेट्टूपालयम से ऊटी तक की सुंदर यात्रा करने का मौका मिलेगा।
बोटेनिकल गार्डन: ऊटी का यह गार्डन अपने अलग-अलग तरह के पेड़ पौधों और सुंदर फूलों के लिए प्रसिद्ध है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह एकदम बेस्ट है और वह यहां असीम प्राकृतिक सुंदरता के बीच बेहतरीन समय गुजार सकते हैं।
रोज गार्डन: यह ऊटी के सबसे सुंदर स्थान में से एक है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन यह भारत का सबसे बड़ा रोज गार्डन है। यहां जाने के बाद आपको अलग-अलग प्रकार के गुलाब की प्रजातियां देखने को मिलेगी।
कुन्नूर का जरूर करें दीदार
दक्षिण भारत के तमिलनाडु में कुन्नूर हिल स्टेशन मौजूद है, जिसे अपनी हसीन प्राकृतिक वादियों के लिए पहचाना जाता है। ये भारत के सबसे शांत और सुंदर हिल स्टेशन में से एक है। ये भी नीलगिरी की पहाड़ियों में बसा हुआ है। 1938 मीटर की ऊंचाई पर बसी इस जगह पर आप नीलगिरी की पहाड़ियों और कैथरीन फॉल्स के शानदार दृश्य देख सकते हैं। आकर्षक दृश्यों से भरी ये जगह आपके मन को लुभाने का काम करेगी। परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए ये बेस्ट रहेगा।

कहां घूमें
डॉल्फिन नोज: यह एक खूबसूरत सी जगह है जो असल में एक चट्टान है। इस चट्टान का आकर बिल्कुल डॉल्फिन की नाक की तरह है। यह हमेशा कोहरे से ढकी रहती है और यहां से खूबसूरत नजारे दिखाई देते हैं।
हिडन वैली: कन्नूर में आपको इस खूबसूरत वैली का दीदार करने को मिलेगा। जिन लोगों को एडवेंचर स्पोर्ट्स का शौक है वो अक्सर यहां पर पहुंचते है। यहां पर ट्रैकिंग और रॉक क्लाइंबिंग जैसी गतिविधियों का आनंद आराम से लिया जा सकता है।

चाय के बागान: कूनूर में आपको खूबसूरत चाय के बागान देखने को मिलेंगे जो दूर-दूर तक फैले हुए हैं। आप अपने परिवार दोस्तों और पार्टनर के साथ इन बागानों में घूम कर चाय बनाने की प्रक्रिया देख सकते हैं।
कैथरीन वॉटरफॉल: यह यहां की सबसे खूबसूरत स्थान में से एक है। जंगलों से घिरा हुआ यह झरना अपनी खूबसूरती से आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। इस बेहतरीन पिकनिक स्पॉट के तौर पर पहचाना जाता है। जहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
