Bridal Jewellery

हम सभी लड़कियों को शॉपिंग करना बहुत पसंद है। अधिकांश लड़कियां तो ऐसी हैं जो शॉपिंग को थेरेपी मानती है। शॉपिंग करके उनका मूड बेहतर हो जाता है। और वो सबसे ज्यादा इंतजार शॉपिंग का तब करती हैं जब उनकी खुद की शादी होने वाली हो, उस दौरान शॉपिंग करने का एक्साइटमेंट सबसे ज्यादा होता है। अपनी शादी में सबसे खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं बहुत तैयारी करती हैं। शादी के जोड़े से लेकर ज्वेलरी तक जैसे कलीरा, चूरा, सभी की शॉपिंग करने में अलग ही आनंद आता है।

अधिकतर महिलाएं शादी से पहले सेलिब्रिटी की ब्राइडल ज्वेलरी को जरूर फॉलो करती हैं और अपने लिए वैसी सी ज्वेलरी खरीदना चाहती हैं। शादी की शॉपिंग की बात हो और दिल्ली का जिक्र न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। दिल्ली शादी की शॉपिंग के लिए एक आइडियल जगह है। दिल्ली आपकी पूरी शादी की खरीदारी के लिए एक बेहतरीन है। प्रत्येक बाजार की अपनी यूएसपी होती है और यह जानना कि किस बाजार में क्या मिलेगा जो आपकी शादी की खरीदारी को मजेदार बना सकता है।

आज हम आपको दिल्ली में उन जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप शादी में पहनने के लिए सेलिब्रिटी जैसी ब्राइडल ज्वेलरी खरीद सकते हैं।

चावड़ी बाजार

Bridal Jewellery

चावड़ी बाजार शादी की शॉपिंग के लिए दिल्ली के बेस्ट जगहों में से एक है। आप अपनी शादी की शॉपिंग करने के लिए चावड़ी बाजार की संकरी गलियों में जा सकते हैं। यहां आपको 500 से अधिक दुकानें देखने को मिलेंगी। पुरानी दिल्ली के इस बाजार की छोटी दुकानें शादी के सामानों का खजाना माना जाता है।

यहां आप हर तरह की ज्वेलरी खरीद सकते हैं। बात करें प्राइस की तो चावड़ी बाजार काफी अफोर्डेबल है। सस्ते से लेकर महंगी ज्वेलरी तक, सब कुछ आपको यहां की दुकानों में मिल जाएगा। चावड़ी बाजार पहुंचने के लिए नजदीकी मेट्रो स्टेशन, येलो लाइन पर चावड़ी बाजार है। रविवार को बाजार बंद रहता है।

लाजपत नगर

Bridal Jewellery

साउथ दिल्ली के इस हलचल भरे बाजार की यात्रा हर दुल्हन की लिस्ट में जरूर होनी चाहिए। यहां आपको स्टोन, मोती और अन्य हर तरह की ज्वेलरी देखने को मिलेगा जिसकी कीमत भी काफी सही है। यहां ज्वेलरी के साथ साथ आपको शादी के अन्य फंक्शन के लिए भी कई फूलों की ज्वेलरी भी मिल जाएगी।

वायलेट लाइन और पिंक लाइन दोनों मेट्रो स्टेशन लाजपत नगर मार्केट तक जाते हैं। सोमवार को लाजपत नगर बाजार बंद रहता है।

यह भी देखे-होली पार्टी में बरकरार है इन 10 गानों की रंगत,अपनी प्लेलिस्ट में करें शामिल

करोल बाग

Bridal Jewellery

करोल लोकप्रिय बाजार को शादी की खरीदारी का पेराडाइज माना जाता है। यहां से आप बिना खरीदारी किए वापस नहीं जा पाएंगे, आपके ड्रेस के अनुसार हर तरह की ज्वेलरी यहां मौजूद है। लाजपत नगर बाजार की तरह ही, करोल बाग भी एक कंप्लीट पैकेज है जिसमें शानदार दुकानों से लेकर छोटे दुकानों तक सभी प्रकार की शादी की चीजें उपलब्ध हैं। यहां पहुंचने के लिए मेट्रो स्टेशन के ब्लू लाइन पर करोल बाग स्टेशन पर उतर सकते हैं। ये बाजार सोमवार को बंद रहता है।

सरोजिनी नगर

Bridal Jewellery

दिल्ली के सबसे बड़े बाजारों में से एक, सरोजनी नगर कपड़े और ज्वेलरी के कारण से प्रसिद्ध है। सरोजिनी नगर मार्केट में आपको 500 से अधिक दुकानें नजर आएंगी। सरोजिनी नगर में आपकी शादी के लिए कई सामान जैसे कि साफा, चूड़ा, लेस, कलीरा, सेहरा, सिंदूर के डिब्बे, सजी हुई रिंग ट्रे और थाली आदि बेचने वाली अनगिनत दुकानें मिल जाएंगी।

यहां से आप कभी भी निराश नहीं होंगे। सरोजनी नगर पहुंचने के लिए आप पिंक लाइन पर सरोजिनी नगर मार्केट पहुंच सकते हैं। सरोजनी नगर मार्केट सोमवार को बंद रहता है।

ग्रेटर कैलाश उर्फ जीके

Bridal Jewellery

जीके एक भव्य बाजार है, उसमें बहुत सारे शानदार डिजाइनर लेबल और कई ज्वेलरी स्टोर नजर आएंगे। आपकी शादी के लिए साड़ियों और लहंगे से लेकर ज्वेलरी तक सभी चीजें आसानी से मिल जाएंगी। इस मेट्रो स्टेशन पर पहुंचने के लिए आप वायलेट लाइन पर कैलाश कॉलोनी मेट्रो स्टेशन से जा सकते हैं। ग्रेटर कैलाश बाजार मंगलवार को बंद रहता है।

राजौरी गार्डन

Bridal Jewellery

यह दिल्ली का एक और पसंदीदा बाजार है जो शादी के सामानों से भरा हुआ है। यह उत्तर भारतीय दुल्हनों के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन है, जहां आप ट्रेंडी वेडिंग वियर पहनावा, शादी के जूते, लक्मे कॉस्मेटिक स्टोर, बहुत सारे ज्वेलरी ऑप्शन, ये सभी सामान आपको राजौरी गार्डन मार्केट में मिल जाएंगे। यहां पहुंचने के लिए आप पिंक और ब्लू लाइन मेट्रो स्टेशन से पहुंच सकते हैं। बुधवार को राजौरी गार्डन मार्केट बंद रहता है।

जनपथ

Bridal Jewellery

हर होने वाली दुल्हन को शादी के लिए दिल्ली के बीचो-बीच जनपथ मार्केट के सड़क पर सबसे अनोखे सामान देखने को मिल जाएंगे। यहां आपको हर तरीके के सामान भी मिल जाएंगे। यहां आप ज्वेलरी, कपड़ों के साथ साथ मेकअप का सामान भी खरीद सकते हैं। जनपथ ज्यादा बड़ा मार्केट नहीं है लेकिन यहां सामानों की क्वालिटी बहुत अच्छी है। शादी के शॉपिंग के लिए आपको एक बार जनपथ मार्केट जरूर जाना चाहिए। वायलेट लाइन पर जनपथ या ब्लू लाइन पर राजीव चौक मेट्रो स्टेशन उतरकर आप जनपथ मार्केट जा सकते हैं। जनपथ बाजार रविवार को बंद रहता है।

शाहपुर जाट

Bridal Jewellery

शाहपुर जाट गांव की टूटी-फूटी गलियों में कई डिजाइनर स्टोर और ज्वैलरी बुटीक हैं। दिल्ली में खरीदारी के लिए सबसे भरोसेमंद सेंटर बन गया है। इस विचित्र बाजार में कई टॉप के डिजाइनर और शादी के सामान मिल जाते हैं। यहां पहुंचने के लिए आपको येलो लाइन हौज खास मेट्रो स्टेशन के पास स्थित है। रविवार को ये मार्केट बंद रहता है।

 चांदनी चौक मार्केट

Bridal Jewellery

लास्ट बट नोट द लिस्ट, ब्राइडल शॉपिंग की लिस्ट में चांदनी चौक मार्केट का नाम न आए ऐसा हो ही नहीं सकता है। चांदनी चौक में छोटे से लेकर बड़ें और महंगे से लेकर सस्ते हर तरह के दुकान नजर आएंगे। यहां आप शादी की शॉपिंग के लिए सभी चीजें मौजूद हैं। यहां तक कि जाने-माने फैशन डिज़ाइनर और वेडिंग डेकोरेटर्स के स्टोर भी चांदनी चौक की पुरानी गलियों में मौजूद हैं।

कुल मिलाकर, चांदनी चौक पॉकेट-फ्रेंडली और बॉलीवुड से प्रेरित शादी के कपड़े, ज्वेलरी, कलरफुल दुपट्टे, कलीरे, ट्रेंडिंग चूड़े और यहां तक कि दूल्हे के पहनने के लिए भी हर सामान मिल जाएगा। येलो लाइन पर चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के पास ही है चांदनी चौक मार्केट स्थित है। रविवार को बाजार बंद रहता है।

Leave a comment