Beautiful Beaches of the World: समुद्र के पानी और उसके किनारों पर अठखेलियां करना भला किसे पसंद नहीं होता। समुद्र का ठंडा पानी और गुनगुनी रेत मन को खुश कर जाती है। वैसे तो भारत में कई मशहूर बीच हैं, लेकिन यहां हम आपके लिए दुनिया के 7 खूबसूरत बीचेज के बारे में जानकारी लेकर आए हैं। अगर आप भी एक बीच लवर हैं और एक्वाटिक एक्टिविटी आपको रोमांचित करती हैं तो अपने अगले वेकेशन में इन जगहों को शामिल कर सकते हैं। अगर आप किसी बीच पर जा रहे हैं तो वहां जाने से पहले उस जगह के मौसम से जुड़ी जानकारी जुटा लें। ताकि आप पूरी तरह से अपने ट्रिप को एंजॉय कर पाएं।
व्हाइट हेवन बीच, ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया एक ऐसी जगह है जहां आपको एक बार घूमने जरुर आना चाहिए। ऑस्ट्रेलिया सिर्फ अपने कंगारु के लिए नहीं अपने बीचेज की वजह से भी खास है। अगर आप व्हाइटहेवन बीच की बात करें तो यहां की बर्फ की मानिंद दिखने वाली सिलिका रेत आपकी आंखों को ठंडक देने के लिए काफी है। यह रेत तट से 7 किलोमीटर नीचे तक फैली हुई है। इस बीच को रीफ मरीन पार्क से संरक्षित किया है। ऐसे में यहां आप स्वीमिंग, स्नॉर्कलिंग और डाइविंग का मजा बिना किसी खतरे के आराम से ले सकते हैं। आपको बीच से ही मोल आइलैंड भी देखने को मिलेगा। यह दूर से बहुत खूबसूरत नजर आता है। इसके अलावा यहां की हरियाली खासतौर से पैंडनस के पेड़ प्रकृति प्रेमियों को आकषिर्त करते हैं। यहां आप बहुत से वॉटर गेम का मजा ले सकते हैं। मछली पकड़ने और बोटिंग का भी आनंद ले सकते हैं।
नुंग्वी बीच, तंजानिया

नुंगवी बीच अपने सफेद रेतीले समुद्र तटों के लिए पहचाना जाता है, जो धूप सेंकने और तैराकी के लिए परफैक्ट हैं। इस बीच के समुंद्र के पानी का रंग बहुत ही सुहाना फिरोजा रंग का है जहां स्नॉर्कलिंग और दूसरी वॉटर बेस्ड एक्टिविटीज को और भी एडवेंचरर्स बनाता है। यह बीच ऊंचे ताड़ के पेड़ों से घिरा हुआ है और हिंद महासागर का मनमोहक दृश्य यहां आपको देखने को मिलता है। आप यहां आएं तो इसके लोकल फूड का मजा जरुर लें। यहां आसपास के मछली पकड़ने वाले गांवों और पड़ोसी नुंगवी गांव के अलावा, नुंगवी बीच पर आपको उस देश की संस्कृति के भी दर्शन होंगे।
प्लाया नॉर्ट, मेक्सिको

प्लाया नॉर्ट अपने खूबसूरत सफेद रेत वाले समुद्र तट के लिए प्रसिद्ध है, जो तट से कई किलोमीटर नीचे तक फैली हुई है। रेत हल्की और ख़स्ता है, जो धूप सेंकने और सुस्ताने के लिए बेहतरीन है। इस बीर का पानी बहुत शांतहै। यही कारण है कि यह स्विमिंग और स्नॉर्कलिंग के लिए परफैक्ट है। यहां समुद्र भी सुकून से अपना वक्त गुजा रहा है। ऐसे में यहां कायाकिंग, विंडसर्फिंग और स्टैंड-अप पैडल बोर्डिंग सहित वॉटर एकटिविटीज का आप मजा ले सकते हैं।
समुद्र तट और आसपास के क्षेत्र में कई रेस्तरां और पब में स्थानीय और इंटरनेशनल कुजींस का आप मजा ले सकते हैं। इस बीच के पास की नाइट लाइफ का कहना ही क्या? यहां कई पब और क्लब सुबह तक चलते हैं।
हॉर्सशू बे, बरमूडा

अगर आपको गुलाबी समुंद्र बीच देखने का शौक है तो हॉर्सशू बे बीच आपको एक बार तो जरुर आना चाहिए। यह रेत मूंगे और सीपियों के बारीक टुकड़ों से बनी है। हॉर्सशू बे में भी आप कई वॉटर बेस्ड एक्टिवटीज का मजा ले सकते हैं। अगर आप भी उनमें से हैं जिन्हें चट्टान से छलांग ओर गोते लगाना पसंद है हॉर्सशू बे बीच आपका इंतजार कर रहा है। यहां की नेचुरल ब्यूटी ऐसी है जैसे कि कलाकार की पेटिंग में आपको बिठा दिया हो। कैरेबियन सागर की चमचमाती नीली लहरों के साथ हॉर्सशू खाड़ी की खूबसूरती आपको अपने मोहपाश में बांध लेगी।
मतीरा बीज, फ्रेंच पोलिनेशिया

मतिरा बीच अपनी रेशमी, सफेद रेत के लिए जाना जाता है। इस बीच का क्रिस्टल-क्लियर पानी तैराकी, स्नॉर्कलिंग और सी लाइफ को देखने के लिए परफैक्ट है। यह बीच अपने आरामदायक और शांत माहौल के लिए जाना जाता है। अगर आप रोजमर्रा की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच कुछ वक्त सुकून का चाहते हैं तो यह जगह आपको रिलेक्स करने के लिए काफी है। इसके आस-पास पहाड़ और फॉरेस्ट का एरिया भी इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाता है। यह बीच बोरा के दक्षिण-पूर्व की ओर स्थित है। यहां आप नाव के जरिए आसानी से पहुंच सकते हैं। अगर आप वॉटर बेस्ड एक्टिविटीज का शौक है तो यहां वो सभी कुछ मौजूद है जिसकी आप तलाश कर रहे हैं।
तुर्क और कैकोस बीच, यूनाइटेड किंगडम

तुर्क और कैकोस के ग्रेस बे बीच का नाम दुनिया के बेस्ट बीचेज में शामिल है। इसके समुद्र तट में सफेद रेत और गर्म नीले समुद्र का शानदार संयोजन है। इसके टॉप पर प्रिंसेस एलेक्जेंड्रा मरीन पार्क है, जो समुद्र तट से कुछ ही दूर है, जहां स्नॉर्कलर ग्रीन और हॉक्सबिल टर्टल के साथ चमकदार रंगिबरंगी मछलियों से भरे पानी के नीचे की दुनिया को देख सकते हैं। यह दुनिया के सबसे लोकप्रिय समुद्र तटों में से एक है। यह बीच 7 मील में फैला है। ऐसे में चाहे कितने भी लोग क्यों न हो आपको भीड़ जैसी फीलिंग यहां नहीं होगी।
एस्से सोर्स डी अर्जेंट, सेशेल्स

इस बीच को खूबसूरत बनाती है इसकी सफेद रेत के साथ ग्रेनाइट की चट्टानें। इसका पानी क्रिस्टल क्लियर होने के साथ टकॉईश रंग का है। इतना ही नहीं यहां आपको दुर्लभ पौधे और जानवरों की स्पेशीज मिलेंगी। यह बीच स्नॉर्कलिंग और डाइविंग के लिए बहुत अच्छी है। यहां के घने लंबे ताड़ के पेड़ इस बीच को और भी खूबसूरत बनाते हैं। यह ग्रीन टर्टल और हॉक्सबिल का नेस्टिंग क्षेत्र है। इस बीच पर आप सिर्फ नाव के जरिए ही पहुंच सकते हैं। यही कारण है कि यह एक प्राइवेट सेंचुरी की तरह दिखता है। यहां से आप ला डिगू आइलैंड के दूसरे बीचेज पर भी आराम से पहुंच सकते हैं।
