सुनैना
कपूर का उपयोग पूजा में किया जाता है। मान्यता है कि आरती और हवन के दौरान कपूर जलाना बहुत शुभ माना जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कपूर को घी में भिंगोकर जलाया जाए तो कई चमत्कारी लाभ प्राप्त हो सकते हैं। आइये जानते हैं-
कपूर को घी में भिंगोकर जलाने से निकलने वाला धुआं घर से निगेटिविटी निकाल देता है और पोजिटिविटी को बढ़ाता है।
घर के सदस्यों के बीच चल रहे मनमुटाव और विवादों को दूर करने के लिए कपूर को घी में भिंगोकर जलायें। इससे संबंधों पर अचछा प्रभाव पड़ता है।
अक्सर घर बनाते समय वास्तु से संबंधित कुछ न कुछ दोष रह जाते हैं। कपूर को घी में भिंगोकर जलाने से वास्तु से संबंधित दोष दूर हो जाते हैं।
सुबह और शाम की पूजा के बाद घी में भिगोकर कपूर जलायें और पूरे घर में उसका धुआं दिखाएं। ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि का वास रहता है।
अगर आप पितृ दोष से परेशान हैं, तो हर रोज सुबह और शाम के वक्त देसी घी में कपूर डुबोकर जलाएं। इससे पितृ दोष का निवारण होगा।
सुनैना