चंडीगढ़ में कहां कहां घूमें
यह एक बहुत ही ख़ूबसूरत और प्लांड शहर है। इस जगह की हर चीज़ बहुत ही व्यवस्थित है।
Chandigarh Travel: चंडीगढ़ हमारे देश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में शुमार किया जाता है। इस जगह पर घूमने और देखने के लिए काफ़ी कुछ है। ख़ासकर, यह शहर और इसकी बसावट जो हर किसी का मन मोह लेती है। यही कारण है कि देश के कोने कोने से पर्यटक इस जगह को देखने और घूमने के लिए आते हैं। इस शहर की डिज़ाइन और वास्तु संरचना को काफ़ी सराहते हैं। यह एक बहुत ही ख़ूबसूरत शहर है। इस जगह की हर चीज़ बहुत ही व्यवस्थित है। इसकी कालोनियाँ और इसमें बनाये गए पार्क। यही वजह है कि यह छोटा सा शहर अपनी वैश्विक पहचान बना चुका है। इस जगह पर घूमने के लिए काफ़ी कुछ है। यदि आप भी चंडीगढ़ घूमने का विचार बना रहे हैं तो आपको इन जगहों पर जाना बिल्कुल भी नहीं भूलना चाहिये।
Also read : पहली ‘प्लांड सिटी’ चंडीगढ़ को घूमिए सिर्फ 24 घंटे में
रॉक गार्डन

रॉक गार्डन चंडीगढ़ के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। लगभग चालीस एकड़ में फैले इस गार्डेन का निर्माण हमारे देश के मशहूर रॉक आर्टिस्ट नेकचंद ने वेस्ट मैटीरियल से किया था। यह गार्डेन कला का एक अद्भुत मिसाल है जिसे देखकर हर कोई चकित रह जाता है। यही वजह है कि इसे देखने के लिए देश भर से सैलानी आते हैं और इस रॉक गार्डन में मौजूद मूर्तियों, मंदिरों और महलों को देखकर अचरज में पड़ जाते हैं। इस गार्डन में कई ख़ूबसूरत वाटरफॉल और घूमावदार रास्ते हैं। इस गार्डन में कई ऐसी कलाकृतियाँ हैं जो घर की बेकार चीज़ों से बनाई गई हैं। इस जगह पर लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ आना पसंद करते हैं।
सुखना लेक

सुखना झील चंडीगढ़ की सबसे लोकप्रिय जगहों में आती है। यह झील काफ़ी ख़ूबसूरत और भव्य है जो हर किसी को अपनी तरफ़ आकर्षित करती है। तीन किमी में फैली इस झील में कई तरह की पर्यटक गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं। इस झील में बोटिंग करने के साथ साथ शिवालिक की पहाड़ियों का ख़ूबसूरत नज़ारा देख सकते हैं। इस झील में आप को शिकारे का भी मजा मिल जाता है। सुखना झील के साथ ही फॉरेस्ट एरिया शुरू हो जाता है जहां पर पर्यटक ट्रैकिंग के साथ साथ साइकिलिंग का भी मज़ा ले सकते हैं। इस जगह पर झील के साथ वॉकिंग के लिए ट्रैक भी बनाया गया है जहां पर आप घूम टहल सकते हैं।
बर्ड पार्क चंडीगढ़

बर्ड पार्क चंडीगढ़ का एक हॉट टूरिस्ट स्पॉट बन गया है। जिसकी वजह से इस जगह पर स्थानीय लोगों की भीड़ रहती है और बाहर से आए सैलानी इस जगह पर जाते ही जाते हैं। इस बर्ड पार्क में बच्चों के साथ साथ बड़ों और बुजुर्गों के लिए भी काफ़ी कुछ है। जिसकी वजह से इस जगह की प्रसंगिकता महज़ कुछ ही साल के अंदर बहुत ज़्यादा बढ़ गई है। इस बर्ड पार्क में आकर आप तरह तरह प्रजातियों के सैकड़ों पक्षी देख सकते हैं। इस पार्क में आपको अफ्रीकन लव बर्ड्स, व्हाइट स्वान, बडगेरिगर्स, ब्लैक स्वान, गोल्डन, वूड डक, येलो पीजेंट, सन कोनर्स, ग्रीन विंग मकाओ जैसे कई दुर्लभ पक्षी देखने को मिल जायेंगे।
रोज गार्डन

चंडीगढ़ का रोज गार्डन सैलानियों के बीच काफ़ी लोकप्रिय है। यह एक बहुत ही ख़ूबसूरत गार्डेन है जहां पर आपको सैकड़ों तरह के गुलाब के फूल देखने को मिल जायेंगे। यदि आपको गुलाब के फूलों से प्यार है तो इस गार्डेन में आकर आप 825 तरह के फूल देख सकते हैं। इस जगह पर मौजूद रंगीन फूलों की क्यारियों की सुंदरता को देखकर मन खुश हो जाता है। यदि आप अपनी यात्रा को बेहतरीन बनाना चाहते हैं तो आपको आनी चंडीगढ़ की यात्रा के दौरान इस जगह पर जाना ही जाना चाहिए।
