Wedding Songs: शादियों का सीजन शुरू हो गया है, अबकी बार कुल 35 लाख शादियाँ होने वाली है। अब शादियों का सीजन हो और नाचना-गाना ना हो, ऐसे कैसे हो सकता है। कुछ ऐसे ही सदाबहार गाने है जो हर वेडिंग सीजन में डीजे की आन-बान और शान बनते है। ऐसे ही कुछ गानों के बारे में आपको बताने जा रहें है जिन्होंने डीजे पर कब्ज़ा कर रखा है।
Also read : शादियों के इन मौसम में दिखना है स्टाइलिश, तो पहनें ये ज्वेलरी पीसेज
1) ढोल जगीरो दा
यह एक पंजाबी गाना है। इस गाने को 2003 में पंजाबी एमसी और मास्टर सलीम ने गाया था। इस गाने पर बच्चे से लेकर बूढ़े तक थिरकने को तैयार रहते है।
2) सौदा खरा-खरा
यह गाना अक्षय कुमार की फ़िल्म ‘गुड न्यूज़’ का है. इस गाने को दिलजीत दोसांझ, सुखबीर और ध्वनि भानुशाली ने गाया है। यह साल 2019 में रिलीज़ हुआ था। इस गाने का संगीत टी-सीरीज़ ने दिया है। गाने के बोल सुखबीर ने लिखे हैं।
3) शावा शावा
“शावा शावा” गाना फिल्म कभी खुशी कभी गम का एक गाना है। यह गाना 8 जून 2006 को रिलीज़ किया गया था। यह भारतीय फिल्म पॉप शैली में है। इस गाने को “अमिताभ बच्चन” ने रिकॉर्ड किया था. गाने के लिरिक्स “समीर अंजान” ने लिखे थे और म्यूजिक “आदेश श्रीवास्तव” ने दिया था।
4) दारु बदनाम
“दारु बदनाम” एक पंजाबी गाना है जिसे “परम सिंह” ने गया है दारु बदनाम नाम की एक हिन्दी एल्बम भी है जिसमें कुल 6 गाने है।
5) गल्लां गूड़ियां
फिल्म दिल धड़कने दो से यह हिंदी गाना है। यह गाना 11 मई 2015 को रिलीज़ किया गया था। यह भारतीय फिल्म पॉप शैली में है। गाने को शंकर महादेवन ने रिकॉर्ड किया था। जो डीजे पर नाचने पर मजबूर कर देने वाला गाना है।
6) लॉलीपॉप लागेलु
पवन सिंह गया हुआ यह भोजपुरी गाना है। यह गाना 2008 में रिलीज़ हुआ और इसने पवन सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री में सुपरस्टार बना दिया। गाने को जाहिद अख्तर ने लिखा था। इस भोजपुरी गाने ने नाॅन डांसर लोगों को भी डीजे की तरफ आकर्षित किया है।
7) काला चश्मा
इस गाने के दो वर्जन है। एक गाना जो 2016 में रिलीज़ हुआ था. यह गाना “बार-बार देखो” एल्बम का हिस्सा है. इस गाने को अमर अरशी, बादशाह, नेहा कक्कड़, और इंदीप बक्शी ने गाया है। दूसरा गाना जो 2019 में रिलीज़ हुआ था। यह गाना “द नेहा कक्कड़ कलेक्शन” एल्बम का हिस्सा है। इस गाने को अमर अरशी, बादशाह, नेहा कक्कड़, और इंदीप बक्शी ने गाया है।
8) दिल्लीवाली गर्लफ्रेंड
“दिल्लीवाली गर्लफ्रेंड” 2013 की बॉलीवुड फिल्म “ये जवानी है दीवानी” का एक हिंदी गाना है। इस गाने को प्रीतम चक्रवर्ती ने म्यूजिक दिया था, कुमार द्वारा लिखा गया था, और अरिजीत सिंह और सुनिधि चौहान द्वारा गाया गया था। इसकी म्यूजिक वीडियो में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण हैं।
9) साजन जी घर आए
यह फिल्म “कुछ -कुछ होता है” से है. जिसे जतिन-ललित, कुमार शानू , अल्का याज्ञनिक और कविता कृष्णमूर्ति ने गाया है, और समीर ने इसके बोल लिखे है. जिसे काजोल और सलमान की रिंग सेरेमनी पर फ़िल्माया गया है।









