आपकी हथेली में न जाने कितनी लाइनें होंगी और हर लाइन का अपना अलग मतलब भी होगा। खास बात ये है कि हर इंसान की हथेली रूपरेखा अलग सी ही दिखती है। इन्हीं रूपरेखा के बीच में होता है त्रिकोण भी। वो त्रिकोण जो कभी बड़ा और कभी छोटा हो सकता है, जो आकार में बिलकुल अलग सा दिखने वाला भी हो सकता है और जीवन में हानि-लाभ का कारण भी हो सकता है। इसकी वजह से जीवन खुशहाल हो सकता है तो दुखों के आगमन का संदेश भी ये त्रिकोण देते हैं। कुल मिलकर हथेली में त्रिकोण होने के कई सारे असर हो सकते हैं और जीवन पर इनका प्रभाव भी वैसा ही पड़ सकता है। हथेली पर बनने वाले इन त्रिभुज के असल मायने, आइए जानें-

भाग्य का कनेक्शन-
माना जाता है, त्रिभुज का भाग्य से गहरा रिश्ता होता है। जिस भी व्यक्ति की हथेलियों में त्रिभुज होता है, उसे भाग्यशाली भी माना जाता है। कहते हैं, जिसके हाथ में जितना बड़ा त्रिभुज, वो उतना ही ज्यादा भाग्यशाली।
दो त्रिभुज का असर-
त्रिभुज के अंदर त्रिभुज बनने की संभावना भी होती है। कई लोगों की हथेलियों में एक बड़े त्रिभुज के अंदर दूसरा छोटा त्रिभुज भी होता है। ऐसा होने पर असर भी कुछ अलग ही होता है। जानकार मानते हैं कि एक त्रिभुज के अंदर दूसरे त्रिभुज के होने पर व्यक्ति को काफी ऊंचे पद पर काम करने का मौका मिलता है।
दिल के साफ और सच्चे-
ध्यान दीजिएगा दिल के साफ और ईमानदार लोगों की हथेलियों पर त्रिभुज आपको मिल जाएगा। ये त्रिभुज हथेली के बीचोंबीच होता है। हथेली के बीच में जिन लोगों के त्रिभुज बना होता है वो स्वभाव के मधुर भी होते हैं। ज्यादातर बार बड़ा त्रिभुज हाथ के बीच में ही होता है।
स्वार्थी है वो-
त्रिभुज का व्यक्ति के स्वार्थ से भी सीधा रिश्ता होता है। गुरु पर्वत पर त्रिभुज बनता है तो मान लीजिए कि ऐसे व्यक्ति को दूसरों से कोई मतलब नहीं होता है। वो सिर्फ अपने बारे में ही सोचता और समझता है।
सूर्य पर्वत का त्रिभुज-
हथेली के सूर्य पर्वत पर बने त्रिभुज का भी अपना अलग असर होता है। इस पर्वत पर बने त्रिभुज के चलते व्यक्ति को यश की प्राप्ति होती है तो जबकि यही त्रिभुज टूटा हुआ होगा तो दिक्कत का सामना भी करना पड़ सकता है।
चरित्र पर जाए ध्यान-
कई लोग ऐसे होते हैं, जिनके चरित्र के बारे में भी त्रिभुज के साथ पता चल जाता है। माना जाता है कि त्रिभुज कई बार टूटा हुआ और लहरें लिए हुए भी दिख सकता है। अगर ऐसा होता है तो ऐसे व्यक्ति के चरित्र पर संदेह हो सकता है।
ये भी पढ़ें-