बच्चों के शरीर के इन हिस्सों पर काला टीका लगाना है शुभ, नहीं लगेगी किसी की बुरी नजर: Black Tika on Babies
Black Tika on Babies

Black Tika on Babies: हिंदू धर्म में कई तरह की मान्यताएं हैं। ठीक इसी तरह छोटे बच्चों को लेकर भी कई तरह की बाते हैं। आपने अक्सर अपने बड़े-बुजुर्गों को ये कहते सुना होगा कि छोटे बच्चों को बहुत जल्दी बुरी नजर लग जाती है। नजर लगने से बच्चों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है और कई बार को छोटे बच्चे इसकी वजह से काफी ज्यादा रोने लगते हैं। इस बात को कोई समझ नहीं पाता। ऐसे में हिंदू मान्यताओं में छोटे बच्चों को बुरी नजर से बचाने के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं।

यह भी देखें-सोशल मीडिया पर ऐसे करें फेक प्रोफाइल की पहचान, जानें ये गजब के ट्रिक्स: Fake Social Media Account

बचपन में आपकी मां ने भी आपको बुरी नजरों से बचाने के लिए काला टीका तो जरूर लगाया होगा। ऐसा माना जाता है काला टीका लगाने से बच्चों को बुरी नजर नहीं लगती। वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो विज्ञान भी मानता है कि बच्चे नेगेटिव एनर्जी के संपर्क में बहुत जल्दी आ जाते हैं।

मान्यताओं के अनुसार ऐसे में काला टीका बच्चे को नकारात्मक ऊर्जा से बचाता है। काला टीका बच्चों के शरीर के कई हिस्सों में लगाया जाता है। आइए आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि बच्चे के शरीर के किस हिस्से पर काला टीका लगाने के कौन से फायदे मिलते हैं।

छाती पर लगाएं काला टीका

Black Tika on Babies
Apply black mark on the chest

छोटे बच्चों की छाती पर भी काला टीका लगाया जाता है। ऐसा माना जाता है इससे उनकी हृदय गति स्थिर रहती है। छाती पर टीका लगाने से बच्चा किसी भी चीज को देखकर घबराता नहीं है।

कान के पीछे लगाएं काला टीका

इसके अलावा छोटे बच्चों के कान के पीछे भी काला टीका लगाया जाता है। ऐसा माना जाता है इससे उनकी सुनने की क्षमता बेहतर होती है। इससे साथ ही इससे बच्चे को नेगेटिव ध्वनि प्रभावित नहीं कर पाती।

पैर के पंजे पर लगाएं काला टीका

बच्चों के पैरों के पंजों पर काला टीका लगाना भी बहुत ही शुभ माना गया है। ऐसी मान्यताएं हैं कि पैरों के जरिए बच्चों के शरीर में नकारात्मकता बहुत ही जल्दी प्रवेश करती है। इसके साथ ही पैरों के जरिए ही नेगेटिव पावर को शरीर से बाहर भी निकाला जा सकता है। ऐसे में पैरों में काला टीका लगाने से पॉजिटिव एनर्जी स्थिर बनी रहती है।

हथेली पर लगाएं काला टीका

Apply black mark on palm
Apply black mark on palm

आपने अपने घर के बड़ों को छोटे बच्चों के हाथों की हथेली पर भी काला टीका लगाते जरूर देखा होगा। इसे भी बहुत ही अच्छा माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि हथेली में ही ग्रहों का स्थान है। ऐसे में हथेली पर काला टीका लगाने से ग्रह खुश होते हैं। हथेली पर टीका लगाने से ग्रह शांत होते हैं और बच्चे की थेली की ऊर्जा बनी रहती है।

भौंओं के बीच लगाएं काला टीका

माथे पर भौंओं के बीच काला टीका लगाने से बच्चे की एकाग्रता बढ़ती है। इससे बच्चे में ध्यान का गुण उत्पन्न होता है और उसके अंदर सतर्कता बढ़ती है। इसके अलावा इससे छोटे बच्चों में चेतना जागृत होती है।

माथे पर लगाएं काला टीका

Apply black mark on the forehead
Apply black mark on the forehead

छोटे बच्चों के माथे पर काला टीका लगाने से उनका दिमाग बहुत ही तेज बनता है। इससे बच्चे की सोचने-समझने की शक्ति बढ़ती है। साथ ही इससे आपके बच्चे की मेमोरी शार्प होती है।