इन दिनों शादी का माहौल है। और शादी से पहले हर महिला ये चाहती है कि उनका बैचलरेट पार्टी अच्छे से मनाया जा सके। बैचलरेट पार्टी एक ऐसी चीज है जिसका हम सभी सपना देखते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि शादी से पहले आप कम पैसे में भी कहां कहां घूम सकते हैं वो भी मात्र 30000 रुपये के अंतर। तो चलिए शुरू करते हैं।
नासिक

महाराष्ट्र के उत्तरी भाग में स्थित नासिक सांस्कृतिक रूप से समृद्ध इतिहास से भरा पड़ा है। यदि आप नहीं जानते हैं, तो यह शहर वाइनरी के लिए भी प्रसिद्ध है। इसलिए हम उम्मीद कर रहे हैं कि आप और आपकी गर्ल गैंग वाइन के प्रशंसक हैं। इसके अलावा, ब्रह्मगिरि पहाड़ी पर जाना न भूलें जो किसी वरदान से कम नहीं है।
यात्रा करने के लिए बेस्ट मंथ: अक्टूबर-मार्च
टूरिस्ट अट्रैक्शन: पांडवलेनी गुफाएं, वाइनरी और ब्रह्मगिरी पहाड़ी
कूर्ग

लोकप्रिय रूप से ‘भारत का स्कॉटलैंड’ के तौर में जाना जाता है। कूर्ग सभी प्रकृति प्रेमियों के लिए फेवरेट जगह है। शहरों के शोर से दूर कुछ अच्छा समय बिताने के लिए कूर्ग बेहतरीन जगह है। सुंदर दृश्य और मंत्रमुग्ध करने वाली हरियाली के साथ, हमें यकीन है कि आपके पास अपनी ब्राइड्समेड्स के साथ इंजॉय कर सकते हैं।
यात्रा करने के लिए बेस्ट मंथ: अक्टूबर-अप्रैल
टूरिस्ट अट्रैक्शन: अभय फॉल, बाइलाकुप्पे, नामद्रोलिंग मठ और ब्रह्मगिरी चोटी
पांडिचेरी

बीच पसंद करने वाली लड़कियों के लिए एकदम सही जगह है, पांडिचेरी भारतीय परंपराओं और फ्रांसीसी वास्तुकला का मिश्रण है। इस जगह पर कुछ अद्भुत कैफे और फैशनेबल बुटीक हैं, और साथ ही साइकिल किराये पर लेकर आप आराम से सफर कर सकती हैं।
यात्रा करने के लिए बेस्ट मंथ: अक्टूबर-मार्च
टूरिस्ट अट्रैक्शन: अवर लेडी ऑफ एंजल्स चर्च, पैराडाइज बीच और सेरेनिटी बीच
उदयपुर

राजस्थान में बहुत गर्मी होती है इसलिए यहां की यात्रा अगर आप करना चाहती हैं तो इसकी प्लानिंग ठंड के मौसम में करें। विरासत में समृद्ध, झीलों का इस शहर कई जगहों हैं जहां आप घूमने की योजना बना सकते हैं। साथ ही शादी की शॉपिंग के लिए भी ये परफेक्ट प्लेस है। शादी से पहले झटपट खरीदारी के लिए बड़ा बाजार, राजस्थली और घंटाघर जाना न भूलें।
यात्रा करने के लिए बेस्ट मंथ: सितंबर-मार्च
टूरिस्ट अट्रैक्शन: सिटी पैलेस, लेक पैलेस और बागोर की हवेली
डलहौजी

हिमाचल प्रदेश में घूमने जाने वाले सभी यात्रियों के लिए स्वर्ग है। और, डलहौजी यहां की सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। ताजी हवा, प्राकृतिक सुंदरता और आश्चर्यजनक वास्तुकला इस हिल स्टेशन को खूबसूरत बनाती है। यहां आप अपने बैचलरेट के लिए जा सकते हैं। अगर आप एक सीमित बजट में ट्रैवल करना चाहती हैं तो डलहौजी जाना आपके लिए फायदेमंद होगा।
यात्रा करने के लिए बेस्ट मंथ: मार्च-जून
टूरिस्ट अट्रैक्शन: खजियार, पंचपुला, सुभाष बावली और गरम सड़क
ऋषिकेश

अगर आप किसी ऐसी जगह जाना चाहती हैं जहां आपको प्राकृतिक सुंदरता, धर्म स्थल के साथ साथ फन एक्टिविटी करने का मौका मिले तो ऋषिकेश आपके लिए बेहतरीन च्वाइस हो सकता है। यहां आप अलग अलग आश्रम घूम सकते हैं, गंगा आरती देख सकते हैं और रीवर राफ्टिंग का लुप्त भी उठा सकती हैं।
यात्रा करने के लिए बेस्ट मंथ: सितंबर-नवंबर और मार्च-मई
टूरिस्ट अट्रैक्शन: बीटल्स आश्रम, शिवपुरी, नीर गढ़ झरना, कौडियाला और जंपिन हाइट्स
जिम कॉर्बेट

जिम कॉर्बेट यह जगह दिल्ली से केवल 6 घंटे की ड्राइव पर है। यहां आप जंगलों में रहने का आनंद ले सकते हैं। यहां कई जंगली जानवर दिखेंगे और अगर आप लकी हुए तो शेर भी नजर आ सकते हैं। आप चाहे तो नैनीताल भी जा सकते हैं। जिम कॉर्बेट से नैनीताल अधिक दूर नहीं है।
यात्रा करने के लिए बेस्ट मंथ: नवंबर-फरवरी
टूरिस्ट अट्रैक्शन: भीमताल, सातताल, झिरना गेट और क्यारी कैंप
ज़ीरो वैली

शहरों के शोर से दूर स्थित, अरुणाचल प्रदेश में जीरो घाटी एक ऐसी जगह है जहां आपको जरूर जाना चाहिए। ये जगह काफी सुंदर है। आप यहां ट्रेकिंग, कैंपिंग और वाइल्ड लाइफ जैसे चाजों का लुफ्त उठा सकते हैं।
यात्रा करने के लिए बेस्ट मंथ: अक्टूबर-अप्रैल
टूरिस्ट अट्रैक्शन: किले पाखो, मिडी और बांस ग्रोव
हम्पी

लगभग 500 प्राचीन स्मारकों, खजाने की इमारत और मंदिरों के साथ, हम्पी इतिहास में रूची रखने वाले लोगों के लिए बेस्ट प्लेस है। आप मार्केट और हिप्पी आईलैंड जा सकते हैं, जो वहां के प्रसिद्ध आकर्षण हैं।
यात्रा करने के लिए बेस्ट मंथ: अक्टूबर-फरवरी
टूरिस्ट अट्रैक्शन: हम्पी बाजार, मतंगा हिल, हिप्पी द्वीप और हजारा राम मंदिर
औली

वैसे औली का अर्थ है घास का मैदान! यदि आप सभी को बर्फ पसंद है तो यह उत्तराखंड में स्कीइंग और ट्रेकिंग के लिए एकदम सही जगह है। औली ऐसी जगह में से है जहां आप सर्दियों में भी जा सकते हैं और गर्मी में मौसम में ही। हर साल यहां हजारों में टूरिस्ट आते हैं।
यात्रा करने के लिए बेस्ट मंथ: जनवरी से दिसंबर
टूरिस्ट अट्रैक्शन: औली झील, छत्रकुंड और चिनाब झील
यह भी देखे-गर्मियों की छुट्टियों में करें माता रानी के इन पांच भव्य मंदिरों के दर्शन: IRCTC Temple Tour
गोवा

बैचलरेट ट्रिप की बात हो और गोवा का जिक्र न हो, यह कैसे संभव है? आप सभी इस बात से वाकिफ हैं कि गोवा की बीच लाइफ कैसी होती है। लेकिन इस जगह की जो सबसे अच्छी बात है वो ये है कि यहां का सी फूड काफी टेस्टी है और पुर्तगाली वास्तुकला के तो क्या ही कहने।
यदि आप गोवा जा रहे हैं, तो नाइटलाइफ, बीच और इसके व्यंजनों का आनंद लेना न भूलें। गोवा एक ऐसी जगह है जहां हर व्यक्ति कभी न कभी जरूर जाना चाहता है।
यात्रा करने के लिए बेस्ट मंथ: कभी भी
टूरिस्ट अट्रैक्शन: कैलंगुट बीच, बागा बीच, क्लब क्यूबाना और कैसीनो
अलाप्पुझा, केरल

अलप्पुझा या अल्लेप्पी लक्षद्वीप सागर पर केरल का एक सुंदर शहर है। यह शहर हाउसबोट केरल बैकवाटर, 19वीं सदी के अलप्पुझा लाइटहाउस, शांत नहरों और लैगून के नेटवर्क के लिए जाना जाता है। ये जगह शांति प्रिय लोगों के लिए बेस्ट है।
यदि आपको ग्रीनरी पसंद है तो यह स्थान आपकी बैचलरेट यात्रा का आनंद लेने के लिए सबसे अच्छी जगह है। आप मारारी बीच रिसॉर्ट में रुक सकते हैं। इसमें सुंदर प्राकृतिक सुंदरता है।
कसोल

यदि आप ऊंचाई पर जाना पसंद करते हैं, जाहिर है कसोल आपके लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है। राजसी पार्वती घाटी में बसा एक सुंदर और विचित्र शहर, कसोल आपको अच्छी वाइब्स और भरपूर हरियाली से भर देता है। कसोल एक बैचलर पार्टी डेस्टिनेशन नहीं है, लेकिन अगर आपकी दोस्त जिसकी शादी होने वाली है वो ऐसे जगहों को पसंद करती है तो यहां जा सकती है। कसोल जैसे छोटे शहर का सबसे अच्छा आनंद गंगा नदी के किनारे टेंट लगाकर रहने में आएगा।
यात्रा करने का सबसे अच्छा समय: कसोल साल भर आकर्षक रहता है, लेकिन अक्टूबर-जून के महीनों के दौरान शहर की यात्रा करना सबसे अच्छा है।
वर्कला

जब भी हम भारत में पार्टी स्थलों के बारे में सोचते हैं, गोवा के बीच हमारे दिमाग में आते हैं। लेकिन, साउथ इंडिया में कई ऐसी जगह है जहां आप घूमने जा सकते हैं। खास बात ये है कि यहां आप आपको ज्यादा टूरिस्ट नहीं नजर आएंगे। त्रिवेंद्रम से उत्तर की ओर एक घंटे की दूरी पर स्थित प्राचीन वर्कला बीच है, यदि आप दक्षिण में बीच पार्टी की योजना बना रहे हैं तो अवश्य जाना चाहिए।
वर्कला में बीच के अलावा भी बहुत कुछ है। आप बैकवाटर्स टूर के लिए जा सकते हैं। वर्कला में आवास के बहुत सारे ऑप्शन हैं, जिनमें रिसॉर्ट्स से लेकर होमस्टे तक शामिल हैं, जो आपके बजट के अनुकूल हैं। आप ऑफ सीजन के दौरान होटलों पर भारी छूट का लाभ उठा सकते हैं।
घूमने का सबसे अच्छा समय वर्कला की यात्रा के लिए सर्दियां सबसे अच्छा मौसम है।
