Camphor tree
Camphor tree

कपूर का पौधा लगाने से क्या होता है

कभी आपने सोचा है कि यह कपूर कहाँ से आता है? यदि नहीं तो आपको जानकार हैरानी होगी कि इसका भी पेड़ होता है।

Camphor Plant Benefits: कपूर का उपयोग हम सभी के घरों में होता है। हम सब पूजा पाठ के मौक़े पर जब भी आरती करते हैं हम हम कपूर को जलाते है। कभी आपने सोचा है कि यह कपूर कहाँ से आता है? यदि नहीं तो आपको जानकार हैरानी होगी कि इसका भी पेड़ होता है। इस लेख के माध्यम से हम यह समझने का प्रयास करेंगे कि यह कपूर आख़िर कैसे बनता और कहां से आता है? इसका पौधा किस तरह का होता है? कपूर केमिकल्स से बनता है कि नहीं बनता है। साथ ही साथ यह भी समझेंगे कि क्या कपूर का पौधा घर में लगाया जा सकता है? कपूर का पौधा घर में लगाने से किस तरह के फायदे होते हैं? जो कि बहुत ही उपयोगी है। 

Also read : Skin Care: ग्लास स्किन पाने के लिए कपूर फेस पैक

How is camphor obtained?

प्रकृति ने हमें ऐसा बहुत कुछ दिया है जो कई प्रकार से हमारे जीवन के लिए उपयोगी है। हमारे आसपास पाए जाने वाले पेड़-पौधे भी उन्हीं में से एक है। यह पौधे फल और सब्ज़ियाँ तो देते ही देते हैं। कई तरह की औषधी भी देते हैं। कपूर भी एक ऐसा ही औषधीय पौधा है जो कपूर हम उपयोग में लाते हैं वह हमें एक बहुत ही भारी भरकम पेड़ से प्राप्त होता है। इस पौधे का चिकित्सा के क्षेत्र में कई तरह से उपयोग किया जाता है। इससे कई तरह की दवाइयाँ बनाई जाती हैं। 

What is the camphor tree like?

कपूर का पेड़ एक भारी भरकम लंबे समय तक चलने वाला पेड़ है। यह वृक्ष भारत के साथ साथ दुनिया के अन्य कई देशों में भी पाया जाता है। जिसमें प्रमुख रूप से श्रीलंका, जापान, चीन, मलेशिया, ताइवान, कोरिया और इंडोनेशिया का नाम आता है। एक अनुमान के मुताबिक़ कपूर का पेड़ 50 से 100 फीट तक लम्बा होता है। यह पौधा देखने में इतना सुंदर होता है कि कई लोग इसका उपयोग सजावटी पौधे के तौर पर करते हैं। इसकी पत्तियाँ हरी और हल्की लाल होती हैं। वसंत ऋतु के दौरान इसमें खुशबूदार फूल लगते हैं। 

How is camphor made?

कपूर के पेड़ से कपूर बनने की विधि बहुत ही दिलचस्प होती है। कपूर के इस पेड़ से प्राप्त लकड़ियों को सबसे पहले छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा जाता है। फिर इन टुकड़ों को तेज आंच पर उबाला जाता है। भाप और शीतलीकरण विधि का उपयोग करके कपूर का निर्माण किया जाता है। इस कपूर के पेड़ की लकड़ी से अर्क और तेल भी बनाया जाता है, जिसे लोग प्रसाधन और औषधि में करते हैं। 

Where can camphor plants be planted?

कपूर के पौधे में जो औषधीय गुण होते हैं उसका बहुत ही विशिष्ट महत्व है। जिसकी वजह से यह बहुत ही सकारात्मक ऊर्जा की संचार करता है। कपूर का पौधा घर के सभी वास्तु दोष को समाप्त कर देता है। कपूर के पौधे को हम अपने घर में, बाग में या फिर गमले में लगा सकते हैं। यह पौधा अच्छी सेहत का भंडार है। 

uses of camphor plant

कपूर का सबसे ज़्यादा प्रयोग औषधीय के रूप में होता है। इस पौधे से आयुर्वेद के साथ साथ एलोपैथी और होम्योपैथी की भी दवाइयाँ भी बनाई जाती हैं। इसकी लकड़ियां फर्नीचर बनाने के उपयोग में लाई जाती हैं। लोग कपूर और गाय के घी को मिक्स करके काजल भी बनाते हैं। यह काजल आंखों के लिए बहुत ही अच्छा होता है। 

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...