First Eclipse 2025 Date
First Eclipse 2025 Date

First Eclipse 2025 Date: साल 2025 में सूर्य और चंद्र ग्रहण लगेंगे, जिनमें दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण होंगे। इनमें से तीन ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे, लेकिन एक ग्रहण को भारत में देखा जा सकेगा और इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल भी मान्य होगा। फिलहाल जानते हैं कि साल 2025 का पहला ग्रहण कब लगेगा, क्या यह ग्रहण भारत में दृश्यमान होगा, क्या इस ग्रहण का सूतक मान्य होगा या नहीं और ग्रहण कितने समय तक रहेगा।

ग्रहण को विज्ञान में खगोलीय घटना माना जाता है। वहीं हिंदू धर्म में ग्रहण की घटना को अशुभ माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार भी जब-जब ग्रहण लगते हैं तब इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। धर्मग्रंथो में ग्रहण के दौरान शुभ-मांगलिक कार्य करने की भी मनाही होती है। इस दौरान पूजा-पाठ करना, भोजन करना, सोना आदि जैसे कई कार्य वर्जित माने जाते हैं। गर्भवती महिलाओं को भी ग्रहण काल में खास नियमों का पालन करते हुए सावधानी बरतनी पड़ती है। यही कारण है कि लोग ग्रहण शुरू होने से लेकर समाप्त होने तक का पूरा बुरा पहले ही जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं इस साल 2025 का पहला ग्रहण कब लगने वाला है। क्या यह सूर्य ग्रहण होगा या चंद्र ग्रहण और इस दौरान आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण

eclipse 2025 in india
eclipse 2025 in india

साल 2025 में सबसे पहले चंद्र ग्रहण लगेगा, जोकि फाल्गुन पूर्णिमा के दिन 14 मार्च 2025 को लगेगा। इस दिन होली का पर्व भी मनाया जाएगा। भारतीय समयानुसार चंद्र ग्रहण सुबह 11 बजकर 41 मिनट पर लगेगा और दोपहर 2 बजकर 18 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, लेकिन इसके बावजूद यह चंद्र ग्रहण भारत में दृष्टिगोचर नहीं होगा, क्योंकि भारतीय समयानुसार ग्रहण दिन के समय लगेगा। लेकिन दूसरे देशों जैसे अमेरिका, पश्चिमी यूरोप, पश्चिमी अफ्रीका और उत्तरी और दक्षिणी अटलांटिक महासागर क्षेत्रों में इसे देखा जा सकेगा।

ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा या नहीं

बता दें कि चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पूर्व ही सूतक लग जाता है। सूतक शुरू होते ही पूजा-पाठ जैसे कार्य बंद हो जाते हैं और देवी-देवताओं को स्पर्श भी नहीं करना होता है। लेकिन जिस क्षेत्र में ग्रहण दिखाई देता है, वहीं सूतक भी मान्य होता है। 14 मार्च 2025 को लगने वाला ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका प्रभाव भी यहां नहीं पेड़गा और ना ही सूतक मान्य होगा। ऐसे में आप पूजा-पाठ जैसे सभी कार्य कर सकेंगे। फिर भी ग्रहण के प्रतिकूल प्रभाव से बचने के लिए कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी होती है।

किन राशियों पर पड़ेगा चंद्र ग्रहण का प्रभाव

First Chandra Grahan of 2025
First Chandra Grahan of 2025

ज्योतिष के अनुसार साल का पहल चंद्र ग्रहण कुछ राशियों के लिए शुभ साबित नहीं होगा। इसलिए ग्रहण की अवधि में इन्हें सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि ग्रहण का प्रभाव इस राशियों के जीवन को प्रभावित करेगा। चंद्र ग्रहण का प्रतिकूल प्रभाव सिंह, मकर और मीन राशि वालों पर पड़ेगा। आपको आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। करियर-व्यापार में भी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं और मानसिक व भावनात्मक कष्ट का अनुभव कर सकते हैं।

मैं मधु गोयल हूं, मेरठ से हूं और बीते 30 वर्षों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है और हिंदी पत्रिकाओं व डिजिटल मीडिया में लंबे समय से स्वतंत्र लेखिका (Freelance Writer) के रूप में कार्य कर रही हूं। मेरा लेखन बच्चों,...