घर में केले का पौधा रखने से पहले जान लें कुछ ज़रूरी बातें: Banana Tree at Home Vastu
Banana Tree at Home Vastu

घर में केले का पौधा रखने से पहले जान ले कुछ बातें

केले के पौधे को घर में लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

Banana Tree at Home: वास्तु शास्त्र में कुछ पौधे को घर में लगाना अत्यंत शुभ और कल्यणकारी माना गया है। जिसमें तुलसी,जेड प्लांट, बैंबू, और मनी प्लांट, शमी प्लांट इत्यादि शामिल है। लेकिन केले का पौधा एक ऐसा पौधा है जिसको लेकर लोगों के बीच कई तरह की भ्रांतियां है।कुछ लोग घर में इसे रखना शुभ भी मानते हैं तो कुछ सही नहीं मानते हैं।

वास्तव में केले का पौधा एक शुभ पौधा है। इसे घर में लगाना भी चाहिए। केले के पौधे को घर में लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। लेकिन इसको लगाने से पहले इसके रख रखाव की जानकारी होनी चाहिए। साथ ही इसको वास्तु अनुसार रखने से ही इसके शुभ परिणाम मिलते हैं।

Also read : घर में लगाए गए इन 5 पौधों को गलती से भी सूखने ना दें

केले के पौधे को कैसे रखें

Banana Tree at Home
how to maintain banana plant

केले का पौधा घर में रखना एक बहुत ही लाभकारी होता है।लेकिन इससे पहले कुछ महत्वपूर्ण बातें ध्यान में रखना महत्वपूर्ण है।

सबसे पहले, केले का पौधा रखने के लिए सही स्थान का चयन करें। केले को धूप मिलने चाहिए, इसलिए एक सुन्दर  स्थान चुनें जिसमें सुर्खियों को सीधे सूर्य की किरणें मिल सकती हैं। जमीन की तैयारी भी महत्वपूर्ण है। सुरक्षित और स्वस्थ पौधे के लिए खाद्य मिश्रण का भी ध्यान रखें।

केले के पौधे को रखते समय यह सुनिश्चित करें कि जल स्तर समान हो ताकि पौधा सही रूप से पोषित हो सके।

वास्तु अनुसार केले के पौधे की दिशा

Direction of banana plant
Direction of banana plant as per Vastu

दरअसल केले का पौधा घर में लगाना अत्यंत लाभकारी होता है। केले का पेड़ और केला भगवान विष्णु को प्रिय है। केले का पेड़ घर में लगाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।केले का पेड़ घर में लगाने से वास्तु दोष दूर होता है और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।

लेकिन इसको लगाने के लिए इसके रखरखाव के साथ इसे वास्तु अनुसार सही दिशा में लगाना जरूरी होता है। अगर इसे सही दिशा में नहीं लगाते हैं,तब इसके नकारात्मक परिणाम मिलते हैं।

वास्तु अनुसार केले को हमेशा ईशान कोण या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। ये दिशा केले के पेड़ को लगाने के लिए सबसे उत्तम दिशा है।

लेकिन, भूलकर भी इसे दक्षिण दिशा या पश्चिम दिशा में ना लगाएं। लेकिन अगर आप पूर्व दिशा में नहीं लगा पाएं तो आप इसे उत्तर दिशा में लगा सकते हैं। केले के पौधे को कभी भी घर के सामने या दरवाजे पर ना लगाएं। इसे हमेशा घर के पीछे ही लगाएं।

केले के पौधे रखने के नियम

Rules for keeping banana plants
Rules for keeping banana plants

केले का पौधा जब भी आप घर में लगाएं तो इस बात का ध्यान रखें कि उसके साथ हमेशा तुलसी का पौधा भी लगाएं। क्यूंकि हिन्दू धर्म के अनुसार केले में भगवान विष्णु और तुलसी में माता लक्ष्मी का वास होता है,जिससे दोनों को साथ रखने से उनकी कृपा मिलती है। केले के पौधा रखने के बाद गुरुवार को जरूर इसकी पूजा करे और एक लोटा जल डालकर धूप बत्ती करें और पीले पुष्प चढ़ाएं।केले के पौधे की सेवा से कुण्डली में गुरु ग्रह मजबूत होता है।

केले के पौधे का उचित रखरखाव करें,इसे कभी सूखने ना दें। अगर किसी कारणवश पौधा सुख जाए तो तुरंत नया लगा दें।

वास्तु के नियमों के अनुसार लगाने से आपके जीवन में शुभता आएगी।