financial planning for married couples
financial planning for married couples

Astro Remedy for Money: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर दिन का एक खास अहमियत होता है और पैसों का लेन-देन भी दिन के हिसाब से शुभ या अशुभ माना जाता है। कुछ दिन ऐसे होते हैं जब लेन-देन करना लाभदायक होता है और पैसा आसानी से वापस मिल जाता है। वहीं कुछ दिन ऐसे भी होते हैं जब कर्ज देना या लेना हानिकारक माना गया है, क्योंकि उस दिन दिया गया पैसा लौटकर नहीं आता। इसी वजह से ज्योतिष के जानकार सलाह देते हैं कि किस दिन क्या करना चाहिए, इसका ध्यान रखना जरूरी है। सही दिन पर किया गया लेन-देन आर्थिक रूप से फायदा देता है, जबकि गलत दिन पर किया गया लेन-देन नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं कौन-से दिन आर्थिक लेन-देन से बचना चाहिए।

सोमवार का संबंध चंद्रमा से होता है और इसे भगवान शिव और माता पार्वती का दिन माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार सोमवार को पैसे का लेन-देन करना शुभ होता है। इस दिन कर्ज चुकाना भी अच्छा माना जाता है, इसलिए आप इस दिन धन से जुड़े काम बेफिक्र होकर कर सकते हैं।

मंगलवार को मंगल ग्रह का प्रभाव रहता है। इस दिन किसी से कर्ज लेना या किसी को पैसा देना अच्छा नहीं माना जाता है। अगर बहुत जरूरी हो तो सूर्यास्त के बाद ही लेन-देन करें। अगर आप चाहे तो इस दिन अपने पुराने कर्ज चुका सकते हैं, क्योंकि ऐसा करना आपके धन में बरकत लेगा।

Saving money from household expenses
Saving money from household expenses

बुधवार को पैसों का लेन-देन करना ज्योतिष में अशुभ बताया गया है। इस दिन उधार देना या कर्ज लेना दोनों ही हानिकारक हो सकते हैं। मान्यता है कि इस दिन दिया गया पैसा वापस नहीं आता, इसलिए इस दिन लेन-देन से बचना चाहिए।

यह दिन बृहस्पति देव का होता है और इसे शुभ माना जाता है। लेकिन इस दिन किसी को पैसा उधार नहीं देना चाहिए, क्योंकि वापस मिलने की संभावना कम होती है। खासकर उन लोगों को तो कभी किसी को कर्ज या पैसे नहीं देना चाहिए, जो खुद भी बृहस्पतिवार का व्रत करते हैं। हालांकि इस दिन खुद कर्ज लेना अच्छा माना गया है और ऐसा कर्ज जल्दी उतर जाता है।

Goddess Lakshmi
Goddess Lakshmi

शुक्रवार को शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है और इसे मां लक्ष्मी से भी जोड़कर देखा जाता है। इस दिन कर्ज लेना और देना दोनों ही शुभ माने गए हैं। इसलिए यदि कोई आर्थिक लेन-देन करना हो, तो यह दिन सही माना जाता है।

Shani Dev Puja
Shani Dev Puja

शनिवार को शनि देव का दिन माना जाता है। इस दिन किया गया लेन-देन लंबे समय तक चलता है या देरी से पूरा होता है। इसलिए इस दिन कर्ज लेने या देने में थोड़ी एहतियात बरतनी चाहिए।

रविवार सूर्य देव का दिन होता है और इसे ज्योतिष में अच्छा नहीं माना गया है। इस दिन कर्ज लेना या देना दोनों ही अशुभ माने जाते हैं। इसलिए आप भी ये पूरी कोशिश करें कि इस दिन पैसे का कोई भी लेन-देन न करें।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...