पब्लिक टॉयलेट का उपयोग करते समय ये ग़लतियाँ करने से बचें
पब्लिक टॉयलेट्स में ऐसे बहुत से कीटाणु और बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो हमें दिखायी तो नहीं देते हैं लेकिन इनके संपर्क में आने से महिलाओं को सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
Hygiene for Public Toilet: अक्सर ऑफिस, मॉल या वेकेशन में महिलाओं को फ्रेश होने के लिए पब्लिक टॉयलेट्स का उपयोग करना पड़ता है। लेकिन, इन्हें उपयोग करते समय छोटी-छोटी बातों का ध्यान नहीं रखने से यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन होने का डर लगा रहता है। दरअसल, पब्लिक टॉयलेट्स में ऐसे बहुत से कीटाणु और बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो हमें दिखायी तो नहीं देते हैं लेकिन इनके संपर्क में आने से महिलाओं को सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसी डर की वजह से कई बार लोग इन टॉयलेट्स का उपयोग करने से बचते हैं और देर तक यूरिन को रोककर रखते हैं। लेकिन, ऐसा बिलकुल भी नहीं करें, क्योंकि यह और भी ज्यादा ख़तरनाक हो सकता है। बस, इन टॉयलेट को इस्तेमाल करने से पहले इन पाँच बातों का ध्यान रखें-
Also read: बच्चों को जरूरी है सिखाना टॉयलेट से जुड़ी ये अच्छी आदतें
वेस्टर्न सीट की जगह इण्डियन
वैसे तो आजकल हर कोई वेस्टर्न सीट का ही इस्तेमाल करता है लेकिन फिर भी पब्लिक टॉयलेट में इसका इस्तेमाल करने से बचें। अगर आपको वॉशरूम में इंडियन और वेस्टर्न दोनों सीटों का विकल्प हो, तो कोशिश करें कि इंडियन वॉशरूम का ही इस्तेमाल करें। इससे वेजाइनल इंफेक्शन्स का खतरा बहुत कम हो जाता है।
सैनेटाइजर इस्तेमाल करना ना भूलें
आजकल बाज़ार में कई तरह के टॉयलेट सीट सैनेटाइजर मौजूद हैं। आप इन्हें हमेशा अपने पर्स में कैरी करें। टॉयलट का इस्तेमाल करने से पहले, इसे सीट पर स्प्रे करें। इससे कई तरह के बैक्टीरिया ख़त्म हो जाते हैं।
हाथों से दरवाजे छूने से बचें
पब्लिक टॉयलेट का उपयोग करते समय कोशिश करें कि आपको टॉयलेट लिड, दरवाजे, फर्श और टॉयलेट पेपर को बिलकुल भी छूना नहीं पढ़े। यदि इन्हें टच करना पड़े तो ऐसा करने से पहले प्लास्टिक के डिस्पोजल ग्लव्स ज़रूर यूज करें। आप सिंपल टिशू पेपर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। फ्लश को प्रेस करने के लिए भी टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें। टिश्यू पेपर लेकर फ्लश दबाने से, हाथ का सीधा संपर्क फ्लश से नहीं होगा और इन्फेक्शन का डर नहीं रहेगा।

हैंडवाश ज़रूर करें
पब्लिक टॉयलेट का उपयोग करने के बाद हैंडवाश करना कभी नहीं भूलें। इससे जर्म्स मर जाते हैं और इन्फेक्शन का ख़तरा नहीं रहता। हैंडवाश का इस्तेमाल करने के बाद कम से कम 20 से 30 सेकंड तक हाथों को अच्छे से रगड़ें। कभी भी टॉयलेट में रखे हुए साबुन का इस्तेमाल नहीं करें।
पर्स अंदर नहीं ले जाएं
अक्सर लोग वाशरूम में अपना पर्स साथ ले जाते हैं और दरवाज़े के हैंडल में लटका देते हैं। अगर, आप भी ऐसा करते हैं तो यह ग़लत तरीक़ा है। कभी भी बैग, फ़ोन या कोई और चीज़ टॉयलेट के अंदर नहीं ले जायें। इनके द्वारा जर्म्स आ सकते हैं।
तो, आप भी अभी तक अगर पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करने के दौरान ये ग़लतियाँ करते आये हैं तो अब हमेशा इन्हें करने से बचें। थोड़ी सी सावधानी बरतकर आप इस तरह के इन्फेक्शन का शिकार होने से बच जाएँगे।
