बर्तनों से चिकनाहट निकालने के लिए अपनाएं ये उपाय: Clean Greasy Utensils
Clean Greasy Utensils

Clean Greasy Utensils: अमूमन हर महिला को खाना बनाना पसंद होगा। और आप अक्सर अपने और परिवार के सदस्यों के हिसाब से विभिन्न तरह के व्यंजन बना भी लेती हैं। लेकिन बर्तन खासकर चिकनाईयुक्त बर्तन साफ करना कुछ महिलाओं के लिए बोझिल और उबाऊ काम होता है। कई बार तो गर्म पानी में अच्छी तरह धोने के बावजूद तेल के निशान बर्तनों का पीछा नहीं छोड़ते। जो न केवल देखने में अच्छे लगते हैं, परेशानी का सबब बन जाते हैं।

अगर आप भी चिकनाईयुक्त बर्तनों की सफाई की समस्या से दो-चार होती हैं। तो यहां हम ऐसे ही चिकनाईयुक्त बर्तनों को साफ करने के कुछ हैक्स बता रहे हैं। जिन्हें आज़माकर आप बर्तनों की चिकनाई को आसानी से निकाल सकती हैं और उनकी प्राकृतिक चमक बरकरार रख सकती हैं। सबसे बड़ी बात है कि चिकनाई निकालने के लिए इस्तेमाल होने वाली चीजें आपको अपनी रसोई में आसानी से मिल जाएंगी। बस थोड़ी-सी मेहनत तो करनी ही होगी।

दही

Clean Greasy Utensils
Curd

चिकने बर्तनों को दही वाले गर्म पानी में भिगोकर रखें। दही का नेचुरल एसिड बर्तनों की चिकनाई को कम करता है और उसे साफ करने में मदद करता है। थोड़ी देर बाद भीगे हुए बर्तनों को स्टील के जूने से रगड़कर साफ कर लें। साबुन लगाकर खुले पानी से अच्छी तरह धो लें।

बेसन

चिकने बर्तन में थोड़ा-सा बेसन और पानी मिलकार गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट कोे बर्तन पर अच्छी तरह लगा दें। 5 मिनट बाद बेसन को रगड़कर उतारें और पानी से धो लें। बेसन बर्तन की चिकनाई सोख लेता है और बर्तन आसानी से साफ हो जाता है।

हल्दी और नमक

बर्तन के हिसाब से हल्दी और नमक का मिश्रण बनाएं। इस मिश्रण को बर्तन पर अच्छी तरह लगाएं। बर्तन धोने वाले जूने की मदद से बर्तन को अच्छी तरह रगड़ें और खुले पानी से धो लें। हल्का सा साबुन लगाकर अच्छी तरह धो लें।

नींबू और नमक

नींबू का रस से चिकने बर्तन आसानी से साफ हो जाते हैं। नींबू को आधा काटकर उसका रस बर्तन पर लगाएं। उसके ऊपर थोड़ा-सा नमक छिड़कें। छिलके को बर्तन पर अच्छी तरह रगड़ें। पानी से धोकर थोड़ा साबुन लगाकर बर्तन खुले पानी में अच्छी तरह धो लें। एसिड और खटास लिए नींबू का रस बर्तन की चिकनाई को दूर करने और उन्हें साफ करने में मदद करता है।

विनेगर और नमक

Vinegar and Salt
Vinegar and Salt

चिकनाई वाले बर्तन में बराबर मात्रा में सिरका और नमक लेकर गाढ़ पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को पूरे बर्तन पर अच्छी तरह लगा लें। 5 मिनट के लिए छोड़ दें। जूने से रगड़कर साफ कर लें। हल्का-सा साबुन लगाकर अच्छी तरह धो लें। वेनेगर में मौजूद एसिड चिकनाई को कम करने में मदद करता है।

बेकिंग सोडा

चिकने बर्तन में बेकिंग सोडा को थोड़ा-सा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बना लें। इसे पूरे बर्तन पर लगाएं। 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें। 5 मिनट बाद बर्तन रगड़कर साफ कर लें। थोड़ा साबुन लगाकर खुले पानी से धो लें। बेकिंग सोडे में चिकनाई को काटने के गुण होते हैं, तलने में उपयोग की जाने वाली कढ़ाई जैसे जिद्दी चिकनाई को भी कम करने में मददगार है।

कच्चा केला

केले को मैश करके बर्तन पर लगाएं। थोड़ी देर बाद इसे अच्छी तरह रगड़कर धो लें। साबुन लगाकर खुले पानी में धो लें।

चावल का पानी और नींबू

एक कटोरी में 2 चम्मच चावल भिगो दें। 2-3 घंटे बाद चावल का पानी अलग कर लें। इस पानी में आधे नींबू का रस मिला लें। चिकने और गंदे बर्तन में चावल के पानी अच्छी तरह लगा दें। इसे 10 मिनट तक रखें, स्क्रब करें और ग्रीस और गंदगी को पोंछ लें। इस मिश्रण में मौजूद स्टार्च और साइट्रिक एसिड चिकनाई को कम करने में मदद करता है। जूने से रगड़कर धो लें। हल्का साबुन लगाकर खुले पानी में धो लें।

रखें ध्यान

  • चिकने बर्तनों की सफाई-हैक्स का उपयोग करते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें कि साफ करने के बाद बर्तनों को पानी से अच्छी तरह धोएं। ताकि ये क्लीनिंग-एजेंट बर्तनों में लगी न रह जाएं।
  • बर्तन साफ करते समय हाथों में ग्लव्स जरूर पहनें क्योंकि ये आपके हाथों की नमी कम कर सकता है।