Astro Tips
Astro Tips

Astro Tips: अगर आप अपनी जिंदगी में धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि चाहते हैं, तो शुक्र ग्रह को मजबूत करना बहुत जरूरी है। ज्योतिष के अनुसार, शुक्र को धन, वैभव और ऐशो-आराम का कारक माना जाता है। अगर यह ग्रह कमजोर हो जाए तो जीवन में आर्थिक तंगी और रिश्तों में परेशानियां बढ़ सकती हैं। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं, कुछ आसान उपायों को अपनाकर आप शुक्र ग्रह को मजबूत कर सकते हैं और अपनी किस्मत चमका सकते हैं। तो आइए जानते हैं वे 10 खास उपाय, जो आपके घर में अथाह पैसे की बरसात कर सकते हैं।

21 या 31 बार शुक्रवार व्रत

अगर आपका शुक्र ग्रह कमजोर है और आप इसे मजबूत करना चाहते हैं, तो शुक्रवार का व्रत रखना एक अच्छा उपाय है। इस व्रत को 21 या 31 बार करने से शुक्र ग्रह की कमजोरी दूर होती है। शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करें और उनसे आशीर्वाद मांगें।

“ओम द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:” मंत्र का जाप

शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन सफेद कपड़े पहनकर “ओम द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:” मंत्र का जाप करें। इस मंत्र की 5, 11 या 21 माला करने से शुक्र ग्रह की शक्ति बढ़ती है। सफेद रंग शुक्र का प्रतीक है, इसलिए इस दिन सफेद वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है।

खाने में मीठी शामिल करें

अगर आप शुक्र ग्रह को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो अपने खाने में मीठी और सफेद चीजें जैसे चीनी, चावल, दूध, दही और घी से बने पकवान शामिल करें। ऐसा करने से शुक्र की सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

जरूरतमंदों को दान करें

अगर आप शुक्र ग्रह को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो जरूरतमंदों को सफेद कपड़े, चावल, घी, चीनी और सुंदर वस्त्र दान करें। इसके अलावा, अगर आप कपूर, मिश्री, दही और श्रृंगार सामग्री का दान करेंगे, तो भी आपको शुभ फल मिलेगा।

शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए

शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए हीरा, सोना या स्फटिक का दान करना बहुत प्रभावी माना जाता है, लेकिन हर किसी के लिए यह संभव नहीं होता। ऐसे में आप इसकी जगह चावल, दूध, दही, घी, मिश्री या सफेद कपड़े का दान कर सकते हैं।

मैं आयुषी जैन हूं, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, जिसने बीते 6 वर्षों में मीडिया इंडस्ट्री के हर पहलू को करीब से जाना और लिखा है। मैंने एम.ए. इन एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में मास्टर्स किया है, और तभी से मेरी कलम ने वेब स्टोरीज़, ब्रांड...