वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम के लिए नीले रंग की बाल्टी ही क्यों अच्छी: Vastu Tips for Bathroom
Blue Bucket for Bathroom

Vastu Tips for Bathroom: वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। घर की बनावट, रख-रखाव और साज-सजावट अगर वास्तु नियमों के अनुसार हो तो इससे घर पर सुख-शांति बनी रहती है और परिवार में तरक्की होती है। वहीं वास्तु दोष होने पर परिवार में हमेशा कलह-क्लेश का माहौल रहता है और कोई भी काम सफल नहीं होते। इसलिए वास्तु नियमों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। बात करें बाथरूम की तो सभी घरों के बाथरूम में बाल्टी या टब जरूर होते हैं। लेकिन हम इनके रंगों पर ध्यान नहीं देते, जोकि जाने-अनजाने में समस्या का कारण बन सकती है। इसलिए यह जान लीजिए कि वास्तु अनुसार बाथरूम में नीले रंग की बाल्टी ही रखना क्यों अच्छा माना गया है।

प्रभावशाली रंग है नीला

वास्तु शास्त्र में रंगों के महत्व के बारे में भी बताया गया है, क्योंकि रंगों का खास प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है। ऐसे ही कई रंगों में एक है ‘नीला रंग’ जोकि काफी हदतक आपके जीवन को प्रभावित करता है। वास्तु शास्त्र में नीले रंग को बहुत ही प्रभावशाली रंग माना जाता है।

बाथरूम में नीले रंग की बाल्टी रखना क्यों अच्छा

Vastu Tips for Bathroom
Vastu Tips for Bathroom

वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम में नीले रंग की बाल्टी रखने को अच्छा माना जाता है। इसका कारण यह है कि बाथरूम ऐसा स्थान होता है जहां कई तरह की ऊर्जाएं होती हैं, जिसका जीवन पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। अगर आप बाथरूम में नीले रंग की बाल्टी या टब रखते हैं तो इससे नकारात्मक ऊर्जी में कमी आती है। नीले रंग को सुख-शांति का स्त्रोत भी माना जाता है। साथ ही ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस रंग का संबंध शनि और राहु ग्रह से माना जाता है। इसलिए बाथरूम में इस रंग का प्रयोग करने पर शनि और राहु ग्रह जैसे दोषों से राहत मिलती है। आप बाल्टी के साथ ही बाथरूम में रखी छोटी-बड़ी चीजे भी इस रंग की रख सकते हैं। आप बाथरूम मे नीले टाइल्स लगवा सकते हैं या नीले रंग की पेंट भी करा सकते हैं।

इन बातों का भी रखें ध्यान

blue color bucket for bathroom
blue color bucket for bathroom

बाथरूम में नीले रंग की बाल्टी रखना अच्छा होता है। लेकिन साथ ही आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि बाथरूम में रखी बाल्टी कभी खाली नहीं होनी चाहिए। इसलिए हमेशा ही बाल्टी में पानी भरकर रखें। ऐसा करने से धन का आवागमन बना रहता है। अगर आप बाल्टी में पानी नहीं भरते तो इसे उल्टा करके रख सकते हैं। लेकिन खाली बाल्टी छोड़ना अच्छा नहीं माना जाता है।

नीले रंग की खास बातें

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक नीला रंग नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। इस रंग का संबंध जलतत्व से है, इसलिए इस रंग की चीजें बाथरूम में रखना अच्छा माना जाता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार नीला रंग उत्तर और पूर्व दिशाओं को संतुलित रखता है। उत्तर और पूर्व दिशा को वास्तु में सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ा जाता है।

शनि और राहु से संबंधित होने के कारण नीले रंग का खास महत्व होता है। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि नीला रंग विष और मृत्यु का भी रंग है। अगर इस रंग का सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो जीवन में सकारात्मकता का विकास होता है।

मैं मधु गोयल हूं, मेरठ से हूं और बीते 30 वर्षों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है और हिंदी पत्रिकाओं व डिजिटल मीडिया में लंबे समय से स्वतंत्र लेखिका (Freelance Writer) के रूप में कार्य कर रही हूं। मेरा लेखन बच्चों,...