home decor
home decor

Summary: पुराने सामान से बनाइए घर के लिए खूबसूरत डेकोरेटिव आइटम्स

घर सजाने के लिए अब महंगे डेकोर आइटम्स की जरूरत नहीं। बस अपने घर में पड़ी पुरानी बोतलें, टायर और कार्डबोर्ड को नया रूप देकर तैयार कीजिए शानदार सजावटी चीजें।

Best Out Of Waste Ideas: घर सजाने के लिए हमेशा बाहर से महंगे सामान खरीदने की जरूरत नहीं है बल्कि अगर आप थोड़ा सा दिमाग लगाएंगी तो पाएंगी कि हमारे घर में ही कितना कुछ ऐसा सामान पड़ा रहता है जिसे फेंकने की जगह हम उसका उपयोग करके घर को सजाने के खूबसूरत आइटम्स बना सकते हैं। इससे हमारा वो सामान भी काम में आ जायेगा और फालतू का वेस्ट जनरेशन भी नहीं होगा। जैसे घर में पड़ी कांच और प्लास्टिक की बोतलें, डिस्पोजेबल डिब्बे , कार्डबोर्ड, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं, गाड़ियों के टायर आदि से बहुत ही आकर्षक आइटम्स बनाये जा सकते हैं। चलिए तो देखते हैं कि इस रीयूज कांसेप्ट को इस्तेमाल करके किस तरह आप अपने घर की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं :

tyre paint
tyre paint

कांच की बोतलें

अलग अलग रंगों और साइज में उपलब्ध कांच की बोतलें हमेशा ही आकर्षित करती हैं। इनसे हम कई डेकोरेटिव आइटम्स बना सकते हैं। बॉटल आर्ट से इन बोतलों को खूबसूरत रंगों से सजाकर उनमे एलइडी लाइट लगाकर बाहर पोर्च में लगा सकते हैं। हल्‍की लाइट के लिये इन बोतलों को कमरे में लैंप के रूप में उपयोग करें। कांच की बोतल का इस्तेमाल डाइनिंग टेबल पर सजाने के लिए कैंडल होल्डर या फिर हैंगिंग पॉट्स बनाने में भी कर सकते हैं।

bottle
bottle

प्लास्टिक की बोतलें

प्लास्टिक की बोतल को बीच से काट कर उसे किसी भी ब्राइट रंग से पेंट कर दें फिर इसमें फूलों को सजाकर इस वास को इस्तेमाल करें। चाहें तो प्लास्टिक की बोतल में मनी प्लांट के पौधे लगाकर उसे हैंगिंग पॉट बना कर भी टांग सकते हैं। इससे पेन स्टैंड और ज्वेलरी बॉक्स भी बना सकते हैं। कोई सुंदर सी प्लास्टिक बोतल ले कर उसका बेस काट लें, फिर उसे रंग बिरंगे कलर से पेंट कर लें। आप अलग अलग बेस को तरह तरह की ज्वैलरी रखने के लिये प्रयोग कर सकती हैं।

waste decor
waste decor

टायर से बनाएं ये आइटम्स

अगर आपकी कार या टू व्हीलर के टायर ख़राब हो गए हैं तो आप इनसे बहुत सारे डेकोरेटिव आइटम्स बना सकते हैं। दो तीन टायरों को जोड़कर उसके ऊपर कुशन लगाकर बैठने के लिए खूबसूरत स्टूल या चेयर के रूप में इस्तेमाल करें। टायर को काटकर दोनों तरफ छेद करके मोटी रस्सी लगाकर इसे बांधकर झूले के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं। यहाँ तक की दो टायर को जोड़कर अपनी पसंद का कलर कर उसके ऊपर गोल कांच लगाकर उसको सेंटर टेबल के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। टायर के नीचे बेस लगाकर इसमें रेत भरकर सैंड बॉक्स भी बना सकते हैं।

कार्डबोर्ड

कार्डबोर्ड से भी कई आकर्षक चीज़ें बनाई जा सकती हैं । कार्डबोर्ड के ऊपर पेंट करके या कलर पेपर लगाकर इसका उपयोग फोटोफ्रेम बनाने में करें। फोटो बीच में लगाने के बाद इसके चारों तरफ साटन के फूल बनाकर लगाएं या फिर पर्ल और स्टोन्स लगाकर भी इसको सजा सकते हैं। इसके अलावा से अलग अलग आकर के खूबसूरत टी कोस्टर भी बना सकते हैं।

waste1
waste1

तो देर किस बात की, नज़र दौड़ाइए घर में पड़े फालतू सामानों पर और अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल करके बनाइये आकर्षक डेकोरेटिव आइटम्स।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...

Leave a comment