वॉटर प्लांट की ख़ास बात
यह पौधे ना सिर्फ़ घर के माहौल को सुंदर बनाते हैं बल्कि इन्हें ख़ूबसूरत लुक भी देते हैं। सात ही साथ यह इनडोर वाटर प्लांट घर में शांति और प्राकृतिक सुंदरता को भी बढ़ाते हैं।
Indoor Water Plants: किसी भी घर को सजाने और ख़ूबसूरत बनाने के लिए पौधे बहुत ही जरुरी होते हैं। यह पौधे अपनी मौजूदगी से घर के अंदर और बाहर के वातावरण को ख़ूबसूरत बनाते हैं। यह पौधे ना सिर्फ़ घर के माहौल को सुंदर बनाते हैं बल्कि इन्हें ख़ूबसूरत लुक भी देते हैं। सात ही साथ यह इनडोर वॉटर प्लांट घर में शांति और प्राकृतिक सुंदरता को भी बढ़ाते हैं। फिर चाहे वह कोई मनी प्लांट हो या वाटर प्लांट। कई पौधे तो ऐसे भी होते हैं जो बिना ज़्यादा रख-रखाव के आपके घर की शोभा बढ़ा सकते हैं। इसलिए, चाहे आप नौसिखिए हों या पौधों के बारे में सब कुछ जानते हों, हम आपको सबसे अच्छा वॉटर प्लांट चुनने में मदद करेंगे।
पीस लिली

शांत लिली एक ऐसा वाटर प्लांट है जो अपनी ख़ूबसूरती के साथ साथ अपनी हवा को शुद्ध करने की क्षमता के लिए जाना जाता है। यह बहुत और लोकप्रिय पौधा कम रोशनी में भी अच्छी तरह से ग्रो कर जाता है। इस पौधे को बहुत ही कम रखरखाव की आवश्यकता होती है। यह पौधा अपने सुंदर सफेद रंग के फूलों और चमकदार हरी पत्तियों के कारण जाना जाता है। यह पौधा हवा की गुणवत्ता को बढ़ाता और फॉर्मलाडेहाइड, बेंजीन और अमोनिया जैसे दूषित पदार्थों को फ़िल्टर करता है। आर्द्रता के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
लकी बैम्बू

लकी बैम्बू एक ऐसा पौधा है जिसे हर कोई अपने घर में लगाना पसंद करता है। यह ख़ूबसूरत पौधा अपने नाम के विपरीत पौधा बैम्बू नहीं है लेकिन पानी के साथ गमले में अच्छी तरह से पनपता है। यह पौधा जिस भी जगह पर होता है उस जगह को शांत और अच्छा बनाता है। इस पौधे के पतले तने और चमकीले हरे पत्तों की वजह से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। इस पौधे को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है जिसकी वजह से लोग इस पौधे को डेस्क, टेबल या अलमारियों पर रखते हैं।
पोथोस

पोथोस एक बहुत ही ख़ूबसूरत और लोगों के द्वारा पसंद किया जाने वाल इनडोर प्लांट है। यह एक ऐसा पौधा है जो मिट्टी और पानी दोनों ही जगहों पर अच्छी तरह से पनप जाता है। इसकी वजह से इस पौधे को लगाना और इसका रखरखाव रखना दोनों ही आसान है। मनी प्लांट के नाम से भी जाना जाने वाला पोथोस का पौधा बहुत ही ख़ूबसूरत होता है। यह किसी भी इनडोर वाटर गार्डन के लिए बेस्ट माना जाता है। इसलिए इसे आप अपने घर में लगाकर अपने घर की शोभा को बढ़ा सकते हैं।
एरोहेड पौधा

एरोहेड एक बहुत ही ख़ूबसूरत और जलीय पौधा है। यह अपने आकर्षक तीर के आकार के पत्तों के कारण पॉप्युलर है। जिसकी वजह से तमाम जल उद्यानों के लिए वांछनीय है। यह पौधा जल में रहते हुए आसपास की ख़ूबसूरती को और भी ज़्यादा आकर्षक बना सकता है। अच्छी बात यह कि यह कम प्रकाश में भी अच्छी तरह से ग्रो कर सकता है। इस पौधे का कोई भी औषधीय गुण नहीं है। लेकिन पूरी तरह से गैर-विषाक्त है और बच्चों और पालतू जानवरों के पास रखने के लिए सुरक्षित है। आप अपने इनडोर गार्डन को टेरारियम या पानी से भरे कंटेनरों में रखकर इसकी पत्तियों का उपयोग करके सुंदरता का स्पर्श दे सकते हैं।
