अपनी स्पेस को सिंपलीफाई करके, अपना स्ट्रेस कम करने के फायदे: Stress Management
Stress Management

Stress Management: आजकल मिनिमल लाइफ जीना एक पॉप्युलर ट्रेंड बन गया है I यह आप अपनी लिविंग स्पेस को सिंपलीफाई और ऑर्गेनाइज करके कर सकते हैं I जरूरी चीजों पर ध्यान देकर आप अपने पसंद के कामों के लिए ज्यादा समय निकाल सकते हैं I मिनिमल लाइफस्टाइल अपनाने के कई लाभ हैं I इससे स्ट्रेस कम होता है, मेंटल क्लेरिटी मिलती है, और आपकी प्रोडक्टिविटी बढ़ती है I अपनी स्पेस को सिंपलीफाई करने और अपने स्ट्रेस को कम करने के लिए नीचे कुछ टिप्स दिए गए हैं-

Also read: बालों को हेल्दी रखने के लिए इस्तेमाल करें इस नाइट हेयर केयर रूटीन को: Night Haircare Routine

अपनी रहने के स्थान को व्यवस्थित करें

Stress Management
Organize Your Living Space

अपने घर या वर्कप्लेस को व्यवस्थित करने के लिए आपको केवल जरूरी चीजों को ही रखना चाहिए I इसके लिए यह जानना आवश्यक है कि आपके लिए क्या जरूरी है और क्या नहीं I ऐसी कोई भी वस्तु जो एक अच्छी कंडीशन में है लेकिन आपको लगता है कि आपके काम नहीं आएगी उसे या तो सेल करें या किसी जरूरतमंद को दे दें I अपने जरूरी सामान को ठीक तरह से बास्केट्स, ड्रावर्स और शैल्व्स में ऑर्गेनाइज़ करें I

केवल जरूरी चीजों को रखने की आदत बनाएं

Space Organised
Keep Only The Necessary Things To Keep Your Space Organised

अपनी लिविंग स्पेस में केवल वही चीज़ें रखें जो आवश्यक हों और जिनसे आपको खुशी मिलती हो I उन चीजों को खरीदने से बचें जिन्हें आप केवल अट्रैक्ट होकर खरीद रहे हैं और जो आपके काम की नही हैं I जीवन में उन बातों के लिए वक्त निकाले जिन्हें करने से आपको खुशी मिलती है I इससे आपको अधिक संतुष्टि पूर्ण जीवन जीने और स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलेगी I

क्वांटिटी से ज्यादा क्वालिटी पर ध्यान दें

 Quality Products
Always Buy Quality Products

हमेशा अच्छी क्वालिटी का सामान खरीदें जो लंबे समय तक चले I सस्ती वस्तुओं को खरीदने से उन्हें बार-बार बदलने की आवश्यकता होती है I इससे सामान की वेस्टेज भी कम होगी और ज्यादा सामान इकट्ठा भी नहीं होगा I अपनी फिजिकल स्पेस को सिंपलीफाई करने के साथ-साथ अपनी मेंटल स्पेस को भी क्लैरिटी दें I एक साथ कई काम करने से बचें और एक समय में एक काम पर ही अपना फोकस बनाएं I

ध्यान केंद्रित करने और फोकस्ड रहने के लिए माइंडफुलनैस और मेडिटेशन का अभ्यास करें I मिनिमल जीवन जीने के लिए छोटे-छोटे कदम उठाए और आज ही अपनी लिविंग स्पेस को सिंपलीफाई करने की शुरुआत करें I

मेरा नाम दिव्या गोयल है। मैंने अर्थशास्त्र (Economics) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है और उत्तर प्रदेश के आगरा शहर से हूं। लेखन मेरे लिए सिर्फ एक अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज से संवाद का एक ज़रिया है।मुझे महिला सशक्तिकरण, पारिवारिक...