Overview:
दुनिया की सबसे मशहूर डिक्शनरी में अब ‘डिलूलू’, ‘स्कीबिडी’,'इंस्प्रो' और ‘ट्रेडवाइफ’ जैसे 6,000 से ज्यादा नए और ट्रेंडी शब्द शामिल कर लिए गए हैं। आइए जानते हैं, क्या नया जुड़ा है कैम्ब्रिज डिक्शनरी में।
Cambridge Dictionary: सोशल मीडिया अब लोगों की जिंदगी का इस कदर हिस्सा बन गया है कि उसके शब्दों को कैम्ब्रिज डिक्शनरी को भी हिस्सा बनाना पड़ा है। जी हां, दुनिया की सबसे मशहूर डिक्शनरी में अब ‘डिलूलू’, ‘स्कीबिडी’,’इंस्प्रो’ और ‘ट्रेडवाइफ’ जैसे 6,000 से ज्यादा नए और ट्रेंडी शब्द शामिल कर लिए गए हैं। आइए जानते हैं, क्या नया जुड़ा है कैम्ब्रिज डिक्शनरी में।
इसलिए किया गया बदलाव

कैम्ब्रिज डिक्शनरी की टीम का कहना है कि यह बदलाव यह भाषा में आ रहे लंबे समय के बदलाव को दिखाने का तरीका है। उनके लेक्सिकल प्रोग्राम मैनेजर कॉलिन मैकिन्टोश के मुताबिक, इंटरनेट और सोशल मीडिया के जमाने में अंग्रेजी हर दिन बदल रही है। ऐसे में डिक्शनरी को भी उसी रफ्तार से अपडेट किया जा रहा है।
एक गाने से मिली पहचान
Skibidi : स्कीबिडी यह शब्द ‘बिना मतलब के मस्ती’ करने के लिए उपयोग होता है। जैसे, ‘स्कीबिडी तुम क्या कर रहे हो?’ इसकी शुरुआत साल 2018 में एक रूसी बैंड ‘लिटिल बिग’ के वायरल गाने से हुई थी। इस गाने को 700 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया। हाल ही में हॉलीवुड सेलेब किम कार्दशियन तक ने इंस्टा पर इसका इस्तेमाल किया। जिसके बाद ‘स्कीबिडी’ ट्रेंड में आ गया।
सोशल मीडिया से जुड़ा शब्द
Tradwife: ट्रेडवाइफ ये शब्द आपको भले ही मॉर्डन लगे। लेकिन ट्रेडवाइफ मतलबका मतलब है ‘ट्रेडिशनल वाइफ’। यानी वो महिलाएं जो घर संभालने, खाना बनाने, बच्चों की परवरिश जैसे पारंपरिक रोल्स को गर्व से निभाती हैं। साथ ही उसे सोशल मीडिया पर दिखाती भी हैं। कुछ लोग इसे पिछड़ी सोच कहते हैं, लेकिन कई इसे लाइफस्टाइल का हिस्सा मानते हैं।
के-पॉप फैंस ने किया पॉपुलर
Delulu : ‘डिलूलू’ ये शब्द सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में है। यह शब्द ‘डेल्यूजनल’ यानी भ्रम में रहने वाले शब्द का छोटा रूप है। सोशल मीडिया खासकर के-पॉप फैंस के बीच यह काफी पॉपुलर है। जब कोई जानबूझकर ऐसी बातों पर यकीन करता है जो सच नहीं हैं। यानी बस अपनी खुशी के लिए तो लोग कहते हैं, ‘तू तो डिलूलू हो गया है!’
ये नए शब्द भी हुए शामिल
कैम्ब्रिज डिक्शनरी में कुछ नए और अनोखे शब्द और भी शामिल किए गए हैं।
Lewk : ल्यूक एक क्यूट शब्द है। जब आपका लुक हटकर और स्टाइलिश हो तो उसे ल्यूक कहते हैं।
Broligarchy : ब्रोलीगार्की का मतलब है, वो अमीर और ताकतवर ‘ब्रोज’ जो राजनीति या टेक दुनिया को कंट्रोल करते हैं।
Inspo : इंस्प्रो का मतलब इंस्पिरेशन यानी प्रेरणा। जैसे फैशन इंस्पो, फिटनेस इंस्पो।
Snackable : ‘स्नैकेबल’ का मतलब है ऐसी चीजें जिसे आप जल्दी-जल्दी कर या खा सकते हैं। मतलब देख या पढ़ सको, जैसे इंस्टा रील्स।
Mouse jiggler : माउस जिगलर एक नया शब्द है। जिसका मतलब है एक डिवाइस जो आपके कंप्यूटर को एक्टिव दिखाता है, ताकि बॉस को लगे आप काम कर रहे हैं।
जैसे दिखते हैं, वैसे हैं नहीं ये शब्द
Work wife/Work spouse: वर्क वाइफ/वर्क स्पाउज का मतलब है, ऑफिस का वो खास साथी जिससे आपकी जबरदस्त प्रोफेशनल ट्यूनिंग हो।
Slop: एक समय था जब इस शब्द का मतलब होता था बचा हुआ खाना। लेकिन अब इंटरनेट पर इसे कहा जाता है ‘खराब क्वालिटी वाला AI कंटेंट’।
Green flag / Red flag: इंटरनेट पर ग्रीन फ्लैग और रेड फ्लैग शब्द का उपयोग अब लोगों के लिए होता है। यानी किसी के अच्छे इंसान को आप ग्रीन फ्लैग और बुरे इंसान को रेड फ्लैग कहा जाता है।
Forever chemical : ‘फॉरएवर कैमिकल’ का मतलब है, ऐसे जहरीले केमिकल जो सालों तक वातावरण में रहते हैं।
