City Of Sweets: जिस तरह भारत के जयपुर को पिंक सिटी कहा जाता है ठीक उसी प्रकार भारत में एक ऐसा शहर भी है जिसे मिठाइयों का शहर यानी सिटी ऑफ स्वीट्स कहा जाता है। जी हां बिल्कुल सही सुना आपने, इस शहर की मिठाइयां देशभर के कोने-कोने में फेमस है। वैसे भारत के हर शहर की अपनी कोई ना कोई विशेषताएं जरूर होती हैं। देश के हर कोने में अलग-अलग खानपान और परंपराएं हैं। आज हम आपको इस लेख के द्वारा बताएंगे कि सिटी ऑफ स्वीट्स के नाम से जाना जाने वाला शहर कौन सा है, कहां है और कौन-कौन सी मिठाइयां यहां की सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है, तो चलिए जानते हैं।
Also read : झटपट बनने वाली 5 मिठाइयों की रेसिपी: Quick Sweet Recipe
सिटी ऑफ़ स्वीट्स के नाम से जाना जाने वाला यह शहर कोई और नहीं बल्कि भारत के पश्चिम बंगाल राज्य की राजधानी कोलकाता है। इस शहर में ढेरों प्रकार की मिठाइयां मिलती है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता को सिटी आफ जॉय भी कहा जाता है। कोलकाता को मिठाइयों का शहर कहा जाता है। यहां एक से बढ़कर एक अलग-अलग प्रकार की मिठाइयां देखने को मिलती है। देशभर के कोने-कोने के लोग इन मिठाइयों के फैन हैं। यहां दूर-दूर से लोग कोलकाता की मिठाइयों का स्वाद चखने के लिए आते हैं। यहां का बंगाली रसगुल्ला तो देशभर में फेमस है ही साथ ही चमचम भी दिन पर दिन लोगों का फेवरेट बनता जा रहा है। देशभर में मनाए जाने वाले त्योहार जैसे दुर्गा पूजा, नया साल, दिवाली आदि जैसे मौकों पर मिठाइयों की बिक्री कई गुना बढ़ जाती है।
कोलकाता की यह मिठाइयां हैं सबसे ज्यादा प्रसिद्ध
- कोलकाता की गुलाब जामुन बहुत ज्यादा फेमस है इसे यहां गुलाब जामुन नहीं बल्कि लेडिकेनी के नाम से जाना जाता है।
- कोलकाता की रसमलाई भी बाकी सारी जगहों की रसमलाई से काफी अलग और खास है। यहां केसर के दूध में पनीर भिगोकर रसमलाई बनाई जाती है, जो देशभर में बहुत प्रसिद्ध है।
- कोलकाता में एक बहुत ही अलग प्रकार की मिठाई मिलती है, जिसे पतिशप्त कहा जाता है। इस मिठाई में नारियल की स्टफिंग रहती है।
- कोलकाता में मिष्टी दही नाम की मिठाई भी बहुत प्रसिद्ध है। इस मिठाई को मटके में दिया जाता है। यह मिठाई न सिर्फ स्वाद में अच्छी लगती है, बल्कि यह ताजी मिट्टी का एहसास भी दिलाती है।
- कोलकाता की जलेबी भी बाकी जगहों की जलेबी से काफी अलग होती है। यहां जलेबी को जलेबी नहीं बल्कि छेनार जिलिपी कहा जाता है। इसे छेना, खोया और मैदे से बनाया जाता है।
- कोलकाता में एक बहुत अद्भुत मिठाई मिलती है, जो पूरे शहर में प्रसिद्ध है। इस मिठाई का नाम है संदेश, यह खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है। गली-गली में इस मिठाई की मांग रहती है।
