Chhath Puja Songs: छठ पूजा का नाम सुनते ही सूर्य देवता की आस्था और ठेकुआ की याद आ जाती है। बिहार, यूपी समेत झारखंड में बड़े ही धूम-धाम से ये पर्व मनाया जाता है। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पष्ठी तिथि को ये महापर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि पूरे विधि-विधान से इस दिन सूर्य देवता की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। पूरी तरह से प्रकृति को समर्पित इस त्यौहार में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। पुरानी कथाओं के अनुसार छठी मैया को संतानों की देवी माना गया है। यह अपने भक्तों के संतान की रक्षा करने के साथ-साथ उनको लंबी आयु का वरदान भी देती हैं। माना जाता है कि जो कोई भी पूरी आस्था के साथ छठी मैया से जो कुछ मांगता है ये उनकी मनोकामना पूरी करती हैं।
चार दिन के इस त्यौहार की शुरुआत इस साल 17 नवंबर से होगी। नहाय-खाय के दिन पूरे घर को साफ-सथुरा करके व्रती सहित पूरा परिवार कद्दू की सब्जी, चने की दाल और मूली खाते है। दूसरे दिन खरना होता है, जिसमें गुड़ की खीर प्रसाद के रूप में खाया जाता है। तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ दिया जाता है और अगले दिन उगते सूर्य को अर्घ देकर व्रती अपना व्रर्त पूरा करती हैं। अगर आप बिहार से हैं तो आप इस त्यौहार के महत्व को अच्छी तरह से जान सकते हैं।
इन दिनों सोशल मीडिया भी छठ पूजा के गाने से पटा पड़ा है। अगर आप निरंतर रील्स देखते हैं तो आपने देखा होगा कि छठ के गाने को आजकल के युवा खूब इन्जवॉय करती हैंं। युवा छठ के गाने को बेहद पसंद करते हैं और इस त्यौहार से जुड़े रीति-रिवाज को मानते हैं। छठ पूजा त्यौहार नहीं बल्कि इमोशन है, जिससे हर बिहारी जुड़ा रहता है। इस त्यौहार का पूरे साल इंतजार किया जाता हे। इस त्यौहार में सभी धर्म को मानने वाले लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। कहा जाता है कि छठ व्रत करने वाले पुरुष या महिला की जितनी सेवा की जाए उतना धर्म मिलता है।
छठ पूजा में विशेष रूप से लोकगीत गाए जाते हैं। हम आपको कुछ ऐसे गीतों के बारे में बता रहे हैं, जो हमेशा से लोकप्रिय रहे हैं और आगे भी लोकप्रियता बनी रहेगी।
Read Also: छठ पूजा में बनाएं ये ट्रेडिशनल रेसिपीज़: Chhath Puja Recipes
उठा हे सूरज देव—
इस गाने को मशहूर सिंगर कल्पना ने अपनी सुरीली आवाज दी है।
सूरज बाबा डूब जईय—
ये गाना यूट्यूब पर सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। इसे खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है।
कांच ही बॉस के बहंगिया बहंगी लचकत जाए —
आपको यह गाना हर छठ घाट पर सुनने को मिल जाएगा। इस गाने को अक्षरा सिंह ने अपनी आवाज दी है। गाने में त्यौहार की तैयारी के बारे में बताया गया है।
चल गंगा किनारे—
इस गाने को मशहूर सिंगर खेसारी लाल म्यूजिक वर्ल्ड से रिलीज किया गया है। उन्होंने गाने को आवाज भी दी है। गाने को बेहद पसंद किया जा रहा है। गाने के फीमेल वर्जन को करिश्मा कक्कड़ ने गाया है।
करे माई कठिन बरतिया—
युवा गायिका स्वाति मिश्रा ने ही इस गाने को लिखा है और इसे अपनी आवाज दी है। इस गाने में छठ व्रत के पूरे विधान के बारे में बताया गया है।





